


जबलपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने के कारण 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। आग लगने की वजह अस्पताल का जनरेटर फटना बताया जा रहा है। जबलपुर की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर शोक संवेदनाएं प्रकट की है। वहीं प्रदेश सरकार ने घटना की जाच के आदेश दिए हैं। वहीं शिवराज सरकार ने मुआवजे का एलान भी कर दिया है।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं
घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर लिखा कि, जबलपुर मध्यप्रदेश के एक अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों के प्रति मैं शोक संवेदना प्रकट करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
ये भी पढ़े- महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने RSS प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात
सीएम ने कहा कि हम दुर्घटना के कारणों का पता करेंगे और दोषियों को दंडित भी करेंगे
सीएम शिवराज ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना हुई हैं। मैं निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हूं। घायलों को उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में भेजकर बेहतर उपचार की व्यवस्था की जा रही हैं। सीएम ने कहा कि हम दुर्घटना के कारणों का पता करेंगे और दोषियों को दंडित भी करेंगे। फिलहाल हमारी प्राथमिकता है जो दुर्घटना में घायल हुए हैं उनका इलाज अच्छे से हो जाए।
दरअसल, जबलपुर के निजी अस्पताल में अचानक आग लग गई। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।
ये भी पढ़े- अमेरिका ने किया अलकायदा सरगना अल जवाहिरी को एक ड्रोन स्ट्राइक में ढेर, बाइडन ने कहा, अब न्याय हो गया