Barley Water Benefits: जौ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानिए इसके चमत्कारी गुण
डायबिटीज की समस्या इन दिनों देशभर में तेजी से बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि भारत इन दिनों डायबिटीज कैपिटल बन चुका है। यह एक लाइलाज बीमारी है जिसे खानपान और दवाओं से कंट्रोल किया जाता है। ऐसे में जौ का पानी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
Img Banner
profile
TISHA GUPTA
Created AT: 28 जनवरी 2024
8320
0
...
देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या अन्य देशों की तुलना में सबसे ज्यादा है। देश में इनकी संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में सुधार कर इसे कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके अलावा रोजाना वर्क आउट करना भी डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी होता है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें, जिसके लिए आप जौ के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जौ का पानी डायबिटीज कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं डायबिटीज में जौ का पानी पीने के फायदे-

फाइबर कंटेंट

जौ में भारी मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जाता है,जो ग्लूकोज के अवशोषण को स्लो कर देता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स

जौ के पानी में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जिससे ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता।

वजन कंट्रोल में रहे

जौ के पानी में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन नियंत्रित रखता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए वजन को नियंत्रित रखना बहुत जरूरी होता है।

हार्ट हेल्दी रखें

जौ के पानी में मौजूद फाइबर बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारी नहीं होती, जो डायबिटीज के मरीजों में अक्सर देखी जाती है।

पाचन दुरुस्त रखें

जौ के पानी के सेवन से पाचन भी अच्छा रहता है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद रहता है।

इंसुलिन सेंसिट्विटी बढ़ाएं

कुछ शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जौ का पानी इंसुलिन सेंसिविटी को बढ़ाता है। यानी ये सेल्स को ग्लूकोज के अवशोषण में मदद करता है।

ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाए

शुगल लेवल से होने वाले डैमेज से भी जौ का पानी शरीर की रक्षा करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट जैसे विटामिन-सी और सेलेनियम ऑक्सीडेटिव डैमेज से शरीर को बचाते हैं।

Read More: थायराइड रोगियों के लिए ये 5 फूड्स हैं जहर, आज ही करें इन्हें खाना बंद

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Health & wellness

See all →
Sanjay Purohit
क्या मानसून में बार-बार हो रहा है पेट खराब?
मानसून के दौरान बारिश और नमी वाले मौसम में अक्सर लूज मोशन की समस्या होती है. इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. लूज मोशन बार-बार होने से शरीर में पानी और अन्य पौष्टिक तत्वों की कमी हो जाती है. जिसके कारण मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत होती है.
20 views • 2025-06-23
Sanjay Purohit
वर्षा ऋतु में सामान्य स्वास्थ्य समस्याएँ
वर्षा ऋतु आनंद और उल्लास का समय है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही इसे बीमारियों का मौसम बना सकती है। स्वच्छता, संतुलित आहार और सतर्कता अपनाकर इस मौसम का आनंद स्वस्थ शरीर और प्रसन्न मन से लिया जा सकता है।
73 views • 2025-06-21
Sanjay Purohit
वर्षा ऋतु में शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या
वर्षा ऋतु को सामान्यतः ठंडक और नमी से भरपूर माना जाता है, जिससे यह भ्रम होता है कि इस मौसम में शरीर में पानी की कमी नहीं हो सकती। लेकिन सच्चाई यह है कि बारिश के मौसम में भी डिहाइड्रेशन यानी शरीर में जल की कमी एक आम समस्या हो सकती है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।
257 views • 2025-06-20
Sanjay Purohit
अब कैंसर का पता तीन साल पहले चलेगा, रिसर्च में खुलासा
यह नई खोज कैंसर के इलाज में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकती है. अगर इस तकनीक को बड़े स्तर पर लागू किया गया, तो लाखों लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सकता है. हालांकि, यह ट्रायल भी शुरुआती चरणों में है. लेकिन इसने कैंसर से बचाव में उम्मीद की किरण जगाई है.
77 views • 2025-06-18
Richa Gupta
गर्मियों में करें गोंद कतीरा का सेवन, शरीर को रखेगा ठंडा
गर्मियों में गोंद कतीरा का सेवन शरीर को ठंडक देने और कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एक प्राकृतिक शीतल पदार्थ है जो पानी में भिगोने पर जैली जैसा हो जाता है।
98 views • 2025-06-13
Sanjay Purohit
विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस 2025- समय पर पहचान और आधुनिक तकनीक से संभव है जीवन रक्षा
हर साल 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है लोगों में ब्रेन ट्यूमर को लेकर जागरूकता फैलाना, क्योंकि समय पर लक्षण पहचान कर इलाज शुरू कर दिया जाए तो मरीज़ की जान बचाई जा सकती है।
340 views • 2025-06-07
Sanjay Purohit
हाई ब्लड प्रेशर संतुलित रखने के लिए कम नमक नहीं, अधिक पोटेशियम की होती हैं जरुरत
उच्च रक्तचाप से परेशान लोग अक्सर नमक कम करने की सलाह मानते हैं। लेकिन नई रिसर्च इशारा करती है कि सिर्फ नमक कम करना काफी नहीं है। पोटैशियम की सही मात्रा से ब्लड प्रेशर को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।
31 views • 2025-06-01
Richa Gupta
काढ़ा बनाते समय रखें इन बातों का ख्याल, नहीं तो हो सकता है नुकसान
कोरोना वायरस के बाद से काढ़ा पीने का चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। इस दौरान काढ़े को लोगों ने एक अच्छे इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में स्वीकार किया है।
140 views • 2025-05-29
Sanjay Purohit
अचानक कभी नहीं आता हार्ट अटैक, महीनों पहले दिखते हैं ये लक्षण
हार्ट अटैक साइलेंट नहीं है, बस आप इस पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। यह महीनों पहले चेतावनी देता है, लेकिन लोग नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि जानकारी नहीं होती है। अगर जान बचाना चाहते हैं तो इनकी जानकारी जरूर रखें।
192 views • 2025-05-26
Sanjay Purohit
COVID-19 : भारत में कोरोना का रिटर्न- खतरे की घंटी या सामान्य उछाल?
भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है। हांगकांग, सिंगापुर के बाद अब भारत के मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे शहरों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में कोविड-19 के 12-12 नए मामले सामने आए हैं। डॉक्टर्स पहले इसे इन्फ्लूएंजा का बुखार समझ रहे थे लेकिन टेस्ट के बाद पाया गया कि यह कोविड-19 है।
155 views • 2025-05-25
...