


झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज इसी अस्पताल में चल रहा था। उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस दुखद समाचार की पुष्टि की है।
सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।
शिबू सोरेन कई बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। लंबी बीमारी के बाद सोमवार, 4 अगस्त को उन्होंने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 19 जून से गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे।
सक्रिय राजनीति से दूरी, लेकिन पार्टी को देते रहे मार्गदर्शन
देखा जाए तो साल 2020 में राज्यसभा के लिए निर्वाचन हुआ था, उसके बाद से शिबू सोरेन राजनीति में खासा सक्रिय नहीं दिखे. हालांकि, वे लगातार झामुमो का मार्गदर्शन करते रहे.