


भारतीय परंपरा में तुलसी का पौधा केवल एक औषधीय पौधा नहीं है, बल्कि एक पूजनीय तत्व है, जिसे देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। तुलसी को विष्णु प्रिया के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यह भगवान विष्णु को अधिक प्रिय होती है। इसकी वजह से तुलसी को घर में विशेष स्थान दिया जाता है, खासकर पूजा स्थल या आंगन में। सुबह पूजा के वक्त तुलसी के पौधे में जल डालना और दीपक जलाना हमारी परंपरा का एक अभिन्न अंग है। हालांकि, तुलसी के पौधे के नीचे कुछ खास चीजें रखने की सख्त मनाही है, क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी की कृपा हट सकती है और घर में अशुभता प्रवेश कर सकती है।
वो चीजें जिन्हें तुलसी के नीचे रखने से हमेशा बचना चाहिए
कूड़ेदान
कहा जाता है कि गंदगी और पवित्रता एक साथ नहीं रह सकते। तुलसी के नीचे या उसके आसपास कूड़ेदान रखने से वातावरण अशुद्ध होता है और इसका बुरा असर घर की सकारात्मकता पर पड़ता है। यह धार्मिक रूप से भी अनुचित माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं और व्यक्ति को काफी धन की हानि होती है। इसलिए तुलसी को किसी पवित्र स्थान पर ही रखना चाहिए।
झाड़ू
झाड़ू को घर में सम्मानजनक तरीके से रखना चाहिए, लेकिनतुलसी के पास इसका स्थान नहीं होना चाहिए। झाड़ू को तुलसी के नीचे रखने सेवह स्थान अपवित्र माना जाता है और इससे देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।इसलिए साफ-सफाई की चीजों को तुलसी के पौधे से एकदम दूर ही रखना चाहिए औरतुलसी के स्थान को हमेशा साफ रखना चाहिए।
कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस
तुलसी के आसपास कभी भी नुकीले या कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। कैक्टस जैसे पौधे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं और तुलसी की सात्विक ऊर्जा के विपरीत प्रभाव डालते हैं। इसलिए आप इसे और किसी भी जगह पर रख सकते हैं, लेकिन जहां तुलसी का पौधा रखा जाता है, उस जगह पर रखने से बचें।
शमी का पौधा
शमी के पौधे का धार्मिक महत्व है, लेकिन इसे तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए। दोनों पौधों की ऊर्जा अलग-अलग होने के कारण एक ही स्थान पर इन्हें रखना अशुभ माना गया है। इसलिए इस बात का खास ध्यान दें।
भारी वस्तुएं या बड़े पौधे
तुलसी के नीचे कोई भारी चीज या बड़ा गमला रखने से तुलसी कोसूर्य की रोशनी और हवा मिलनी बंद हो जाती है। इससे न केवल पौधा कमजोर होता है, बल्कि उसका शुभ प्रभाव भी कम हो जाता है।