पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई
देशभर में आज बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई नेताओं ने बुद्ध पूर्णिमा की देशवासियों को बधाई दी है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 12 मई 2025
137
0
...

देशभर में आज बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ समेत कई नेताओं ने बुद्ध पूर्णिमा की देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एक्स पर लिखा, “बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।


करुणा के प्रतीक महात्मा बुद्ध का अहिंसा, प्रेम और करुणा का अमर संदेश समस्त मानवता के कल्याण का मूल मंत्र है। उनके आदर्शों से समानता, सद्भाव और न्याय जैसे शाश्वत मूल्यों में हमारी आस्था प्रबल होती है। उनकी शिक्षाएं हम सबको नैतिक मूल्यों पर आधारित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती हैं। आइए, हम सब महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाएं और अपने जीवन में सदाचार का अनुसरण करते हुए शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान करें।”


पीएम ने किया पोस्ट


प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं। सत्य, समानता और सद्भाव के सिद्धांत पर आधारित भगवान बुद्ध के संदेश मानवता के पथ-प्रदर्शक रहे हैं। त्याग और तप को समर्पित उनका जीवन विश्व समुदाय को सदैव करुणा और शांति के लिए प्रेरित करता रहेगा।”


उपराष्ट्रपति ने किया पोस्ट


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बुद्ध पूर्णिमा की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पवित्र दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है, जिनकी गहन बुद्धि चुनौतीपूर्ण समय में हमारे लिए ध्रुव तारे के रूप में कार्य करती है। भगवान बुद्ध का अहिंसा, दया और मध्यम मार्ग का संदेश आज की दुनिया में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है, व्यक्ति और समग्र मानवता दोनों के लिए। आइए हम गौतम बुद्ध द्वारा बताए गए महान सिद्धांतों के प्रति खुद को फिर से प्रतिबद्ध करें और उनकी शिक्षाओं का प्रकाश सबके लिए अधिक शांतिपूर्ण, दया माया से भरा और सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करें।”


गृह मंत्री अमित शाह ने किया पोस्ट


इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “ज्ञान, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलकर मानव समाज को समानता और एकता का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध का जीवन मनसा, वाचा और कर्मणा की त्रिवेणी है। भगवान बुद्ध से सभी के सुख और शांति की कामना करता हूं।” रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मैं शांति, ज्ञान और करुणा के प्रतीक महात्मा बुद्ध को नमन करता हूं। उनकी शाश्वत शिक्षाएं मानवता को सद्भाव, आत्म-साक्षात्कार और धर्म के मार्ग पर ले जाती हैं।”

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
भारत बनेगा डाटा का 'ग्लोबल पावरहाउस', 2030 तक 5 गुना बढ़ जाएगी क्लाउड क्षमता
सरकार ने संसद में बताया कि भारत आने वाले वर्षों में डाटा का ‘ग्लोबल पावरहाउस’ बनने की ओर बढ़ रहा है। देश की क्लाउड डाटा सेंटर क्षमता 2030 तक मौजूदा स्तर से 4-5 गुना बढ़ने का अनुमान है।
99 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार सुबह शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद जेपी नड्डा अभिनंदन समारोह के लिए खुली गाड़ी में पीटरहॉफ, शिमला पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
116 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीयो को गूगल की सौगात, कोई भी हेडफोन लगाकर अब दूसरी भाषा बोलने वाले की समझ पाएगे लाइव बात
अब आप किसी भी हेडफोन को रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस में बदल सकते हैं। किसी भी स्पीच या फिर बाचतीच को उसी समय अपनी भाषा में सुन सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करना होगा। गूगल ट्रांसलेट ऐप में जेमिनी की क्षमताओं को जोड़ा गया है।
109 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
पूर्व कानून सचिव राजकुमार गोयल होंगे नए मुख्य सूचना आयुक्त! 8 नए सूचना आयुक्त भी नियुक्त हुए
पिछले लंबे समय से खाली चल रहे केंद्रीय सूचना आयोग और सूचना आयुक्तों के पदों पर नियुक्ति के लिए कवायद तेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी की मीटिंग भी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कानून और न्याय सचिव राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) चुना गया है।
135 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
संसद हमले की 24वीं बरसी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- ‘अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की...’
संसद भवन पर हमले की शनिवार को 24वीं बरसी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि 13 दिसंबर 2001 को ‘लोकतंत्र के मंदिर' संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले को विफल कर माँ भारती के मान की रक्षा करने वाले वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि व शत-शत नमन
102 views • 23 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली में प्रदूषण के चलते फिर लागू हुआ GRAP-3, AQI 700 के पार
दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है और हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राजधानी में अचानक प्रदूषण पीक पर पहुँचने के कारण CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने तत्काल प्रभाव से GRAP-3 लागू कर दिया है। यह फैसला 13 दिसंबर की सुबह लिया गया, जब दिल्ली में AQI 700 से 800 के बीच दर्ज किया गया।
60 views • 2025-12-13
Richa Gupta
नारियल किसानों की आय बढ़ेगी, कोपरा उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहन: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि नारियल किसानों की आय बढ़ाने और कोपरा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी। इससे किसानों की आजीविका सुदृढ़ होगी और कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा।
87 views • 2025-12-13
Richa Gupta
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर तैनात किए
चुनाव आयोग ने कई राज्यों में मतदाता सूची अद्यतन और पुनरीक्षण के लिए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किए। इस पहल से मतदाता सूची की सटीकता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
79 views • 2025-12-13
Ramakant Shukla
केंद्र ने जनगणना 2027 के लिए ₹11,718 करोड़ मंजूर किए, पहली बार डिजिटली होगा सेंसस
देश में वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ₹11,718.24 करोड़ की राशि को मंज़ूरी दी है।
83 views • 2025-12-13
Ramakant Shukla
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, मनरेगा का नाम बदला, अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’
शुक्रवार को हुई मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा का नाम बदलने को मंज़ूरी दी गई। अब यह योजना ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ के नाम से जानी जाएगी।
102 views • 2025-12-13
...