प्रदेश में गुलाबी ठंड के बीच तापमान में गिरावट, अगले तीन दिनों में पारा 3 डिग्री तक नीचे जाएगा
प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 08 नवंबर 2025
130
0
...

प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।


रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से लगभग 1 डिग्री अधिक है, लेकिन हवाओं की दिशा बदलने के कारण जल्द ही रातों में ठंड बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और आसमान साफ़ रहेगा।


अंबिकापुर में सबसे ठंडी रात

प्रदेश में सबसे कम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे अधिक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर एयरपोर्ट पर रहा। बिलासपुर और दुर्ग में भी पारा सामान्य से नीचे गिरने लगा है।



मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। दिन में धूप हल्की गुनगुनी और रातें सर्द महसूस होंगी। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है और अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।


रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और देर शाम हल्की ठंड महसूस की जा रही है। ग्रामीण इलाकों और खुली जगहों में लोग अब जैकेट और स्वेटर पहनने लगे हैं। अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम साफ़ रहेगा, लेकिन उसके बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार ठंड सामान्य समय से थोड़ा पहले दस्तक दे सकती है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
1 करोड़ के इनामी नक्सली मज्जी ने गिरोह के साथ किया सरेंडर
कुख्यात नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ आज सुबह छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
93 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
10 दिसंबर को साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
10 दिसंबर को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में नीतिगत और प्रशासनिक मामलों पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। विभिन्न विभाग अपने-अपने प्रस्ताव लेकर बैठक में उपस्थित होंगे।
41 views • 21 hours ago
Richa Gupta
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह रोकने अभियान, 11 जिलों पर फोकस
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह रोकने के लिए तीन चरणों में अभियान चलाया जाएगा। सूरजपुर और 11 संवेदनशील जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
75 views • 21 hours ago
Richa Gupta
गाइडलाइन दरों में वृद्धि जनमत के खिलाफ, वापस ले साय सरकार : कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि गाइडलाइन दरों में अचानक बढ़ोतरी जनता के हित के खिलाफ है। भूमि कारोबारियों और आम जनता पर इसका गंभीर असर पड़ा है।
74 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रही सर्द हवाएं, 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
प्रदेश में ठंड अपने प्रभाव दिखाने लगी है और इसी के चलते मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने 7 से 9 दिसंबर तक शीतलहर के लिए चेतावनी जारी की है।
88 views • 2025-12-08
Ramakant Shukla
खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार,एक ही गांव के 5 लोगों की मौके पर मौत
जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एनएच-43 पर पतराटोली के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
58 views • 2025-12-07
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, 1-3 डिग्री सेल्सियस की और हो सकती है गिरावट
छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही है और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज हो सकती है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है।
128 views • 2025-12-06
Richa Gupta
CG News: अनियमितता पर तीन सरकारी राशन दुकानें निलंबित
छत्तीसगढ़ में सरकारी राशन दुकानों में अनियमितताएँ पाए जाने पर SDM ने बड़ी कार्रवाई की। ई-केवाईसी, खाद्यान्न वितरण में लापरवाही और अन्य गड़बड़ियों के कारण तीन दुकानों को निलंबित किया गया।
97 views • 2025-12-05
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन, अगले 48 घंटों में 1-3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव और तेज होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले दो दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
109 views • 2025-12-05
Ramakant Shukla
विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर शनिवार-रविवार की छुट्टी रद्द
रायपुर में आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
67 views • 2025-12-04
...