राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा जल्द, दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस महीने के अंत में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। यह जानकारी रूसी मीडिया ने दी है, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के रूस दौरे के दौरान दिए गए बयान का हवाला दिया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 10 hours ago
60
0
...

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस महीने के अंत में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। यह जानकारी रूसी मीडिया ने दी है, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के रूस दौरे के दौरान दिए गए बयान का हवाला दिया। मॉस्को में रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु से मुलाकात के दौरान डोभाल ने कहा, “हमारे बीच अब बहुत अच्छे संबंध स्थापित हो चुके हैं, जिन्हें हम काफी महत्व देते हैं। यह एक रणनीतिक साझेदारी है। हम उच्च स्तर पर संवाद कर रहे हैं। हमें यह जानकर खुशी हुई कि राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा इस महीने के अंत में तय किया गया है।”


इससे पहले क्रेमलिन के सहायक यूरी उशाकोव ने भी पुष्टि की थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति पुतिन भारत आने वाले हैं। उन्होंने बताया कि यह वार्षिक द्विपक्षीय शिखर बैठक की परंपरा के तहत हो रहा है। उन्होंने कहा, “हमारे नेताओं के बीच हर साल मिलने का समझौता है। इस बार हमारी बारी है।”


गौरतलब है कि राष्ट्रपति पुतिन ने पिछली बार 6 दिसंबर 2021 को भारत का दौरा किया था, जब नई दिल्ली में 21वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ था। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले वर्ष दो बार रूस की यात्रा की थी। पहली जुलाई में 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में और दूसरी अक्टूबर में कजान में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए।


रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी मार्च में आयोजित सम्मेलन ‘रूस और भारत: द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया एजेंडा’ में पुतिन की भारत यात्रा की पुष्टि करते हुए कहा था, “भारत और रूस के बीच राजनीतिक संवाद तेजी से विकसित हो रहा है। हमारे नेताओं का इसमें बड़ा योगदान है। अब राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की तैयारियां चल रही हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “हमारे देशों के संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं और आज भी आपसी सम्मान और एक-दूसरे के हितों को ध्यान में रखते हुए समानता पर आधारित सहयोग जारी है।”


क्रेमलिन द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि “रूसी और भारतीय संबंध रणनीतिक प्रकृति के हैं और किसी भी बाहरी प्रभाव से प्रभावित नहीं होते। ये सभी क्षेत्रों में गतिशील रूप से विकसित हो रहे हैं।” प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस दौरान पुतिन को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था, जिसे राष्ट्रपति पुतिन ने सहर्ष स्वीकार किया। हालांकि, राष्ट्रपति पुतिन के आमंत्रण के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी रूस में आयोजित विक्ट्री डे समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
चुनाव मैदान में सिर्फ एक उम्मीदवार होने पर भी वोटर्स को NOTA का विकल्प मिले? सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या NOTA का विकल्प उन मतदाताओं को भी मिलना चाहिए, जहां केवल एक उम्मीदवार है। कोर्ट यह भी देखेगा कि क्या NOTA को ज़्यादा वोट मिलने पर चुनाव रद्द किया जा सकता है।
14 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
30 सितंबर के बाद ATM से नहीं निकलेंगे 500 के नोट? 100-200 रुपये के नोटों को लेकर RBI का बड़ा निर्देश
हाल ही में यह खबर तेजी से फैल रही थी कि जल्द ही एटीएम से 500 रुपये के नोट निकलना बंद हो जाएगा, जिससे आम जनता के बीच चिंता और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
15 views • 3 hours ago
Richa Gupta
सीतामढ़ी में जनकनंदिनी मंदिर का पुनरुद्धार शुरू, अमित शाह और नीतीश कुमार करेंगे शिलान्यास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के दौरे पर होंगे। इस दौरान वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में ‘माता जानकी मंदिर’ का संयुक्त रूप से शिलान्यास करेंगे।
47 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
स्वतन्त्रता का अमृत महोत्सव: एक सिंहावलोकन
"स्वतन्त्रता का अमृत महोत्सव" केवल एक उत्सव नहीं है, यह भारत के 78 वर्षों की यात्रा का जीवंत चित्रण है। यह वह क्षण है जब हम न केवल स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को स्मरण करते हैं, बल्कि यह भी चिंतन करते हैं कि आज़ादी के इन वर्षों में हमने क्या पाया, क्या खोया और किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
50 views • 5 hours ago
Richa Gupta
400 लोगों को बचाया गया, धराली में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, जानें नया अपडेट
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को आई बाढ़ ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। उत्तरकाशी के धराली गांव में अचानक बादल फटने से तबाही मच गई।
76 views • 9 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा जल्द, दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस महीने के अंत में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। यह जानकारी रूसी मीडिया ने दी है, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के रूस दौरे के दौरान दिए गए बयान का हवाला दिया।
60 views • 10 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: “देश की बुनाई और परंपरा का उत्सव मनाएं” – CM रेखा गुप्ता
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर CM रेखा गुप्ता ने देशवासियों से कहा—भारतीय बुनाई और परंपरा का उत्सव मनाएं, लोककला और कारीगरों को दें सम्मान।
83 views • 2025-08-07
Durgesh Vishwakarma
बीजेपी ने बच्चों को संस्कारों से जोड़कर 'ग' से 'गणेश' पढ़ाया तो सपा ने कहा कि 'ग' से 'गधा' होता है - सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा पर निशाना साधा, कहा बीजेपी ने बच्चों को संस्कारों से जोड़कर 'ग' से 'गणेश' पढ़ाया जबकि सपा ने इसे लेकर विवादित बयान दिया।
33 views • 2025-08-07
Durgesh Vishwakarma
किसानों के हितों से समझौता नहीं करेंगे - डोनाल्ड ट्रंप के 50% टैरिफ पर पीएम मोदी का करारा जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि भारत पर रूस से तेल व्यापार करने के कारण अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाएंगे। इसके बाद अब भारत पर कुल मिलाकर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू कर दिया गया है।
28 views • 2025-08-07
Richa Gupta
शिक्षकों को ट्रांसफर में नहीं होगी परेशानी: CM नीतीश का आश्वासन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि अब ट्रांसफर प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं होगी, सरकार कर रही है व्यवस्था पारदर्शी।
92 views • 2025-08-07
...