CM विष्णु देव साय का बयान - हमारी सरकार युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए संकल्पित है
सीएम विष्णु देव साय ने आगे कहा - एबीवीपी उर्जावान युवाओं से भरा संगठन है। यह संगठन हमेशा देश के लिए खड़ा रहता है।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 29 मई 2025
423
0
...

रायपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय परिषद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एबीवीपी को दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा - छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल और माता कौशल्या की जन्मभूमि है। मैं यहां देश भर से आए एबीवीपी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत करता हूं।


सीएम विष्णु देव साय ने आगे कहा - एबीवीपी उर्जावान युवाओं से भरा संगठन है। यह संगठन हमेशा देश के लिए खड़ा रहता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आज रायपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के अंतर्गत आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुआ। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अनेक बार राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी का यह अधिवेशन, विद्यार्थी परिषद की ध्येय यात्रा को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।


सीएम विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा - हमारी सरकार भी युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए संकल्पित है। विभिन्न प्रकल्पों और योजनाओं के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें, सशक्त बनें और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें। वहीं, भूपेश बघेल के बयान पर उन्होंने कहा कि लोकसभा, विधानसभा और पंचायत चुनावों में हार के बाद कांग्रेस के नेताओं का दिमागी संतुलन खराब हो गया है. हार से वे बौखला गए हैं और कुछ भी बयान दे रहे हैं।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Richa Gupta
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विधानसभा सत्र में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही में शामिल होंगे। अनुपूरक बजट और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी हो सकते हैं।
81 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
शीतकालीन सत्र के पहले दिन की शुरूआत, विजन-2047 पर चर्चा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज, रविवार 14 दिसंबर से शुरू हो गया है। राज्य गठन के 25 वर्षों में यह पहली बार है कि विधानसभा का सत्र रविवार से प्रारंभ हो रहा है। यह सत्र 17 दिसंबर 2025 तक चार दिन चलेगा और इसका आयोजन नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित विधानसभा भवन में किया जा रहा है।
49 views • 2025-12-14
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, विजन-2047 पर चर्चा, कुल 628 सवाल लगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र नवनिर्मित विधानसभा भवन में 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन से ही सदन की कार्यवाही के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है। आज सदन में ‘विजन-2047’ विषय पर विशेष चर्चा प्रस्तावित है। इस सत्र के दौरान विधायकों द्वारा कुल 628 सवाल लगाए गए हैं।
56 views • 2025-12-14
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में ठंड से जल्द राहत, अगले 3 दिनों में बढ़ेगा तापमान
छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से लोगों को अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों के दौरान ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा। विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आम जनजीवन को राहत मिलेगी
79 views • 2025-12-14
Ramakant Shukla
उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में दो दिन बाद बढ़ेगा पारा, ठंड से मिलेगी हल्की राहत
प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर का असर जारी है। हालांकि रविवार से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है, जिससे रात की ठंड में हल्की राहत मिल सकेगी।
113 views • 2025-12-13
Ramakant Shukla
अब ऑनलाइन होंगे सरकारी काम, छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी विभागों, कलेक्टरों को ई-ऑफिस से सभी काम करने दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि 1 जनवरी 2026 से सभी कार्यालयीन कामकाज केवल ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाएगा।
67 views • 2025-12-12
Ramakant Shukla
मीडियम भामा समेत 33 लाख के इनामी 10 माओवादियों का सरेंडर
दरभा डिवीजन के कुल 10 माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसमें 8 लाख का इनामी मीडियम भीमा भी शामिल है।
122 views • 2025-12-12
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी, रायपुर, बालोद और कोरबा समेत 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। 13 दिसंबर तक प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ सकती है।
139 views • 2025-12-12
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा,कई जगह तापमान 5 डिग्री तक गिरा
छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। बीते एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, और अब मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों तक तेज ठंड का असर महसूस होगा।
136 views • 2025-12-11
Ramakant Shukla
सरेंडर नक्सलियों का केस वापस लेगी छत्तीसगढ़ सरकार,जिला स्तर पर बनेगी समिति
आज साय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई। सीएम विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की इस बैठक की अध्यक्षता की। आज हुई साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
130 views • 2025-12-10
...