बांग्लादेश में खराब हालात का ठीकरा यूनुस ने भारत पर फोड़ा
बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक उथलपुथल जगजाहिर है। इस वजह से देश में हालात बिगड़ गए हैं। देश में अस्थिरता फैल गई है और अराजकता का माहौल छा गया है। देश की स्थिति के लिए अंतरिम सरकार के लीडर मुहम्मद यूनुस को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 27 मई 2025
170
0
...

बांग्लादेश में चल रही राजनीतिक उथलपुथल जगजाहिर है। इस वजह से देश में हालात बिगड़ गए हैं। देश में अस्थिरता फैल गई है और अराजकता का माहौल छा गया है। देश की स्थिति के लिए अंतरिम सरकार के लीडर मुहम्मद यूनुस को ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है। इस बात की भी अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि बांग्लादेश में एक बार फिर तख्तापलट हो सकता है। चारों ओर से घिरे यूनुस ने खुद को बचाने के लिए अपने पड़ोसी देश पर बांग्लादेश के खराब हालात के ज़िम्मेदार होने का आरोप लगाया है।

भारत पर फोड़ा ठीकरा

यूनुस ने खुद को आलोचना से बचाने के लिए बांग्लादेश के खराब हालात, अस्थिरता और अराजकता के लिए भारत पर ठीकरा फोड़ दिया है। यूनुस ने दावा किया है कि बांग्लादेश में भारतीय आधिपत्य को फिर से हासिल करने की साजिश रची जा रही है। यूनुस के मुताबिक बांग्लादेश अब युद्ध जैसी स्थिति से गुज़र रहा है, जिसकी वजह भारत है।

अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने के बाद से और बिगड़े हालात

यूनुस ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में अवामी लीग की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद से हालात और बिगड़ गए हैं। यूनुस का मानना है कि देश को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अवामी लीग पूर्व बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना की पार्टी है।

क्या जल्द होगा यूनुस का ‘गेम ओवर’?

पिछले कुछ समय से इस बात की अटकलें चल रही हैं कि जल्द ही बांग्लादेश में यूनुस का ‘गेम ओवर’ हो सकता है और सेना उन्हें सत्ता से हटा सकती है। ऐसा होगा या नहीं, फिलहाल इस पर मुहर नहीं लगाई जा सकती, लेकिन आने वाले समय में यूनुस की राजनीति खत्म होने के कयास बांग्लादेश के राजनीतिकी गलियारों में चर्चा में हैं। इस वजह से यूनुस की चिंता बढ़ी हुई है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
विदेशी स्टील पर अमेरिकी चोट, ट्रंप ने किया 50% टैरिफ का एलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 मई 2025 को पेंसिल्वेनिया के US स्टील संयंत्र में एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने आयातित स्टील पर 25% से बढ़ाकर 50% तक टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है, जो 4 जून से लागू होगा।
85 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
इंडोनेशिया में खदान धंसने से मरने वालों का आंकड़ा दर्जन के पार
इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में शुक्रवार को एक खदान के धंस जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 14 हो गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
105 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
कनाडा में सिख संगठनों का भारत विरोधी एजेंडा तेज, बोले- G7 समिट में प्रधानमंत्री मोदी को न बुलाया जाए
कनाडा में बसे सिख संगठनों ने एक बार फिर भारत विरोधी एजेंडा तेज करते हुए सरकार से मांग की है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगामी G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित न करे। यह सम्मेलन अगले महीने कनाडा के कनईनस्किस (अल्बर्टा) में आयोजित होना है।
60 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
पाकिस्तान से टेंशन के बीच भारत में चीन ने फैलाया ‘रेडनोट’ - अब नई दिल्ली लेगा सख्त ऐक्शन
चीन भारत के खिलाफ साजिश रचने के लिए हमेशा से कोई न कोई नई चाल चलते आ रहा है। कभी बॉर्डर पर दखलअंदाजी तो कभी पाकिस्तान की मदद करके। लेकिन इस बार ड्रैगन ने जो चाल चली है वह और भी खतरनाक है। दरअसल, चीन ने भारत के खिलाफ एक नया डिजिटल वॉर शुरू किया है।
213 views • 2025-05-30
Sanjay Purohit
भारत के हाथ लगे PL-15 के मलबे से चीनी सेना में खलबली
चीन ने पाकिस्तान को PL-15 मिसाइल सप्लाई करने की बात स्वीकारी है। हालांकि चीनी रक्षा मंत्रालय ने साफ किया है कि पाकिस्तान को PL-15E मिसाइल बेची गई है। ये इस मिसाइल का एक्सपोर्ट मॉडल है। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुई झड़पों के दौरान PL-15E मिसाइल के भारत में गिरने से जुड़े सवालों के जवाब में ये बात कही है।
225 views • 2025-05-30
Sanjay Purohit
एक साल पहले चीन था आईफोन का ‘बादशाह’, भारत ने पलटी बाजी
भारत से अप्रैल में 29 लाख आईफोन्स का शिपमेंट अमेरिका को किया गया। यह चीन से बहुत अधिक है। आंकड़ों से पता चलता है कि एक साल पहले चीन से आईफोन्स का शिपमेंट ज्यायदा था, लेकिन अब बाजी पलट गई है।
171 views • 2025-05-30
Sanjay Purohit
दक्षिण कोरिया: नौसेना का गश्ती विमान क्रैश, 4 लोग थे सवार
दक्षिण कोरियाई नौसेना का एक गश्ती विमान गुरुवार को एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान देश के दक्षिणी हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में चार लोग सवार थे। नौसेना ने कहा है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में किसी की जान गई है या नहीं।
162 views • 2025-05-29
Sanjay Purohit
इजरायल ने एयर डिफेंस में रचा इतिहास, आयरन बीम लेजर वेपन से रोके हवाई हमले
इजरायल के एयर डिफेंस को दुनिया के सबसे अच्छे सिस्टम में गिना जाता है। इजरायल कई खतरों को हवा में ही मारता रहा है। इजरायल ने हवा के अपने खास हथियार का खुलासा किया है।
293 views • 2025-05-29
Sanjay Purohit
मस्क ने क्यों तोड़ा ट्रंप से नाता? क्या है टेस्ला प्रमुख और राष्ट्रपति ट्रंप में दरार की वजह
एलन मस्क ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप का खुलकर समर्थन किया। साथ ही मस्क ने ट्रंप के चुनाव अभियान में अरबों डॉलर की फंडिंग भी की। इसका असर ये हुआ कि ट्रंप प्रशासन में एलन मस्क सबसे मजबूत व्यक्ति बनकर उभरे। सरकार की कई नीतियों में मस्क का दखल साफ दिखा, लेकिन अब मस्क ने अचानक से सरकारी दक्षता विभाग प्रमुख का पद छोड़कर चौंका दिया है।
186 views • 2025-05-29
Sanjay Purohit
लश्कर-ए-तैयबा ने गिराई शेख हसीना सरकार? संयुक्त राष्ट्र से घोषित आतंकी ने अब भारत को दी ये धमकी
बांग्लादेश में 2024 में शेख हसीना सरकार को सत्ता से बेदखल करने के बाद, संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित लश्कर आतंकवादी मुजम्मिल हाजमी ने दावा किया है कि हसीना सरकार को गिराने में उन्हीं का हाथ था।
185 views • 2025-05-29
...