अतुल्य मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद,वर्ष 2024 में पहुंचे 13 करोड़ से अधिक सैलानी
पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश एक समृद्ध और विविधतापूर्ण राज्य है। इसकी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संपदा का आकर्षण “अतुलनीय मध्यप्रदेश” के रूप में पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। प्रदेश ने वर्ष 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में कीर्तिमान रचा है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 6 hours ago
53
0
...

पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश एक समृद्ध और विविधतापूर्ण राज्य है। इसकी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संपदा का आकर्षण “अतुलनीय मध्यप्रदेश” के रूप में पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। प्रदेश ने वर्ष 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में कीर्तिमान रचा है। मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड 13 करोड़ 41 लाख पर्यटकों का आगमन हुआ। यह उपलब्धि वर्ष 2023 की तुलना में 19.6 प्रतिशत, 2019 से लगभग 50.6 प्रतिशत और 2020 की तुलना में 526 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है।

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश भारत का एक समृद्ध और विविधतापूर्ण राज्य है। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक धरोहरें और वन्यजीव विविधता, पर्यटकों को एक सम्पूर्ण अनुभव प्रदान करती हैं। वर्ष 2024 में 13 करोड़ 41 लाख पर्यटकों का आगमन इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश देश ही नहीं, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर भी मजबूती से उभर रहा है।

विदेशी पर्यटकों का आगमन

वर्ष 2024 में 1.67 लाख विदेशी पर्यटकों ने भी मध्यप्रदेश की सैर की। खजुराहो में 33 हजार 131, ग्वालियर में 10 हजार 823 और ओरछा में 13 हजार 960 विदेशी पर्यटक पहुंचे। शहरी पर्यटन में भी विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई, जिसमें इंदौर में 9,964 और भोपाल में 1,522 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। बांधवगढ़ में 29 हजार 192, कान्हा में 19 हजार 148, पन्ना में 12 हजार 762 और पेंच में 11 हजार 272 विदेशी पर्यटक आए, जो मध्यप्रदेश की वैश्विक अपील को दर्शाता है।

धार्मिक पर्यटन : देश की आस्था का नया केंद्र

प्रदेश के धार्मिक स्थलों ने वर्ष 2024 में 10.7 करोड़ पर्यटकों को आकर्षित किया, जो वर्ष 2023 की तुलना में 21.9% अधिक है। प्रदेश के शीर्ष 10 पर्यटन स्थलों में से 6 धार्मिक स्थल शामिल हैं। उज्जैन 7.32 करोड़ पर्यटकों के साथ इस सूची में सबसे आगे रहा, जो वर्ष 2023 के 5.28 करोड़ की तुलना में 39% अधिक है। चित्रकूट में भी 1 करोड़ से अधिक पर्यटक आए, जो वर्ष 2023 के 90 लाख की तुलना में 33% अधिक है। मैहर में 1.33 करोड़, अमरकंटक में 40 लाख, सलकनपुर में 26 लाख और ओंकारेश्वर में 24 लाख पर्यटक पहुंचे।

वन्यजीव पर्यटन : प्रकृति और रोमांच का संगम

ग्रीन, क्लीन और सेफ मध्यप्रदेश "टाइगर स्टेट", "लेपर्ड स्टेट", "घड़ियाल स्टेट", "चीता स्टेट" और "वल्चर स्टेट" के रूप में जाना जाता है, जिसमें देश का सबसे अधिक वन क्षेत्र है। राज्य में 12 राष्ट्रीय उद्यान, 25 वन्यजीव अभयारण्य और 9 टाइगर रिजर्व हैं।कान्हा पेंच बांधवगढ़, पन्ना और मढ़ई जैसे प्रमुख वन्यजीव स्थलों पर पर्यटकों का आगमन हुआ।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
बदल गए हैं ड्राइवर से 'औकात' पूछने वाले कलेक्टर साहब
शाजापुर के पूर्व कलेक्टर किशोर कान्याल का व्यवहार बदला हुआ दिखा। गुना में जनसुनवाई के दौरान, उन्होंने एक दिव्यांग को व्हीलचेयर पर बिठाकर बाहर तक छोड़ा। एक साल पहले, कान्याल ने ड्राइवरों से बदसलूकी की थी, जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था।
47 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि व 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनने की कामना की।
14 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
आषाढ़ सप्तमी पर महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती
श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर बाबा महाकाल का भव्य पंचामृत पूजन और विशेष श्रृंगार किया गया। तड़के सुबह 4 बजे संपन्न हुई भस्म आरती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और त्रिनेत्रधारी भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
25 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
सिर्फ लव ट्राइंगल नहीं, मेघालय पुलिस को हजम नहीं हो रही सोनम की कहानी
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या में मेघालय पुलिस ने आरोपी पत्नी सोनम और प्रेमी राज कुशवाह समेत पांच को गिरफ्तार तो कर लिया। सभी आरोपियों ने गुनाह भी कबूल लिया, लेकिन मेघालय डीजीपी को प्रेम त्रिकोण में राजा की हत्या की बात हजम नहीं हो रही।
58 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
MP के 26 जिलों में भारी बारिश का अनुमान
प्रदेश में मानसून 48 घंटे में 19 जिलों तक छा गया। दबे पांव एंट्री के बाद मौसम विभाग ने 24 घंटे में 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। मंगलवार को पचमढ़ी से इंदौर तक मानसून पहुंचा। सुबह तक नौगांव में 31.3, रीवा में 27, धार में 4.8, भोपाल में 4.5 मिमी बारिश हुई। भोपाल में 20-21 जून को अच्छी बारिश हो सकती है।
15 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
अतुल्य मध्यप्रदेश बना पर्यटकों की पहली पसंद,वर्ष 2024 में पहुंचे 13 करोड़ से अधिक सैलानी
पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश एक समृद्ध और विविधतापूर्ण राज्य है। इसकी सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरें, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीव संपदा का आकर्षण “अतुलनीय मध्यप्रदेश” के रूप में पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है। प्रदेश ने वर्ष 2024 में पर्यटन के क्षेत्र में कीर्तिमान रचा है।
53 views • 6 hours ago
Richa Gupta
दतिया को मिला नया कलेक्टर, स्वप्निल वानखेड़े ने संभाला कार्यभार
मध्य प्रदेश के दतिया को 17 दिन बाद नया कलेक्टर मिल गया है। 2016 बैच के IAS अफसर स्वप्निल वानखेड़े को दतिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जो सतना से ट्रांसफर होकर आए हैं।
69 views • 7 hours ago
Richa Gupta
चुनाव खर्च बताने में लापरवाही, निगम चुनाव लड़े 14 प्रत्याशियों पर 2 से 5 साल तक का लगा बैन
राजधानी भोपाल में नगर निगम में पार्षद का चुनाव लड़े 14 प्रत्याशियों को निर्वाचन आयोग ने दो साल से पांच साल तक के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है।
64 views • 7 hours ago
Richa Gupta
भष्टाचार में लंबित अधिकारियों को नहीं मिलेगी पोस्टिंग, सख्ती से पालन करने के निर्देश
मध्य प्रदेश पुलिस में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी की ओर कदम बढ़ाते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर से एक और सख्त आदेश जारी किया गया है।
43 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
इंदौर सहित प्रदेश के 15 शहरों में पहुंचा मानसून, हफ्ते भर में पूरे प्रदेश होगी झमाझम बारिश
अलग-अलग स्थानों पर बनी चार मौसम प्रणालियों के असर से मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला बना हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को इंदौर, देवास सहित 15 अन्य शहरों में भी मानसून ने दस्तक दे दी। बादल बने रहने और अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने के कारण अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो गई है। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रतलाम, मंडला एवं जबलपुर में पांच, छिंदवाड़ा में तीन, धार एवं टीकमगढ़ में एक, सतना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।
26 views • 8 hours ago
...