प्रदेश की 4 ऐतिहासिक धरोहरों का यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में शामिल होना हर्ष और गौरव का विषय- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 12 मार्च 2025
210
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहरों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि यूनेस्को ने प्रदेश की चार ऐतिहासिक धरोहरों को सीरियल नॉमिनेशन के तहत टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया है। सम्राट अशोक के शिलालेख, चौसठ योगिनी मंदिर, गुप्तकालीन मंदिर और बुंदेला शासकों के महल और किलों को यूनेस्को की टेंटेटिव लिस्ट में घोषित होना प्रमाणित करता है कि मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के कारण देश में विशेष स्थान रखता है।


मध्यप्रदेश में अब यूनेस्को द्वारा घोषित 18 धरोहरों हैं


गत वर्ष भी यूनेस्को ने प्रदेश की 6 धरोहरों, ग्वालियर किला, बुरहानपुर का खुनी भंडारा, चंबल घाटी के शैल कला स्थल, भोजपुर का भोजेश्वर महादेव मंदिर, मंडला स्थित रामनगर के गोंड स्मारक और धमनार का ऐतिहासिक समूह को टेंटेटिव लिस्ट में शामिल किया था। मध्यप्रदेश में अब यूनेस्को द्वारा घोषित 18 धरोहरों है। जिसमें से 3 स्थाई और 15 टेंटेटिव सूची में है। यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में प्रदेश के खजुराहो के मंदिर समूह, भीमबेटका की गुफाएं एवं सांची स्तूप यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल स्थायी सूची में शामिल है। वहीं यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में मांडू में स्मारकों का समूह, ओरछा का ऐतिहासिक समूह, नर्मदा घाटी में भेड़ाघाट-लमेटाघाट, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और चंदेरी भी शामिल है। यह उपलब्धि हमारी धरोहरों के संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिये एमपी टूरिज्म बोर्ड, संस्कृति विभाग, पुरातत्वविदों, इतिहास प्रेमियो, संस्थाओं और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है जिन्होंने ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने में अमूल्य योगदान दिया हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मध्यप्रदेश को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई ऊंचाइयाँ देगी, साथ ही हमारे गौरवशाली अतीत को नई पहचान दिलाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आव्हान किया कि हम सब मिलकर अपनी धरोहरों के संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध रहें और मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।


मौर्य कालीन अशोक के शिलालेख


मौर्य कालीन अशोक के शिलालेख स्थल भारत के प्राचीनतम लिखित अभिलेख हैं। इन शिला और स्तंभ लेखों में सम्राट अशोक द्वारा बौद्ध धर्म, शासन और नैतिकता से संबंधित संदेश अंकित हैं, जो 2,200 से अधिक वर्षों से संरक्षित हैं। मध्य प्रदेश में पर्यटक साँची स्तंभ अभिलेख, जबलपुर में रूपनाथ लघु शिलालेख, दतिया में गुज्जरा लघु शिलालेख और सीहोर में पानगुरारिया लघु शिलालेख को शामिल किया गया हैं।


चौंसठ योगिनी मंदिर


प्रदेश में 9वीं से 12वीं शताब्दी के बीच निर्मित चौंसठ योगिनी मंदिर तांत्रिक परंपराओं का प्रतीक हैं। इन मंदिरों की गोलाकार, खुले आकाश के नीचे बनी संरचनाएँ, जटिल शिल्पकला और आध्यात्मिक महत्व अद्वितीय हैं। इसमें खजुराहो, मितावली (मुरैना), जबलपुर, बदोह (जबलपुर), हिंगलाजगढ़ (मंदसौर), शहडोल और नरेसर (मुरैना) के चौसठ योगिनी मंदिर को शामिल किया गया है।


उत्तर भारत के गुप्तकालीन मंदिर


प्रदेश में सांची, उदयगिरि (विदिशा), नचना (पन्ना), तिगवा (कटनी), भूमरा (सतना), सकोर (दमोह), देवरी (सागर) और पवाया (ग्वालियर) में स्थित गुप्तकालीन मंदिर को यूनेस्को द्वारा शामिल किया गया है। गुप्तकालीन मंदिर भारतीय मंदिर वास्तुकला में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाते हैं। मंदिर उत्कृष्ट नक्काशी, शिखर शैली और कलात्मक सौंदर्य को प्रदर्शित करते हैं।


बुंदेला काल के किला-महल


बुंदेला काल के गढ़कुंडार किला, राजा महल, जहाँगीर महल, दतिया महल और धुबेला महल, राजपूत और मुगल स्थापत्य कला के बेहतरीन संगम को दर्शाते हैं। ये महल बुंदेला शिल्पकला, सैन्य कुशलता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की अद्भुत मिसाल हैं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में 20 IPS अधिकारियों का तबादला,2 जिलों के SP बदले
मध्यप्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। धार और अशोकनगर के SP बदले गए हैं।
47 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
भोपाल, जबलपुर और रीवा से चलेंगी पांच जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। रेलवे ने 21 सितंबर से 30 नवंबर तक कुल 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी कर दी है।
96 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
MP के इस गांव में लोगों ने खुद से की 'शराबबंदी'
पांढुर्णा जिले के देवनाला रैयत गांव में लोगों ने खुद ही शराबबंदी की है। ग्रामसभा ने यह फैसला लिया है कि अगर कोई व्यक्ति शराब बनाएगा या बेचेगा तो उस पर 50000 रुपए का जुर्माना लगेगा।
78 views • 12 hours ago
Richa Gupta
8 साल बाद भारत बना एशियाई चैंपियन, MP CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, कहा – "जय हो!"
8 साल बाद भारतीय टीम ने एशिया कप जीतकर देश का मान बढ़ाया। MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को बधाई दी और इसे गौरव का क्षण बताया।
87 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन, कहा-भारत का अपमान करने वालों को पाकिस्तान से चुनाव लड़ना चाहिए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रीवा से अलग होकर बने मऊगंज जिले के देवतालाब पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने 241 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इसके बाद देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए।
44 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
बाबा महाकाल की भस्म आरती में दिव्य मंत्रोच्चार की गूंज
बाबा श्री महाकाल जी के देश और दुनिया भर में भक्त मौजूद हैं। वहीं, आज प्रातःकाल भगवान महाकाल के मंदिर के पट खोलने से पहले पूरे मंदिर परिसर को धोया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल को स्नान कराया गया। फिर बाबा महाकाल की भस्म आरती प्रारंभ हुई।
93 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
तीन जिलों में अटकी जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति, ‘निगम मंडल अध्यक्ष’ अगले महीने
भाजपा और कांग्रेस के लिए सितंबर का महीना नियुक्तिया लेकर आया है। दोनों दलों में कई स्तर पर एक के बाद एक नियुक्तिया होनी हैं। कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी से लेकर पंचायत और वार्ड स्तर तक नियुक्तिया करने के लिए 40 से 45 दिन की अवधि तय की है।
95 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशों की अनदेखी
गुना शहर और आसपास की सड़कों की हालत बेहद खराब है। इन सड़कों पर दुर्घटना की आशंका के साथ वाहनों में टूटफूट और खराबी तो हो ही रही है। वाहन चालक कमर और गर्दन दर्द जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधारने के लिए अफसरों ने कोई कसरत शुरु नहीं की है।
80 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
किरायेदारों के लिए बड़ी खबर! जल्द आ रहा नया कानून, किराये और कब्जे पर लगाम की तैयारी
किरायेदार और मकान मालिक दोनों को सुरक्षित करने के लिए सरकार मॉडल किराएदारी बिल (Model Tenancy Bill) लागू करने जा रही है। बिल को अंतिम रूप देने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने फिर कवायद शुरू की है।
80 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
48 घंटे बाद दोबारा शुरू होगा मानसून का तांडव, सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
प्रदेश में जारी बारिश का दौर थम गया है। प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले जो सिस्टम थे, वह आगे बढ़ गए है। आगे भी कोई मजबूत सिस्टम नहीं है। इसके कारण अगले 5 दिन तेज बारिश की उम्मीद कम है लेकिन मंगलवार से पूर्वी हिस्से में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
90 views • 14 hours ago
...