


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री गणेश चतुर्थी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्री सिद्धि विनायक से प्रदेश के नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कामना की कि गजानन की कृपा से सभी नागरिक सुखमय और आनंद पूर्वक जीवन बिताएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गणेश प्रतिमाओं के निर्माण और झांकियों की साज-सज्जा में स्वदेशी के उपयोग की अपेक्षा भी नागरिकों से की है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष श्री गणेश उत्सव में स्वदेशी के उपयोग पर जोर दिया गया है। इस दिशा में सामाजिक स्तर पर भी जागृति देखी जा रही है।
भोपाल में गणेश उत्सव की धूम
राजधानी भोपाल में गणेश उत्सव की धूम मची है! विघ्नहर्ता, सुखकर्ता भगवान श्री गणेश का आगमन शहर को भक्तिमय रंग में रंग रहा है। घर-घर और पंडालों में उत्साह का माहौल है, जहाँ ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति भजनों की स्वरलहरियाँ गूँज रही हैं। शहर की 3000 से ज्यादा पंडालों में भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमाएँ विराजमान हो रही हैं। हर कोने में भक्तों का उत्साह और श्रद्धा चरम पर है। घरों से लेकर सजाए गए पंडालों तक, हर जगह मंगलमय माहौल है।