Pasta Side Effects: पास्ता हमारी सेहत को पहुंचाता है भारी नुकसान, जान कर रह जाएंगे हैरान


Administrator
Created AT: 02 फरवरी 2023
6522
0

Pasta Side Effects: इन दिनों फास्ट फूड कई लोगों के लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चूका है। आजकल हर कोई समय बचाने के लिए और शौक के तौर पर फास्ट फूड के पीछे दौड़ रहा है। पिज्जा, नूडल्स, मैगी और इसी तरह की और फास्ट फूड आइटम्स इन दिनों बच्चों को ही नहीं, बल्कि बड़ों को भी प्रिय होती जा रहीं हैं। पास्ता इन फूड आइटम्स में से एक है जिसे बहुत से लोग खाना पसंद करते हैं।
पास्ता खाने से भले ही पूरे दिन के लिए एनर्जी मिलती हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पास्ता को अधिक मात्रा में खाने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप उन लोगों में शामिल हैं, जो अक्सर पास्ता खाते रहते हैं, तो इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जरूर जान लें।
पास्ता खाने के नुकसान
- पोषक तत्वों की कमी
पास्ता के अत्यधिक सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। दरअसल, पास्ता के सेवन से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिससे न सिर्फ पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, बल्कि कई बीमारियां भी हो सकती हैं। ऐसे में आपको पास्ता का सेवन हफ्ते में एक बार तक सीमित करना चाहिए। - डायबिटीज का खतरा
लगातार पास्ता का सेवन करने से आपको डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ सकता है। दरअसल, पास्ता में कुछ ऐसे कारक पाए जाते हैं जो डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकते हैं। एक उच्च कार्बोहाइड्रेट आहार आपके डायबिटिक होने की संभावना को बढ़ाता है। ऐसे में, अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए पास्ता का सेवन कम मात्रा में करना सबसे अच्छा है। - हृदय रोग की समस्या
अगर आप पास्ता का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो सावधान हो जाएं। खासतौर पर सफेद पास्ता खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। वास्तव में, हाई प्रोसेस्ड फूड खाने से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आप पास्ता खाना चाहते हैं तो गेहूं या सूजी का पास्ता खाएं। - बढ़ सकता है वजन
अगर आप लगातार पास्ता का सेवन कर रहे हैं, तो इससे आपका वजन भी तेजी से बढ़ सकता हैं। दरअसल, पास्ता में हाई कार्ब्स और कैलोरी की ज्यादा मात्रा पाई जाती है, जिसे लगातार खाने से आपका वजन बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं या वजन बढ़ने नहीं देना चाहते हैं, तो सीमित मात्रा में पास्ता खाएं।
Peanut Butter खाने के फायदे, कई शारीरिक समस्याओं से दिला सकता है निजात
ये भी पढ़ें
त्योंथर : न्यायालय में पदस्थ ADPO लोकेश मिश्रा का प्रथम प्रयास में ही अतरिक्त जिला जज के पद पर हुआ चयन