मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काफिला रोक कर शंकर चाट भंडार में पी चाय
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के बेलखेड़ा में सोमवार को राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में शामिल होने के बाद सड़क मार्ग से डुमना विमानतल के रास्ते में काफिला रूकवाकर अंध-मूक चौराहा स्थित शंकर चाट भंडार के स्टॉल पर चाय का आनंद लिया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 17 जून 2025
74
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के बेलखेड़ा में सोमवार को राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में शामिल होने के बाद सड़क मार्ग से डुमना विमानतल के रास्ते में काफिला रूकवाकर अंध-मूक चौराहा स्थित शंकर चाट भंडार के स्टॉल पर चाय का आनंद लिया। इस अवसर पर सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अशोक रोहाणी, जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार पटेल, नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर एवं श्री अखिलेश जैन भी मौजूद रहे।


परिवार और व्यवसाय के बारे में जानकारी ली


मुख्यमंत्री ने दुकानदार ब्रजेश लोधी से कुशलक्षेम पूछीं और उनके परिवार और व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अकस्मात् अपनी दुकान में पाकर ब्रजेश प्रफुल्लित हो उठे, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसकी छोटी सी दुकान में स्वयं मुख्यमंत्री चाय पीने आए हैं। ब्रजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उसके जैसे छोटे दुकानदार से भी बड़ी ही आत्मीयता से मिले। ब्रजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई, हमारे मुख्यमंत्री बड़े सहज और सरल स्वभाव के हैं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मूंग और उड़द खरीदी के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की फसलों की खरीदी के लिए 19 जून, गुरुवार यानी आज से रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। मध्यप्रदेश सरकार पंजीयन और खरीदी को लेकर तैयारी शुरू कर चुकी है।
7 views • 7 minutes ago
Richa Gupta
सिकल सेल दिवस 2025: स्वस्थ नागरिकों से ही बनेगा विकसित भारत—राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस’ पर मध्यप्रदेश सरकार के प्रयास की सराहना की है। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संदेश में कहा कि विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी देशवासी स्वस्थ हों।
27 views • 24 minutes ago
Richa Gupta
मध्य प्रदेश पुलिस में बदलाव की आंधी, इतिहास की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में पहली बार महज पांच दिनों के अंदर 10,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।
29 views • 29 minutes ago
Sanjay Purohit
बदल गए हैं ड्राइवर से 'औकात' पूछने वाले कलेक्टर साहब
शाजापुर के पूर्व कलेक्टर किशोर कान्याल का व्यवहार बदला हुआ दिखा। गुना में जनसुनवाई के दौरान, उन्होंने एक दिव्यांग को व्हीलचेयर पर बिठाकर बाहर तक छोड़ा। एक साल पहले, कान्याल ने ड्राइवरों से बदसलूकी की थी, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।
79 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की कामना की।
38 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
आषाढ़ सप्तमी पर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर बाबा महाकाल का भव्य पंचामृत पूजन और विशेष श्रृंगार किया गया। तड़के सुबह 4 बजे संपन्न हुई भस्म आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
51 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
सिर्फ लव ट्राइंगल नहीं, मेघालय पुलिस को हजम नहीं हो रही सोनम की कहानी
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या में मेघालय पुलिस ने आरोपी पत्नी सोनम और प्रेमी राज कुशवाह समेत पांच को गिरफ्तार तो कर लिया। सभी आरोपियों ने गुनाह भी कबूल लिया, लेकिन मेघालय डीजीपी को प्रेम त्रिकोण में राजा की हत्या की बात हजम नहीं हो रही।
82 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
MP के 26 जिलों में भारी बारिश का अनुमान
प्रदेश में मानसून 48 घंटे में 19 जिलों तक छा गया। दबे पांव एंट्री के बाद मौसम विभाग ने 24 घंटे में 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मंगलवार को पचमढ़ी से इंदौर तक मानसून पहुंचा। सुबह तक नौगांव में 31.3, रीवा में 27, धार में 4.8, भोपाल में 4.5 मिमी बारिश हुई। भोपाल में 20-21 जून को अच्छी बारिश हो सकती है।
33 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
अतुल्य मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद,वर्ष 2024 में पहुंचे 13 करोड़ से अधिक सैलानी
पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश एक समृद्ध और विविधतापूर्ण राज्य है। इसकी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संपदा का आकर्षण “अतुलनीय मध्यप्रदेश” के रूप में पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। प्रदेश ने वर्ष 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में कीर्तिमान रचा है।
68 views • 22 hours ago
Richa Gupta
दतिया को मिला नया कलेक्टर, स्वप्निल वानखेड़े ने संभाला कार्यभार
मध्य प्रदेश के दतिया को 17 दिन बाद नया कलेक्टर मिल गया है। 2016 बैच के IAS अफसर स्वप्निल वानखेड़े को दतिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जो सतना से ट्रांसफर होकर आए हैं।
86 views • 23 hours ago
...