इंडियन नेवी को आज मिलेगा अद्वितीय जहाज
इंडियन नेवी को आज एक ऐसा जहाज मिलने जा रहा है जैसा दुनिया में किसी नेवी के पास नहीं है। इससे दुनिया ये भी देखेगी कि भारत में प्राचीन काल से ही किस तरह से जहाज बनते रहे हैं और हमारी समुद्री ताकत कितनी मजबूत थी। इस जहाज को उसी सदियों पुरानी तकनीक से तैयार किया गया है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 9 hours ago
112
0
...

इंडियन नेवी को आज एक ऐसा जहाज मिलने जा रहा है जैसा दुनिया में किसी नेवी के पास नहीं है। इससे दुनिया ये भी देखेगी कि भारत में प्राचीन काल से ही किस तरह से जहाज बनते रहे हैं और हमारी समुद्री ताकत कितनी मजबूत थी। इस जहाज को उसी सदियों पुरानी तकनीक से तैयार किया गया है। नेवी में शामिल होने के बाद इसका दूसरा फेज शुरू होगा।

यह जहाज महासागर की सैर पर निकलेगा। यह जहाज सदियों पुराने समुद्री व्यापार मार्ग (ट्रेड रूट) के जरिए भारत से दूसरे देश की यात्रा तय करेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए इंडियन नेवी, संस्कृति मंत्रालय और गोवा स्थित एक एमएसएमई होडी इनोवेशंस ने साथ मिलकर काम किया है।

केंद्रीय मंत्री सार्वजनिक करेंगे नाम

कारवार नेवल बेस में आज एक समारोह में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस जहाज का नाम सार्वजनिक करेंगे और इसे नेवी में शामिल करेंगे। यह जहाज पांचवीं शताब्दी ईसवी के समय के एक प्राचीन जहाज का पुनर्निर्माण है और इसकी प्रेरणा अजन्ता की गुफाओं की एक चित्रकला से ली गई है। जहाज की नींव 12 सितंबर 2023 को रखी गई थी।

केरल के कारीगरों ने किया है काम

जहाज का निर्माण पारंपरिक तरीकों और प्राकृतिक सामग्री से केरल के कारीगरों ने किया है। इस टीम का नेतृत्व प्रसिद्ध जहाज निर्माता बाबू शंकरण ने किया, पूरे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग इंडियन नेवी ने की, जिसमें जहाज का डिज़ाइन, तकनीकी जांच और निर्माण शामिल है। इस प्रकार के जहाज का कोई पुराना डिजाइन या ढांचा नहीं बचा है इसलिए इसकी पूरी रूपरेखा अजन्ता चित्रों से तैयार करनी पड़ी।

आधुनिक जहाजों से बिल्कुल अलग

इंडियन नेवी के प्रवक्ता ने कहा कि यह जहाज आज के आधुनिक जहाजों से बिल्कुल अलग है। इसमें चौकोर पाल और लकड़ी की पतवारें हैं और इसे हाथ से चलने वाले चप्पुओं से नियंत्रित किया जाता है। नेवी ने इस जहाज के डिजाइन की जांच के लिए आईआईटी मद्रास के समुद्र इंजीनियरिंग विभाग की मदद ली और खुद भी इसकी मजबूती का परीक्षण किया। नेवी में शामिल होने के बाद नेवी इस जहाज को पुराने समुद्री व्यापार मार्गों पर चलाएगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
योग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित करने का श्रेय पीएम मोदी को: सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है। यह बात आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि योग भारत की ओर से दुनिया को दिया गया एक अनमोल उपहार है और आज लगभग सभी देश योग कार्यक्रम कर रहे हैं।
29 views • 5 hours ago
Richa Gupta
पहले से खतरनाक है कोरोना का JN.1 वेरिएंट, जानें संकेत और बचाव के तरीके
कोरोना की नई लहर से दुनिया एकबार फिर खौफ में है। ये एक ऐसा वायरस है जिससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। पिछली बार भी इस वायरस कि चपेट में आने से लाखों लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।
101 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
बानू मुश्ताक को मिला अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, ‘हार्ट लैंप’ में लिखा महिला संघर्ष
लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता और वकील बानू मुश्ताक के कन्नड लघु कथा संग्रह ‘हृदय दीप’ के अनूदित संस्करण ‘हार्ट लैंप’ को लंदन में अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
104 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
ऑपरेशन सिंदूर: सीजफायर नहीं होता तो तबाह हो जाता पाकिस्तान, भारत ने रवाना कर दिए थे T-72 टैंक
भारत ने T-72 टैंक और BMP-2 बख्तरबंद गाड़ियों को एलओसी के पास तैनात किया था। इन टैंकों से उन पाकिस्तानी चौकियों को खत्म किया गया, जो आतंकियों की घुसपैठ में मदद कर रही थीं।
38 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
ED ने नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत में कहा - प्रथम दृष्टया सोनिया और राहुल के खिलाफ मामला बनता है
प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी, तथा अन्य के खिलाफ प्रथम दृष्टया धन शोधन का मामला बनता है।
35 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
'ऑपरेशन सिंदूर' वाले सांसदों के दल में शामिल होंगे अभिषेक बनर्जी
दो दिनों तक केंद्र सरकार की आलोचना और दो सांसदों की नाम वापसी के बाद तृणमूल कांग्रेस ने सांसद अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का प्रस्ताव रखा है। इस बारे में पार्टी की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया है।
49 views • 9 hours ago
Richa Gupta
भारतीय सेना के सम्मान में दिल्ली में निकली तिरंगा यात्रा, सीएम रेखा गुप्ता हुई शामिल
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में खुशी की लहर है। कई राज्यों में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (21 मई) को सिख समुदाय की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।
120 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मिला फायदा! आईबी चीफ तपन डेका को एक साल का एक्सटेंशन
खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका को एक और साल का सेवा विस्तार मिला है, जिससे वे सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले अधिकारी बन जाएंगे।
53 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
इंडियन नेवी को आज मिलेगा अद्वितीय जहाज
इंडियन नेवी को आज एक ऐसा जहाज मिलने जा रहा है जैसा दुनिया में किसी नेवी के पास नहीं है। इससे दुनिया ये भी देखेगी कि भारत में प्राचीन काल से ही किस तरह से जहाज बनते रहे हैं और हमारी समुद्री ताकत कितनी मजबूत थी। इस जहाज को उसी सदियों पुरानी तकनीक से तैयार किया गया है।
112 views • 9 hours ago
Sanjay Purohit
बिहार चुनाव ओपिनियन पोल रिजल्ट: तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के रूप में उभरे, नीतीश कुमार पर महिलाओं का अब भी भरोसा कायम
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नया सर्वे सामने आया है। इंक इनसाइट के सर्वे में दावा किया गया है कि महिलाओं की पहली पसंद अभी भी एनडीए ही है। वहीं युवा तेजस्वी यादव पर भरोसा करते दिख रहे हैं।
159 views • 10 hours ago
...