भोपाल। कश्मीरी पंडितों के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पौधरोपण किया। 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी साथ में मौजूद रहे। पौधारोपण भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में किया गया।
विवेक अग्निहोत्री ने सीएम को कहा धन्यवाद
'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बयान दिया कि, हम 4 - 5 साल से यात्रा पर थे। भाई बहनों के दर्द को सामने लाना चाहते थे, कश्मीरी भाइयों ने कभी बंदूक नहीं उठाई। अपने बच्चो को मां सरस्वती विद्या से जोड़ते रहे। विश्व मे कहीं भी कश्मीरी हिन्दू बिना पढ़े लिखे नही मिलेंगे।
फिल्म को टैक्स फ्री करने पर विवेक अग्निहोत्री ने सीएम को धन्यवाद दिया। आज लगाए गए दो पौधे का नाम शिव और शारदा रखा जाएगा। भारत मानवता का प्रतीक है, मानवता की पहचान से ही विश्व गुरु बनेगा। विवेक अग्निहोत्री ने जेनोसैट म्यूजियम बनाने की सीएम से अनुमति मांगी।
ये भी पढ़े- जोमैटो की रफ्तार पर मध्यप्रदेश में प्रतिबंध, गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कंपनी को दी चेतावनी
फिल्म सच्चाई सामने लाने के लिए है- सीएम शिवराज
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, विवेक अग्निहोत्री मध्य प्रदेश के बेटे हैं, भोपाल में पढ़े हैं। कश्मीरी हिन्दू भाई बहनों का दर्द जो कभी सामने नही आया। भगवान शिव ,मां शारदा की भूमि, कश्मीरी निर्दोष भाइयों के रक्त से भूमि लाल हो गयी। मात्र भूमि छोड़ने के लिए मजबूर हुए, घर परिवार उजड़ गया। इस फिल्म के माध्यम से अब तखलीफ ओर दर्द को प्रकट किया। फिल्म घृणा फैलाने के लिए नहीं, लेकिन सच्चाई सामने लाने के लिए है, मैं 2008 में कश्मीर गया था। उस समय कहकर आया था, ये अमानवीयता की पराकाष्ठा है, दुनिया ने दर्द को समझा है।
ये भी पढ़े- मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ‘बाल बोल’ एप का किया शुभारंभ
मध्यप्रदेश में बनेगा जेनोसैट
सीएम शिवराज सिंह चौहान आगे बोले, विवेक जी ने जेनोसैट म्यूजियम का अच्छा विचार दिया है। जेनोसैट म्यूजियम बनाइए। जमीन सहित हर तरह का सपोर्ट राज्य सरकार करेगी। सरकार आपके साथ है। कश्मीरी भाई बहन कलेजे के टुकड़े हैं।
ये भी पढ़े- मध्यप्रदेश सरकार एक बार फिर से शुरू करने जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना