अहमदाबाद विमान हादसे की जांच होनी चाहिए - अनिल विज
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने गहरा दुख जताया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 14 जून 2025
53
0
...

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है, जिसमें कई लोगों की जानें चली गईं। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।


यह बहुत दुखद घटना- अनिज विज


शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है, इस तरह से कई लोगों की जानें चली गईं। उनमें से एक हमारे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी थे, जो एक बहुत ही योग्य नेता थे और संगठन के लिए लगन से काम करते थे। वह वर्तमान में पंजाब के प्रभारी थे। उनका जाना पार्टी और राष्ट्र दोनों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। हमारी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। भगवान सभी पीड़ित परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।


पीएम ने खुद स्थिति का जायजा लिया


विपक्ष की ओर से विमान हादसे की जांच की मांग पर अनिल विज ने कहा कि विपक्ष कहे या न कहे, कोई कहे या न कहे, विमान दुर्घटना की जांच हमेशा सभी परिस्थितियों में होती है। छोटी-मोटी दुर्घटनाओं की भी जांच होती है और यह कोई अपवाद नहीं है। आज हमारे प्रधानमंत्री मोदी, जिनका दिल हर भारतीय के लिए धड़कता है, उन्होंने सभी अन्य जिम्मेदारियों को एक तरफ रखकर खुद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वह सिविल अस्पताल गए और घायलों से मुलाकात की। वह अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स डीवीआर मिल गया है, जिसमें सारा रिकॉर्ड होता है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
क्या पाकिस्तान के फील्ड मार्शल जनरल मुनीर को US मिलिट्री परेड के लिए मिला न्योता?
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया था. व्हाइट हाउस ने इन दावों का खंडन किया है.
40 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
बाबा नीम करोली की तप स्थली में आज मनाया जा रहा हैं कैंची धाम स्थापना दिवस
विश्व विख्यात बाबा नीम करोली महाराज द्वारा नैनीताल जिले के भवाली में कैंची धाम मंदिर की स्थापना कराई गई थी. इस मंदिर का स्थापना दिवस हर साल 15 जून को मनाया जाता है, इस साल 61 वें स्थापना दिवस को लेकर मंदिर प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां जोरों से की गई हैं. जिससे स्थापना दिवस के अवसर पर देश और विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में सुगमता हो सकें.
42 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद चीन जा रहे राजनाथ सिंह
ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी वहां मौजूद रहेंगे। आखिर राजनाथ सिंह का ये दौरा क्यों अहम है।
46 views • 2 hours ago
Richa Gupta
भीषण गर्मी से उत्तर भारत को आज से राहत मिलने की उम्मीद: मौसम विभाग
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, भीषण गर्मी से उत्तर भारत में शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम के बदलाव के कारण कई राज्यों में ठंडक, बादल छाने और बारिश होने की संभावना है, जिससे चिलचिलाती धूप से राहत सकती है।
44 views • 2025-06-14
Ramakant Shukla
NEET UG 2025 रिजल्ट जारी,राजस्थान के महेश की पहली, MP के उत्कर्ष की सेकेंड रैंक
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. नीट यूजी 2025 परीक्षा में 99.9999547 परसेंटाइल लाकर राजस्थान के महेश कुमार ने नीट यूजी में पहली रैंक हासिल की है और पूरे देश में टॉप किया है. इसके बाद मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने 99.999095 के साथ 2nd रैंक हासिल की है. महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने 99.9998189 पर्सेंटाइल के साथ NEET UG 2025 में AIR 3 हासिल की है.
46 views • 2025-06-14
Sanjay Purohit
इजरायल-ईरान की लड़ाई से भारत को कितना नुकसान? जानें कच्चे तेल और शेयर बाजार पर क्या पड़ेगा असर
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का भारत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर शायद नहीं होगा। एक बड़े सरकारी अधिकारी ने यह बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर यह लड़ाई और ज्यादा बढ़ती है, तभी भारत को ज्यादा नुकसान हो सकता है। सरकार इस स्थिति पर पूरी नजर रख रही है।
66 views • 2025-06-14
Durgesh Vishwakarma
मैं तो परिवर्तन करने के लिए राजनीति में आया था कोई धंधा करने नहीं - नवजोत सिंह सिद्धू
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि, पिछले 15 साल की राजनीति में कोई आरोप मुझ पर है, तो बताइए। मैंने अपना ज़मीर और किरदार गिरने नहीं दिया।
73 views • 2025-06-14
Richa Gupta
अहमदाबाद विमान हादसा : LIC और बजाज आलियांज ने पीड़ित परिवारों के लिए शुरू की विशेष सेवा
अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 की दुखद दुर्घटना के बाद बीमा कंपनियों ने त्वरित सहायता के लिए कदम उठाए हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत योजनाएं शुरू की हैं।
74 views • 2025-06-14
Durgesh Vishwakarma
बिहार में 60% से ज्यादा लोग बदलाव चाहते हैं - प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि, हम पिछले दो सालों से कह रहे हैं कि माहौल बदल रहा है। इस बार बिहार में इतिहास लिखा जाएगा। पिछले दो सालों से हम गांव-गांव घूमकर कह रहे हैं कि बिहार में 60% से ज़्यादा लोग बदलाव चाहते हैं।
23 views • 2025-06-14
Sanjay Purohit
चिराग पासवान का बिहार चुनाव लड़ने की बात करना सिर्फ एक दांव
जब चिराग पासवान के जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती ने ये कहा कि चिराग पासवान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ सकते हैं तो बिहार की सियासत में खलबली मच गई।
74 views • 2025-06-14
...