आदर्श आचार संहिता के चलते मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस का नही होगा समारोह
मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जाता है। आदर्श आचार संहिता के चलते मप्र के स्थापना दिवस का समारोह नहीं होगा। स्थापना दिवस पर सिर्फ मप्र गान होगा।


Richa Gupta
Created AT: 31 अक्टूबर 2023
7149
0

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर को मनाया जाता है। आदर्श आचार संहिता के चलते मप्र के स्थापना दिवस का समारोह नहीं होगा। स्थापना दिवस पर सिर्फ मप्र गान होगा। राज्य सरकार पिछले कई वर्षों से एक नवंबर को राजधानी के लाल परेड मैदान में स्थापना दिवस मानती आ रही है। प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। पिछले साल मुंबई के संगीत निर्देशक और पार्श्व गायक शंकर महादेवन और उनकी टीम ने समारोह में प्रस्तुति दी थी।
आधे घंटे का समय दिया गया
संस्कृति विभाग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अनुमति मांगी थी। भोपाल समेत प्रदेश के सभी कलेक्टरों को स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए आधे घंटे का समय दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रगान के बाद सिर्फ मप्र गान सुख का दाता सब का साथी शुभ का यह संदेश है… की प्रस्तुति होगी।ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम