राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के दिए जा रहे धरने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली चुटकी
आज कांग्रेस पूरे देश में मौन सत्याग्रह कर रही है। AICC ने राहुल गांधी के प्रति समर्थन एवं एकजुटता दिखाने के लिए ये मौन सत्याग्रह रखा है।


Rishita Tomar
Created AT: 12 जुलाई 2023
7759
0

मोदी सरनेम मामले में अदालत से राहुल गांधी को राहत नहीं मिली है। अब इस मसले को लेकर कांग्रेस निरंतर प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस पूरे देश में मौन सत्याग्रह कर रही है। AICC ने राहुल गांधी के प्रति समर्थन एवं एकजुटता दिखाने के लिए ये मौन सत्याग्रह रखा है। इसी क्रम में आज एमपी की राजधानी भोपाल में पार्टी कांग्रेस कार्यालय में तमाम नेता इस सत्याग्रह में सम्मिलित हैं।
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मौन सत्याग्रह में सीएम कमलनाथ, पीसी शर्मा, अरुण यादव, प्रभारी महासचिव जेपी अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत कई बड़े चेहरे एक साथ मौन रहकर विरोध जता रहे हैं। इसमें कांग्रेस नेता मुंह और हाथों पर काली पट्टी बांधकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सत्याग्रह में विधायक और पदाधिकारी शामिल हुए।कांग्रेस में यही कठिनाई है: सिंधिया
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस के दिए जा रहे धरने पर बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि, "कांग्रेस में यही कठिनाई है, कांग्रेस में इसी वजह से कांग्रेस जनता से कट गई है। इसीलिए कांग्रेस की यह स्थिति है। उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी जनता के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास,सबके विश्वास के साथ काम कर रहे हैं। पूरे भारत में परिवर्तन ला रहे हैं। आज भारत को नक्षत्र के रूप विश्व पटल पर उबारने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।"ये भी पढ़ें
Health Tips: प्रेगनेंसी के दौरान हो सकती है हीमोग्लोबिन की कमी, इन तरीकों से बढायें