CG NEWS : छत्तीसगढ़ को मिला देश का बेस्ट इनलैंड स्टेट अवार्ड, केज कल्चर से बढ़ रहा मत्स्य उत्पादन
Img Banner
profile
Shivani Hasti
Created AT: 17 अगस्त 2023
7944
0
...
CG NEWS : रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दिए जाने से मत्स्य पालकों को ब्याज मुक्त ऋण तथा अन्य सुविधाएं मिलने से मत्स्य पालन की लागत में कमी आई है और मछुआरों की आमदनी बढ़ी है। प्रदेश में मछली पालन के लिए 2 लाख हेक्टेयर से अधिक जल क्षेत्र उपलब्ध है। मत्स्य बीज उत्पादन के लिए 86 हेचरी, 59 मत्स्य बीज प्रक्षेत्र, 647 हेक्टेयर संवर्धन पोखर उपलब्ध है, जहां उन्नत प्रजाति के 330 करोड़ मछली बीज फ्राई का उत्पादन किया जा रहा है। राज्य की आवश्यकता 143 करोड़ की है। शेष 187 करोड़ मछली बीज अन्य राज्यों को निर्यात किया जा रहा है। राज्य मछली बीज उत्पादन में आत्मनिर्भर हो चुका है एवं पूरे देश में मत्स्य बीज उत्पादन के क्षेत्र में पांचवें स्थान पर है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के समय मात्र 93 हजार मेट्रिक टन मत्स्य का उत्पादन होता था, वर्तमान में लगभग 6 लाख मेट्रिक टन मत्स्य उत्पादन होने लगा है। मत्स्य उत्पादन में यह वृद्धि साढ़े छह गुना है। मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ देश में छठवें स्थान पर है। मत्स्य पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर देश में बेस्ट इनलैंड स्टेट का अवार्ड मिला है।

आत्मनिर्भर बनाने के लिए मत्स्य पालन के व्यवसाय से जोड़ा गया।

बांगों सिंचाई डेम में एक हजार केज स्थापित किए गए हैं। इस डेम के डूबान क्षेत्र के विस्थापित मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को कुछ साल पहले तक मत्स्य पालन में आमदनी के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती थी। इसके बावजूद उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब इस क्षेत्र के ग्राम-सतरेंगा, आए तो उन्होंने मत्स्यिकी समूहों की आवश्यकताओं को समझा और मछुआ समूहों को 1000 नग केज उपलब्ध कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के घोषणा उपरांत जिला खनिज संस्थान न्यास कोरबा एवं विभागीय सहयोग से बांगो सिंचाई जलाशय के ग्राम-सतरेंगा में 100 नग, ग्राम-गढ़उपरोड़ा में 100 नग तथा निउमकछार में 800 नग केज स्थापना का कार्य पूर्ण किया गया तथा बांगो सिंचाई जलाशय के आस-पास के विस्थापित मछुआ सहकारी समिति के 200 सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मत्स्य पालन के व्यवसाय से जोड़ा गया।

Read More: CG NEWS : राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी, देखें कितने परीक्षार्थी देंगे इंटरव्यू..?

ये भी पढ़ें
लद्दाख दौरे पर आज रवाना हो सकते हैं राहुल गांधी, जानिए क्या है पूरा प्लान
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
11 बजे तक 31.38% मतदान, मधुबनी में सबसे कम और किशनगंज में सबसे ज्यादा वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज हो रही है। सुबह 7 बजे से राज्य की 122 सीटों पर मतदान शुरू हो गया।
70 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है, जिसमें कई नक्सलियों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं।
73 views • 7 hours ago
Ramakant Shukla
प्रदेश के इन जिलों में और गिरेगा तापमान, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ में भीषण ठंड पड़नी शुरू हो गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में भी बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। राजधानी समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है और दिनभर ठंड का असर बना रहता है। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई है।
34 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली धमाके मामले पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख, कहा- यह घटना अत्यंत हृदय विदारक
दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम करीब सात बजे एक कार में हुए जोरदार धमाका में 9 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने गहरा दुख जताया है।
72 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड,अगले तीन दिन में पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी
राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर के आउटर इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री कम है। यह इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।
110 views • 2025-11-10
Ramakant Shukla
बदला मौसम का मिजाज, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना
प्रदेश में सर्दी अब अपने रंग दिखाने लगी है। ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी रात के समय लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में तापमान तेजी से गिर रहा है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर के आस-पास के क्षेत्रों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से रविवार को कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।
70 views • 2025-11-09
Ramakant Shukla
14 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी
50 views • 2025-11-08
Richa Gupta
छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों में 1009 नई वैकेंसी, जल्द शुरु होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में कुल 1009 नए पदों की भर्ती को मंजूरी दी गई है।
127 views • 2025-11-08
Ramakant Shukla
प्रदेश में गुलाबी ठंड के बीच तापमान में गिरावट, अगले तीन दिनों में पारा 3 डिग्री तक नीचे जाएगा
प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।
67 views • 2025-11-08
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को फिर मिली सफलता, गरियाबंद में 37 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के सामने 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं।
134 views • 2025-11-08
...