छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों में 1009 नई वैकेंसी, जल्द शुरु होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में कुल 1009 नए पदों की भर्ती को मंजूरी दी गई है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 08 नवंबर 2025
198
0
...

छत्तीसगढ़ सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में कुल 1009 नए पदों की भर्ती को मंजूरी दी गई है। यह पद मुख्य रूप से नए मेडिकल कॉलेजों, नर्सिंग कॉलेजों और फिजियोथैरेपी संस्थानों में रिक्त पदों को भरने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। भर्ती की यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी, जिसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स, प्रोफेसर और तकनीकी सहायकों जैसे विभिन्न पद शामिल होंगे।


मेडिकल कॉलेजों में 1009 नई वैकेंसी


दरअसल, छत्तीसगढ़ चिकित्सा 1009 नए पदों पर भर्तियों को मंजूरी मिल गई है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इनमें से ज़्यादातर स्वीकृत पद राज्य के नए मेडिकल कॉलेजों के लिए भरे जाएंगे। इस पहल से न केवल मेडिकल कॉलेजों, बल्कि नए फिजियोथेरेपी और नर्सिंग कॉलेजों को भी सीधा लाभ होगा, जिससे स्टाफ की कमी दूर होगी और इन संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।


इन कॉलेजों में होंगी भर्तियां


राज्य भर के कई प्रमुख जिलों और स्थानों में स्थित कॉलेजों में भर्ती की जाएगी. इनमें जगदलपुर, जशपुर, मनेंद्रगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, रायगढ़, दंतेवाड़ा, बैकुंठपुर, बीजापुर, बलरामपुर, नवा रायपुर, पुसौर-रायगढ़, जांजगीर-चांपा और कुरुद-धमतरी के महाविद्यालय शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में पदों की स्वीकृति से राज्य के चिकित्सा शिक्षण संस्थानों के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार के नए अवसर खुलेंगे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
1 करोड़ के इनामी नक्सली मज्जी ने गिरोह के साथ किया सरेंडर
कुख्यात नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ आज सुबह छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
94 views • 22 hours ago
Ramakant Shukla
10 दिसंबर को साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
10 दिसंबर को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में नीतिगत और प्रशासनिक मामलों पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। विभिन्न विभाग अपने-अपने प्रस्ताव लेकर बैठक में उपस्थित होंगे।
41 views • 23 hours ago
Richa Gupta
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह रोकने अभियान, 11 जिलों पर फोकस
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह रोकने के लिए तीन चरणों में अभियान चलाया जाएगा। सूरजपुर और 11 संवेदनशील जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
75 views • 23 hours ago
Richa Gupta
गाइडलाइन दरों में वृद्धि जनमत के खिलाफ, वापस ले साय सरकार : कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि गाइडलाइन दरों में अचानक बढ़ोतरी जनता के हित के खिलाफ है। भूमि कारोबारियों और आम जनता पर इसका गंभीर असर पड़ा है।
76 views • 23 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ की ओर तेजी से बढ़ रही सर्द हवाएं, 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
प्रदेश में ठंड अपने प्रभाव दिखाने लगी है और इसी के चलते मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने 7 से 9 दिसंबर तक शीतलहर के लिए चेतावनी जारी की है।
89 views • 2025-12-08
Ramakant Shukla
खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार,एक ही गांव के 5 लोगों की मौके पर मौत
जशपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एनएच-43 पर पतराटोली के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दुलदुला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
58 views • 2025-12-07
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, 1-3 डिग्री सेल्सियस की और हो सकती है गिरावट
छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड लगातार बढ़ रही है और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज हो सकती है। सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है, जबकि राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है।
128 views • 2025-12-06
Richa Gupta
CG News: अनियमितता पर तीन सरकारी राशन दुकानें निलंबित
छत्तीसगढ़ में सरकारी राशन दुकानों में अनियमितताएँ पाए जाने पर SDM ने बड़ी कार्रवाई की। ई-केवाईसी, खाद्यान्न वितरण में लापरवाही और अन्य गड़बड़ियों के कारण तीन दुकानों को निलंबित किया गया।
97 views • 2025-12-05
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन, अगले 48 घंटों में 1-3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रभाव और तेज होने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बताया कि आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल राज्यभर में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले दो दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
109 views • 2025-12-05
Ramakant Shukla
विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर शनिवार-रविवार की छुट्टी रद्द
रायपुर में आगामी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने बड़ा निर्णय लिया है। विभाग ने शनिवार और रविवार की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
67 views • 2025-12-04
...