अमरनाथ यात्रा के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, जानिए गाइडलाइन
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल में ही शुरू हो चुके हैं। यात्रा से पहले यात्रियों के लिए कई जरूरी गाइडलाइन्स जारी की गई हैं, जिनके बारे में सभी श्रद्धालुओं को जानकारी होनी चाहिए।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 03 जून 2025
205
0
...

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अप्रैल में ही शुरू हो चुके हैं। यात्रा से पहले यात्रियों के लिए कई जरूरी गाइडलाइन्स जारी की गई हैं, जिनके बारे में सभी श्रद्धालुओं को जानकारी होनी चाहिए। जैसा कि सब जानते हैं कि अमरनाथ यात्रा के दौरान बहुत चलना पड़ता है, इसके लिए पहाड़ों पर भी चढ़ाई करनी होती है। इसलिए यात्रियों से हेल्थ सर्टिफिकेट मांगा जाता है, ताकि उनकी हेल्थ कंडीशन का पता चल सके। यात्रा से जुड़ी पूरी गाइडलाइन्स श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट पर दी गई हैं। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए गाइडलाइन्स का पालन करना जरूरी है।


हेल्थ सर्टिफिकेट क्यों जरूरी?


तीर्थ यात्रा के दौरान बहुत सी मौतें भी होती हैं, उनमें से ज्यादातर मामले स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं। जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है, यह काफी कठिन यात्रा होती है। दरअसल, पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए कई पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरना पड़ता है। इस तरह की चढ़ाई के लिए यात्रियों का स्वस्थ होना जरूरी है। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए ही यात्रियों से हेल्थ सर्टिफिकेट मांगा जाता है, लेकिन कई बार यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालु इन पर ध्यान नहीं देते हैं।


पहाड़ चढ़ने में परेशानी से बचने के लिए क्या करें?

अमरनाथ यात्रा के दौरान पहाड़ों पर चढ़ना होता है, जिसकी तैयारी पहले से ही की जाती है। जुलाई में यात्रा शुरू होने वाली है, इसके लिए अभी से यात्रियों को तैयारी करनी शुरू कर देनी चाहिए। गाइडलाइन्स के मुताबिक, यात्रा से कम से कम एक महीने पहले हर दिन लगभग 4 से 5 किलोमीटर सुबह या शाम में वॉक करना शुरू करें। शरीर की ऑक्सीजन को स्थिर रखने के लिए व्यायाम और योग शुरू कर दें। अगर आपको पहले से किसी तरह की मेडिकल कंडीशन है, तो उसके लिए डॉक्टर से एक बार बात कर लें। शराब, कैफीनयुक्त पेय या स्मोकिंग न करें। अगर आपको ऊंचाई से जुड़ी बीमारी है, तो आगे न चढ़ें। इसके बजाय उसी समय ऐसी जगह पर पहुंचे, जहां आप सुरक्षित महसूस करें।


ध्यान देने वाली जरूरी बातें


महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान साड़ी नहीं पहनने की सलाह दी जाती है। यात्रा के समय सलवार कमीज, पैंट-शर्ट या ट्रैक सूट पहनें, जिससे चलने में आसानी हो। इसके अलावा, 6 हफ्ते से ज्यादा की गर्भवती महिलाओं को यात्रा पर जाने की इजाजत नहीं दी जाती है। वहीं, 13 साल से कम उम्र के बच्चों और 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को तीर्थयात्रा की पर नहीं जाने दिया जाएगा। यात्रियों को नंगे पैर न चलने की सलाह दी गई है, इस दौरान केवल फीते वाले ट्रेकिंग शूज का ही इस्तेमाल करें।


यात्रा से पहले भोजन करना जरूरी

यात्रा के दौरान कई बार मौसम बदलता है, इसके लिए ऊनी कपड़े साथ में रखने जरूरी हैं। यात्रा शुरू करने से पहले थोड़ा खाना खा लेना बेहतर होता है। रास्ते में उल्टी होने के डर से खाना न छोड़ें, इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पहाड़ों पर चढ़ाई के दौरान पानी की कमी और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए खूब सारा पानी पिएं।


क्या नहीं करना है?

यात्रा के दौरान यात्री अपने साथ पॉलीथीन न लाएं, क्योंकि जम्मू-कश्मीर में इसके इस्तेमाल पर पाबंदी है, यह कानून के तहत दंडनीय है। इसके अलावा, पवित्र गुफा में दर्शन करते समय शिवलिंग की तरफ सिक्के, करेंसी नोट, सजावटी चुन्नियां, पीतल के लोटे या अन्य कोई भी चीज फेंकने से बचना चाहिए। साथ ही बदलते मौसम और अधिक ऊंचाई को देखते हुए पवित्र गुफा में रात भर न रुकें बल्कि दर्शन करने बाद निकल आएं।


हेल्पलाइन नंबर

अगर फिर भी किसी तरह का मन में कोई सवाल है, तो यात्री 0191-2503399 और 0191-2555662 (जम्मू) 0194-2313146, 0194-2313147-49 (श्रीनगर), टोल फ्री नंबर- 180018071987, 18001807199 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा, वेबसाइट https://jksasb.nic.in पर भी जा सकते हैं, जहां श्रद्धालुओं को यात्रा से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Sanjay Purohit
गुस्से पर काबू पाने का ज्योतिषीय उपाय: जानिए कौन सा रत्न करेगा आपके क्रोध का शमन
आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में गुस्सा, चिड़चिड़ापन और मानसिक तनाव आम समस्या बन गई है। चाहे वह व्यक्तिगत संबंध हों या कार्यस्थल की चुनौतियाँ, मन में उथल-पुथल बनी रहती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास रत्न ऐसे बताए गए हैं जो गुस्से पर काबू पाने में अद्भुत भूमिका निभाते हैं।
44 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
श्रावण मास में रुद्राभिषेक का विशेष महत्व: भगवान शिव की कृपा और शांति प्राप्ति का सर्वोत्तम साधन
हिंदू धर्म में श्रावण मास को भगवान शिव का प्रिय महीना माना गया है। इस मास में विशेष रूप से सोमवार के दिन भक्तगण उपवास रखते हैं, जलाभिषेक करते हैं और रुद्राभिषेक के द्वारा भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। रुद्राभिषेक केवल धार्मिक कर्मकांड नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक ऊर्जा जागरण, मानसिक शांति और जीवन में संतुलन लाने का एक सशक्त साधन है।
57 views • 13 hours ago
Richa Gupta
शिवलिंग पर जल चढ़ाने से क्या होता है, पढ़ें इसके लाभ
शिवलिंग पर जल चढ़ाने से क्या होता है? जानें इसके धार्मिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ, और क्यों यह आपके जीवन को सकारात्मक बनाता है।
50 views • 16 hours ago
Sanjay Purohit
सृजन और सावन: प्रकृति, अध्यात्म और जीवन का गहरा संबंध
भारतीय संस्कृति में सावन केवल वर्षा ऋतु भर नहीं है, बल्कि यह जीवन, सृजन और नवचेतना का प्रतीक भी माना गया है। जब आकाश से बरसात की बूंदें धरती पर गिरती हैं, तो मिट्टी की भीनी खुशबू हर दिशा में फैल जाती है और चारों ओर हरियाली बिखर जाती है। हरे-भरे वृक्ष, खिलते पुष्प, और लहराते खेत—सभी जैसे नवजीवन से भर उठते हैं। यह माह पर्यावरण, अध्यात्म और मानवीय भावनाओं में गहरा तालमेल स्थापित करता है।
58 views • 2025-07-15
Richa Gupta
मंगला गौरी व्रत 2025: पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करें यह उपाय
श्रावण मास के पहले मंगलवार को मनाया जाने वाला मंगला गौरी व्रत आज है। जानिए पूजा विधि, तिथि, महत्व और पारिवारिक समृद्धि के लिए उपाय।
47 views • 2025-07-15
Sanjay Purohit
12 वर्षों बाद वक्री हो रहे देवगुरु बृहस्पति: जीवन, समाज और राशियों पर क्या होगा प्रभाव?
वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का विशेष महत्व माना गया है। बृहस्पति को देवताओं के गुरु कहा जाता है, जो ज्ञान, धर्म, नीति और समृद्धि के कारक हैं। सामान्यतः बृहस्पति का गोचर सीधी चाल में होता है, लेकिन 12 वर्षों के बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब बृहस्पति वक्री चाल में जाएंगे।
12 views • 2025-07-14
Richa Gupta
सावन का पहला सोमवार 2025: जानें शिव पूजन विधि, मंत्र, भोग और शुभ मुहूर्त
सावन माह के पहले सोमवार का व्रत आज यानि 14 जुलाई को रखा जा रहा है। सावन में सोमवार के व्रत का विशेष महत्व होता है। सावन का पावन और पवित्र महीना भोलेनाथ को समर्पित है।
62 views • 2025-07-14
Sanjay Purohit
श्रावण, सोमवार, शिव और संकल्प: अध्यात्मिक साधना का परम अवसर
भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में श्रावण मास का विशेष महत्व है। इस मास को भगवान शिव का प्रिय मास माना जाता है। विशेषकर सोमवार के दिन शिव साधना, व्रत एवं जलाभिषेक का विशेष विधान बताया गया है। यह केवल एक धार्मिक परंपरा भर नहीं है, बल्कि आत्मशुद्धि, मनोबल और संकल्प शक्ति को जाग्रत करने का अवसर भी है।
13 views • 2025-07-13
Richa Gupta
ये 7 उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, शनि की साढ़ेसाती में मिलती है राहत
शनि की साढ़ेसाती में जीवन में चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ये 7 उपाय करने से शनि देव की कृपा प्राप्त हो सकती है और भाग्य बदल सकता है।
84 views • 2025-07-12
Sanjay Purohit
श्रावण मास में रुद्राक्ष धारण का महत्व: किस दिन करना श्रेष्ठ और शुभ होता है?
श्रावण मास हिन्दू धर्म में भगवान शिव को समर्पित एक विशेष एवं अत्यंत पुण्यकारी महीना माना जाता है। इस पावन मास में शिवभक्त व्रत, उपवास, जलाभिषेक और रुद्राक्ष धारण जैसी साधनाओं के माध्यम से भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। रुद्राक्ष को भगवान शिव का प्रत्यक्ष स्वरूप कहा गया है, अतः इसे धारण करने का अत्यंत विशेष महत्व है।
71 views • 2025-07-12
...