बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना पहुंची राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
Img Banner
profile
Administrator
Created AT: 06 सितंबर 2022
5721
0
...

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना इन दिनों भारत दौरे पर हैं। भारत दौरे के दूसरे दिन शेख हसीना आज राष्ट्रपति भवन पहुंची है। उन्होंने यहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर पीएम मोदी ने बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना का औपचारिक स्वागत किया। इस अवसर पर विदेश मंत्री एस जयशंकर भी वहां मौजदू रहे।

पीएम शेख हसीना ने कहा कि भारत हमारा मित्र है

राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत के बाद पीएम शेख हसीना ने कहा कि भारत हमारा मित्र है। जब भी मैं भारत आती हूं, तो यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात होती है। खासकर इसलिए कि हम हमेशा अपने मुक्ति संग्राम के दौरान भारत के योगदान को याद करते हैं। हमारे बीच मित्रतापूर्ण संबंध हैं, हम एक दूसरे के साथ सहयोग कर रहे हैं।

हमारा मुख्य लक्ष्य हमारे लोगों के बीच सहयोग बढ़ाना

पीएम शेख हसीना ने आगे कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य हमारे लोगों के बीच सहयोग बढ़ाना, गरीबीको खत्म करना और इकोनॉमी को दुरुस्त करना है। उन मुद्दों के साथ मिलकर हम दोनों देश एक साथ काम करेंगे।

कई क्षेत्रों में 7 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना

गौरतलब है कि शेख हसीना और पीएम मोदी की आज सुबह 11.30 बजे हैदराबाद हाउस में मुलाकात होगी। इस दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच कई MOU भी साइन किए जाएंगे। दोनों देशों के बीच जल प्रबंधन, रेलवे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में 7 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

ये भी पढ़े- सीएम शिवराज सिंह ने कहा – हिंसा और खूनखराबा कर प्रदेश की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा

शेख हसीना 4 दिवसीय दौरै पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचीं

आपको बता दें कि शेख हसीना 4 दिवसीय दौरै पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचीं। दिल्ली पहुंचने पर हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की अगवानी की।

ये भी पढ़ें
सीएम शिवराज सिंह ने कहा - हिंसा और खूनखराबा कर प्रदेश की शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा
...

National

See all →
Sanjay Purohit
भारत को तोड़कर 1971 की हार का बदला लेंगे, पाकिस्तान आर्मी चीफ ने अमेरिका में उगला जहर
वॉशिंगटन दौरे पर पहुंचे आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ हालिया संघर्ष को लेकर खूब शेखी बघारी और झूठे दावे किए तो 1971 की जंग में हार की टीस भी उभर आई। उन्होंने भारत से बदला लेने की कसम खाई।
4 views • 28 minutes ago
Richa Gupta
इस साल सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं जाएगा पाकिस्तान, SGPC ने लिया फैसला
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने फैसला किया है कि इस बार सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान में गुरु धामों की यात्रा पर नहीं जाएगा।
39 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
महाराष्ट्र के स्कूलों में हिन्दी की 'अनिवार्यता' खत्म, हिंदी होगी तीसरी भाषा
महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी भाषा को अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने के फैसले के बाद से ही राजनीति तेज थी. अब सरकार ने फैसला लिया है कि क्लास- 1 से 3 तक हिंदी को 'अनिवार्य' नहीं रखा जाएगा, लेकिन सामान्य रूप से हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा. इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने नया सरकारी निर्णय जारी किया है.
11 views • 3 hours ago
Richa Gupta
डीयू में दाखिलों का आगाज, कुलपति ने लॉन्च किया नया एडमिशन पोर्टल
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए दाखिलों का बिगुल बज चुका है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्सों के लिए नया एडमिशन पोर्टल लॉन्च किया।
37 views • 4 hours ago
Richa Gupta
अमरनाथ यात्रा मार्ग आगामी एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जम्मू और कश्मीर सरकार ने पूरे तीर्थयात्रा मार्ग को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है।
46 views • 5 hours ago
Richa Gupta
सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ के 8 वें संस्करण में भाग लेने के लिए भारतीय सेना की टुकड़ी फ्रांस रवाना
भारतीय सेना की एक टुकड़ी द्विवार्षिक भारत-फ्रांस संयुक्त सैन्य अभ्यास शक्ति के 8 वें संस्करण में भाग लेने के लिए मंगलवार को रवाना हुई।
39 views • 5 hours ago
Durgesh Vishwakarma
सीएम नीतीश कुमार अचेत अवस्था में हैं, हमें नया बिहार बनाना है - तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में हैं। हम नई सोच वाले हैं।
27 views • 22 hours ago
Durgesh Vishwakarma
सोनम-राजा का आखिरी वीडियो आया सामने...
सुबह करीब 9:45 का समय था, जब हम नीचे जा रहे थे और राजा-सोनम नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद ऊपर जा रहे थे।
45 views • 22 hours ago
Sanjay Purohit
साइप्रस की धरती से पीएम मोदी ने दिया तुर्की को कड़ा संदेश
साइप्रस की यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने साइप्रस में ग्रीन लाइन का दौरा किया। विश्लेषकों का मानना है कि तुर्की को कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप करने के फैसले पर पछतावा होगा।
132 views • 2025-06-17
Richa Gupta
ईरान -इजराइल संघर्ष: भारत ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की
भारत ने अपने नागरिकों के लिए ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के नई एडवाइजरी जारी की है। भारत ने अपने नागरिकों से फौरन तेहरान छोड़ने को कहा है।
43 views • 2025-06-17
...