छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी, रायपुर, बालोद और कोरबा समेत 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। 13 दिसंबर तक प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ सकती है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 4 hours ago
73
0
...

राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। 13 दिसंबर तक प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ सकती है।


रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम 11.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 0.3 और 2.8 डिग्री कम है। सुबह-शाम गलन बढ़ी और हवा की गति औसतन दो किमी प्रति घंटा रही। बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, पेंड्रारोड और जगदलपुर में भी पारा तेजी से गिरा। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री रहा, जबकि दुर्ग में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में अगले दो दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में ठंड बनी रहने की संभावना है, उनमें शामिल हैं:

गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद और कोरबा।

कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे

उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में पारा लगातार गिर रहा है और कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से भी कम है। सर्दी का असर सबसे ज्यादा मैनपाट में दिखा, जहां रात का तापमान 4 डिग्री से नीचे चला गया।

अन्य तापमान रिकॉर्ड इस प्रकार हैं:


अंबिकापुर: 5.0 डिग्री


पेंड्रा: 8.6 डिग्री


जगदलपुर: 9.1 डिग्री


दुर्ग: 9 डिग्री


राजनांदगांव: 9.5 डिग्री


सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभागों के जिलों में अगले दो दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 12 दिसंबर को दिनभर हल्के बादल छाए रहेंगे, और अधिकतम तापमान 29 डिग्री, न्यूनतम 12 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी, रायपुर, बालोद और कोरबा समेत 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में सर्दी ने रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है। 13 दिसंबर तक प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं और अगले दो दिनों तक ठंड और बढ़ सकती है।
73 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप बढ़ा,कई जगह तापमान 5 डिग्री तक गिरा
छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। बीते एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, और अब मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटों तक तेज ठंड का असर महसूस होगा।
96 views • 2025-12-11
Ramakant Shukla
सरेंडर नक्सलियों का केस वापस लेगी छत्तीसगढ़ सरकार,जिला स्तर पर बनेगी समिति
आज साय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित हुई। सीएम विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की इस बैठक की अध्यक्षता की। आज हुई साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
101 views • 2025-12-10
Richa Gupta
11 दिसंबर से बस्तर ओलंपिक 2025: अमित शाह मुख्य अतिथि, मैरी कॉम और बाइचुंग भूटिया विशेष आकर्षण
छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 11 से 13 दिसंबर तक “बस्तर ओलंपिक 2025” का संभाग स्तरीय आयोजन किया जा रहा है।
161 views • 2025-12-10
Ramakant Shukla
साय-कैबिनेट की बैठक आज,कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जाने की संभावना है।
112 views • 2025-12-10
Ramakant Shukla
प्रदेश में कड़कड़ाती ठंड का अलर्ट, कई जिलों में चलेगी तीव्र शीतलहर
प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में अगले दो दिनों में तीव्र शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
78 views • 2025-12-10
Ramakant Shukla
1 करोड़ के इनामी नक्सली मज्जी ने गिरोह के साथ किया सरेंडर
कुख्यात नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) रामधेर मज्जी ने अपने 11 साथियों के साथ आज सुबह छत्तीसगढ़ के बकरकट्टा में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
122 views • 2025-12-08
Ramakant Shukla
10 दिसंबर को साय कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
10 दिसंबर को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में नीतिगत और प्रशासनिक मामलों पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। विभिन्न विभाग अपने-अपने प्रस्ताव लेकर बैठक में उपस्थित होंगे।
71 views • 2025-12-08
Richa Gupta
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह रोकने अभियान, 11 जिलों पर फोकस
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह रोकने के लिए तीन चरणों में अभियान चलाया जाएगा। सूरजपुर और 11 संवेदनशील जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
109 views • 2025-12-08
Richa Gupta
गाइडलाइन दरों में वृद्धि जनमत के खिलाफ, वापस ले साय सरकार : कांग्रेस
कांग्रेस ने कहा कि गाइडलाइन दरों में अचानक बढ़ोतरी जनता के हित के खिलाफ है। भूमि कारोबारियों और आम जनता पर इसका गंभीर असर पड़ा है।
110 views • 2025-12-08
...