मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अप्रैल को करेंगे श्रमिक परिवारों को राशि वितरित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अप्रैल को धार जिले के उमरबन में संबल योजना में अनुग्रह सहायता के 27 हजार 523 प्रकरणों में राशि रूपये 600 करोड़ सिंगल क्लिक से वितरित करेंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 29 अप्रैल 2025
101
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अप्रैल को धार जिले के उमरबन में संबल योजना में अनुग्रह सहायता के 27 हजार 523 प्रकरणों में राशि रूपये 600 करोड़ सिंगल क्लिक से वितरित करेंगे। कार्यक्रम में श्रम व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं स्थानीय जन प्रतिनिधि, हितग्राही उपस्थित रहेंगे।


मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसमें अनुग्रह सहायता योजना के अंतर्गत दुघर्टना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये एवं सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रूपये प्रदान किये जाते हैं। इसी प्रकार स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये एवं आंशिक स्थायी अपंगता पर 01 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रूपये प्रदान किये जाते हैं। संबल योजना में जहाँ एक ओर महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के रूप में 16 हजार रूपये दिये जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर श्रमिकों के बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा में शिक्षा हेतु सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।


नीति आयोग की पहल पर प्रदेश के गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स को भी संबंल योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जाकर इनका पंजीयन प्रारम्भ किया गया है एवं इन्हें भी संबल योजना के अंतर्गत समस्त लाभ प्रदान किये जा रहे हैं। संबल हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्ची भी प्राप्त होती है जिससे वे केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा रियायती दरों पर राशन प्राप्त कर रहे हैं।


संबल योजना प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। इसमें श्रमिक को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के लाखों निर्माण श्रमिकों के लिये भी निर्माण मंडल के माध्यम से कई योजनायें संचालित की जाती हैं। इनमें निर्माण श्रमिकों की मृत्यु होने पर अनुग्रह सहायता तथा स्थायी एवं आंशिक अपंगता पर सहायता भी सम्मिलित है। सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है, अब वे भी 5 लाख रूपये वार्षिक निः शुल्क चिकित्सा प्राप्त कर रहे है।


प्रदेश सरकार द्वारा योजना प्रारंभ से अब तक 01 करोड 75 लाख श्रमिकों का संबल योजना के अंतर्गत पंजीयन किया गया है, पंजीयन प्रक्रिया जारी है। संबल योजना के अंतर्गत वर्ष 2018 से वर्तमान तक कुल 6 लाख 81 हजार से अधिक प्रकरणों में राशि रूपये 6 हजार 432 करोड से अधिक के हितलाभ का वितरण किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
एमपी बोर्ड के छात्रों को तोहफा, मिलेंगे 25000 रुपए
एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है। एक बार फिर से विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए ₹25000 की राशि मिलने वाली है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।
52 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
भारत में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, महाराष्ट्र में 100, गुजरात में 15, केरल में 183
भारत में एक बार फिर कोविंड-19 के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा और गुजरात से नए मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र में लगभग 100 मामले सामने आए तो गुजरात में 15 नए केस देखने को मिले
50 views • 14 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी के सरकारी कर्मचारी निजी अस्पताल में करा सकेंगे इलाज
मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात दी है। अब प्रदेश के कर्मचारी और अधिकारी 55 से अधिक निजी अस्पतालों में सीजीएचएस दरों पर इलाज करा सकेंगे।
139 views • 18 hours ago
Durgesh Vishwakarma
MP में आज 35 से ज्यादा जिलों में बारिश जबकि 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत 35 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 16 जिले ऐसे हैं, जहां आंधी की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा या इससे ज्यादा भी हो सकती है।
73 views • 20 hours ago
Richa Gupta
भोपाल के 50 इलाकों में बत्ती रहेगी गुल, इन इलाकों में भी पड़ेगा असर
भोपाल में आज करीब 50 इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। मेंटेनेंस के चलते 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक तुलसी परिसर में रहेगी गुम।
169 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
जस्टिस सचदेवा होंगे हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, चीफ जस्टिस कैत आज होंगे रिटायर्ड
मध्य प्रदेश जबलपुर हाईकोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुरेश कुमार कैत आज शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्रालय ने प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है।
173 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
एकादशी पर श्रीगणेश के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर शुक्रवार सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर श्री गणेश के स्वरूप में आकर्षक श्रृंगार किया गया।
154 views • 21 hours ago
Richa Gupta
नशे की रोकथाम के लिए उज्जैन सहित प्रदेश के 18 धार्मिक नगरों में शराब बंदी की गई: सीएम डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन प्रवास के दौरान मक्सी रोड स्थित बाबा जय गुरुदेव आश्रम में संत श्री उमाकांत जी महाराज के सत्संग में सम्मिलित हुए।
103 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
MP में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल-इंदौर समेत 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 16 जिले ऐसे हैं, जहां आंधी की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा या इससे अधिक भी हो सकती है। 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
74 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
‘महिलाओं के महाकुंभ’ में PM मोदी होंगे शामिल, महिला अफसरों को सुरक्षा का जिम्मा
पीएम मोदी 31 मई को 2 लाख से ज्यादा महिलाओं को संबोधित करेंगे। महिलाओं के महाकुंभ की खासियत यह होगी कि पहली बार कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मंच संचालन तक सभी व्यवस्थाएं महिलाओं के ही हाथों में होंगी।
100 views • 21 hours ago
...