प्रदेश के कई जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में चलेगी लू
शनिवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश हो सकती है। उम्मीद है कि 15-16 जून को मानसून प्रदेश में प्रवेश कर लेगा।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 14 जून 2025
91
0
...

मध्य प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। कई क्षेत्रों में आंधी बारिश का दौर चल रहा है,तो वहीं कई क्षेत्र में तेज गर्मी पड़ रही है। शनिवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। वहीं, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश हो सकती है।इधर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। ऐसे में उम्मीद है कि 15-16 जून को मानसून प्रदेश में प्रवेश कर लेगा। इससे पहले इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

इस बार समय पर पहुंचेगा मानसून

इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। हालांकि, अब मानसून आगे बढ़ने लगा है। इसलिए अब यह प्रदेश में 15-16 जून तक पहुंच सकता है। बता दें कि एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
इंदौर में वर्ल्ड कप का धमाका, होलकर स्टेडियम में होंगे 5 मुकाबले
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर 2025 को होगा। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम में पांच मुकाबले खेले जाएंगे।
38 views • 13 minutes ago
Richa Gupta
सोनम समेत 5 आरोपियों को लेकर सीन रिक्रिएट करने निकली शिलॉन्ग पुलिस
राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले की जांच अब आगे बढ़ चुकी है। शिलॉन्ग पुलिस आज पांचों आरोपियों को लेकर क्राइम सीन रिक्रिएशन के लिए घटनास्थल के लिए निकल चुकी है।
33 views • 49 minutes ago
Sanjay Purohit
उज्जैन: गोविंदा की पत्नी सुनीता की काल भैरव पूजा पर मचा बवाल
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा 57 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने रविवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। सुनीता आहूजा की भगवान में गहरी आस्था है और वह कई बार भगवान के दर्शन करने के लिए भी जाती रहती हैं। इस बार सुनीता ने 15 जून को अपना 57वां जन्मदिन मनाया और वह काल भैरव मंदिर पहुंचीं।
81 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में त्रिनेत्र लगाकर सजे बाबा महाकाल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि मंगलवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। भांग से शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने त्रिनेत्रधारी बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिसके बाद जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
40 views • 1 hour ago
Richa Gupta
पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़कर मध्य प्रदेश बनेगा नंबर-1: सीएम डॉ मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने 4 लाख 21 हजार करोड़ का बजट पेश किया था। प्रदेश में 8 एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुके हैं। प्रदेश के विकास के लिए औद्योगीकरण को बढ़ावा दे रहे हैं।
46 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
मोहन कैबिनेट में प्रमोशन नीति पर लग सकती है मुहर
राज्य के शासकीय सेवकों को आइएएस व आइपीएस अफसरों की तरह एडवांस प्रमोशन मिलेगा। पात्र सेवकों को बीते वर्षों की तरह छह महीने से लेकर एक साल तक प्रमोशन प्रक्रिया का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बढ़ा हुआ ओहदा पाने क्लास-1 स्तर के अफसरों के लिए मेरिट कम वरिष्ठता और नीचे के शासकीय सेवकों के लिए वरिष्ठता कम मेरिट मुख्य आधार होगा। रिवर्ट किसी को नहीं किया जाएगा।
16 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
MP में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 17-18-19-20 जून में होगी भारी बारिश
मध्यप्रदेश में मानसून ने तय 15 जून से एक दिन बाद सोमवार को बुरहानपुर खंडवा के रास्ते एंट्री कर ली है। मानसूनी बादल खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर को छूते हुए गुजरे। मौसम विभाग की फोरकास्ट इंचार्ज डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के मुताबिक 26 जून तक मानसून पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा। वहीं सबसे आखिर में ग्वालियर चंबल में पहुंचेगा।
25 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
अब QR कोड स्कैन करके बता सकेंगे कैसा है पुलिसकर्मियों का व्यवहार, आदेश जारी
अब हर FIR के बाद शिकायतकर्ताओं को थाने में पुलिसकर्मियों के व्यवहार के संबंध में फीडबैक भी देना होगा। बताना होगा कि थाने में उनके साथ कैसा बर्ताव किया गया। पुलिसकर्मी ने अच्छे से बात की या नहीं। समस्या को ठीक से सुना या नहीं। इसके लिए थानों में QR कोड लगाए जा रहे हैं।
51 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए
मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को राज्य सरकार द्वारा अभी से राखी की सौगात दे दी गई है। रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना योजना में उन्हें अतिरिक्त राशि दी जाएगी। सीएम मोहन यादव ने यह ऐलान किया। उन्होंने रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को अलग से ₹250 देने की घोषणा की।
11 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
देर रात पुलिस विभाग में थोकबंद तबादले, 699 पुलिसकर्मी किए इधर से उधर
मध्य प्रदेश की राजधनी भोपाल में स्थित पुलिस मुख्यालय की ओर से बड़ी कारर्वाई करते हुए 37 थाने में 5 साल से अधिक समय से जमे 699 पुलिसकर्मियों की तबादला सूची जारी की गई है। इसमें ऐसे पुलिसकर्मी जो एक ही संभाग में अथवा एक ही थाने में 5 साल और इससे अधिक समय से थे, उन्हें इधर से उधर किया गया है।
86 views • 2 hours ago
...