26/11 मुंबई हमले की 17वीं बरसी पर राष्ट्रपति मुर्मु, अमित शाह और जेपी नड्डा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुंबई 26/11 आतंकी हमले के आज 17 साल पूरे हो गए। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 1 hour ago
51
0
...

मुंबई 26/11 आतंकी हमले के आज 17 साल पूरे हो गए। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। भारत की राष्ट्रपति ने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करके लिखा, “26/11 मुंबई आतंकी हमलों की बरसी पर, मैं उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देती हूं, जिन्होंने हमारे देश के लोगों की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। देश उनके सबसे बड़े बलिदान को आभार के साथ याद करती है। आइए, हम सभी तरह के आतंकवाद से लड़ने का अपना वादा फिर से पक्का करें। आइए, हम एक मजबूत और ज्यादा खुशहाल भारत बनाने के इरादे के साथ तरक्की की राह पर एक साथ आगे बढ़ें।”


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “वर्ष 2008 में आज ही के दिन आतंकियों ने मुंबई पर कायराना हमला कर वीभत्स और अमानवीय कृत्य किया। मुंबई आतंकी हमलों का डटकर सामना करते हुए अपना बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं और इस कायराना हमले में अपनी जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”


अमित शाह ने कहा कि आतंकवाद किसी एक देश नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए गंभीर अभिशाप है और इसका कड़ा मुकाबला आवश्यक है


शाह ने आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार के रुख को स्पष्ट करते हुए लिखा, “आतंकवाद किसी एक देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानव जाति के लिए बहुत बड़ा अभिशाप है। मोदी सरकार की आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति स्पष्ट है, जिसे पूरा विश्व सराह रहा है और भारत के आतंक विरोधी अभियानों को व्यापक समर्थन दे रहा है।”


जेपी नड्डा ने 26/11 हमले में शहीद हुए जवानों, पुलिसकर्मियों और नागरिकों को याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि और नमन किया


जेपी नड्डा ने लिखा, “26/11 को हुए मुंबई आतंकी हमले में देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी जवानों, पुलिसकर्मियों एवं नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करता हूं। आतंकियों की इस कायराना हरकत के कारण कई निर्दोष लोगों ने अपने प्राण गंवाए। वहीं, हमारे वीर जवानों और सुरक्षाकर्मियों ने अद्भुत साहस एवं पराक्रम से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। अपने अमर सपूतों के बलिदान के प्रति राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत आतंकवाद के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस की नीति’ के साथ एकजुटता एवं मजबूती से खड़ा है।”

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
लाल किला धमाका केस: आतंकी उमर के मददगार शोएब अहमद गिरफ्तार
एनआईए ने लाल किला धमाका केस में आतंकी उमर के सहयोगी शोएब अहमद को गिरफ्तार किया। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और कार्रवाई जारी है।
1 views • 1 minute ago
Sanjay Purohit
भारत की अर्थव्यवस्था 2025-26 में 6.5% की दर से बढ़ने का अनुमान: S&P
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था के 6.5 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष 2026-27 में 6.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कर कटौती और मौद्रिक नीति में ढील से उपभोग आधारित वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा।
39 views • 43 minutes ago
Sanjay Purohit
शंघाई एयरपोर्ट पर उत्पीड़न के बाद अरुणाचल की महिला ने तोड़ी चुप्पी
अरुणाचल प्रदेश की एक महिला शंघाई एयरपोर्ट उत्पीड़न का शिकार हो गई। दरअसल, पेम वांग थोंगडोक भारतीय मूल की महिला हैं। लेकिन वो काम के सिलसिले में UK में रहती हैं। उन्होंने शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट के प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 21 नवंबर को लंदन से जापान की अपनी यात्रा के दौरान शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर 18 घंटे तक रोका गया था।
39 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
26/11 हमले की बरसी पर गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान
गृहमंत्री अमित ने मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज ही के दिन आतंकियों ने मुंबई पर कायराना हमला कर वीभत्स और अमानवीय कृत्य किया। मुंबई आतंकी हमलों का डटकर सामना करते हुए अपना बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन करता हूं ।
51 views • 1 hour ago
Richa Gupta
26/11 मुंबई हमले की 17वीं बरसी पर राष्ट्रपति मुर्मु, अमित शाह और जेपी नड्डा ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुंबई 26/11 आतंकी हमले के आज 17 साल पूरे हो गए। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी।
51 views • 1 hour ago
Richa Gupta
संविधान दिवस पर पीएम मोदी ने संविधान निर्माताओं को नमन किया
संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माताओं को नमन करते हुए कहा कि उनका दृष्टिकोण और दूरदर्शिता विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करती है।
51 views • 1 hour ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सेंटर का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफ्रान एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज इंडिया सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र विमानन क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है।
60 views • 2 hours ago
Richa Gupta
ज्वालामुखी विस्फोट का असर: एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय व घरेलू उड़ानें रद्द कीं
ज्वालामुखी विस्फोट के प्रभाव के चलते एयर इंडिया ने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें रद्द कर दी हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले फ्लाइट अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है।
83 views • 22 hours ago
Richa Gupta
धर्मध्वजा भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का प्रतीक: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि धर्मध्वजा भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण और सदियों पुराने संकल्प की सिद्धि का प्रतीक है। इसे हमारे सांस्कृतिक उत्थान का महत्वपूर्ण क्षण बताया।
95 views • 2025-11-25
Ramakant Shukla
'आज पूरा विश्व राममय है, हर राम भक्त के...', राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने के बाद बोले PM मोदी
अयोध्या में आज ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराया गया। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर भगवान राम को प्रणाम किया। वैदिक मंत्रोच्चार और अभिजीत मुहूर्त में हुए इस ध्वजारोहण ने पूरी रामनगरी को उत्सव के रंग में रंग दिया।
93 views • 2025-11-25
...