5 गेंद 5 विकेट... IPL 2025 में 'चालान' काटने वाले दिग्वेश राठी ने किया करिश्मा !
IPL 2025 में अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ नोटबुक वाले सेलिब्रेशन से लोकप्रिय हुए स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 17 जून 2025
61
0
...

IPL 2025 में अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ नोटबुक वाले सेलिब्रेशन से लोकप्रिय हुए स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बता दें कि, LSG के मालिक संजीव गोयनका ने दिग्वेश का एक वीडियो शेयर किया है। वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं कि, दिग्वेश अपनी लेग स्पिन की फिरकी में विपक्षी बल्लेबाजों को नचाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियों में साफ-साफ देख सकते है कि, उन्होंने 5 गेंद पर 5 विकेट लेकर सनसनी मचा दी।


आपको बता दें कि, इस वीडियो को लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी शेयर किया है। हालांकि, दिग्वेश राठी ने 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला कारनामा अभी नहीं बल्कि फरवरी 2025 में किया था। दिग्वेश राठी ने आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले एक लोकल लीग में खेलते हुए 5 गेंद पर 5 विकेट चटकाए थे। उनके इस अद्भुत कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।


LSG के मालिक संजीव गोयनका ने दिग्वेश की तारीफ करते हुए लिखा- ''दिग्वेश राठी की यह क्लिप देखकर मुझे आश्चर्य हुआ, जिसमें उन्होंने स्थानीय टी20 मैच में 5 गेंद में 5 विकेट लिए। संजीव गोयनका ने दिग्वेश राठी की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि यह उनकी प्रतिभा की एक झलक है, जिसने उन्हें आईपीएल 2025 में LSG का स्टार बना दिया।


संजीव गोयनका ने दिग्वेश राठी की तारीफ करते हुए आगे लिखा कि यह उनकी प्रतिभा की एक झलक है, जिसने उन्हें आईपीएल 2025 में LSG का स्टार बना दिया। आईपीएल 2025 के दौरान दिग्वेश राठी का विकेट लेने के बाद बल्लेबाजों का 'चालान' काटने वाला जश्न काफी चर्चा में रहा था। इस वजह से उनका भारी नुकसान भी हुआ और एक मैच के लिए सस्पेंड भी हुए थे।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Sports

See all →
Durgesh Vishwakarma
दो जुड़वों बेटों के पिता बने क्रिकेटर नीतीश राणा
नीतीश राणा और उनकी पत्नी साची मारवाह के घर खुशियों की दस्तक हुई है। कपल के घर दो जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है। इस खास पल की जानकारी खुद नीतीश राणा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए फैंस के साथ साझा की
43 views • 2025-06-17
Durgesh Vishwakarma
शुभमन गिल को अभी अंदाज़ा नहीं है कि भारत की टेस्ट कप्तानी कितनी बड़ी ज़िम्मेदारी है - दिनेश कार्तिक
भारत के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने कहा कि, कई बड़ी टीमें इंग्लैंड में संघर्ष कर चुकी हैं और शुभमन गिल को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ेगा।
29 views • 2025-06-17
Durgesh Vishwakarma
5 गेंद 5 विकेट... IPL 2025 में 'चालान' काटने वाले दिग्वेश राठी ने किया करिश्मा !
IPL 2025 में अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ नोटबुक वाले सेलिब्रेशन से लोकप्रिय हुए स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
61 views • 2025-06-17
Durgesh Vishwakarma
इंग्लैंड से भारत टेस्ट सीरीज 2-3 के अंतर से हारेगी - डेल स्टेन
डेल स्टेन ने कहा कि, इंग्लैंड-भारत के सभी मैच करीबी होंगे। लेकिन सभी का नतीजा निकलेगा। मुझे लगता है कि यह इंग्लैंड के पक्ष में 3-2 होगा।
36 views • 2025-06-16
Durgesh Vishwakarma
WTC Final 2025: एडेन मारक्रम ने ठोका शतक, क्या आज साउथ अफ्रीका रचेगा इतिहास ?
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज मारक्रम ने अपनी पारी की शुरुआत धीमी लेकिन मजबूद अंदाज में की थी। उन्होंने 156 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 102 रन बनाए हैं, जिसमें 11 चौके शामिल हैं।
50 views • 2025-06-14
Durgesh Vishwakarma
सोबो मुंबई फाल्कन्स को मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने 5 विकेट से धूल चटाई
सोबो मुंबई के 157 रनों के जवाब में मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स ने 5 विकेट खोकर 158 रनों का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया।
66 views • 2025-06-13
Richa Gupta
महिला टेनिस खिलाड़ियों को प्रजनन प्रक्रिया के दौरान मिलेगा संरक्षित रैंकिंग का लाभ- डब्ल्यूटीए
महिला टेनिस की शासी संस्था डब्ल्यूटीए (डब्ल्यूटीए) ने बुधवार को घोषणा की कि जो महिला खिलाड़ी प्रजनन संरक्षण प्रक्रिया (फर्टिलिटी प्रोटेक्शन प्रोसीजर) से गुजरना चाहती हैं, उन्हें खेल से समय लेने की अनुमति दी जाएगी और वे वापसी पर संरक्षित रैंकिंग के साथ प्रतिस्पर्धा में लौट सकेंगी।
53 views • 2025-06-12
Richa Gupta
धोनी के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, आईसीसी हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें सोमवार को लंदन में हुए एक समारोह के दौरान आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।
145 views • 2025-06-10
Richa Gupta
RCB की जीत पर खुशी से झूमे फिल्मी सितारे, विराट कोहली को दी बधाई
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है। विराट कोहली के फैन्स जिस ट्रॉफी का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। वो अब खत्म हो चुका है।
518 views • 2025-06-04
Richa Gupta
17 साल का सूखा खत्म, RCB बनी IPL चैंपियन, पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की ट्रॉफी जीत ली है।
463 views • 2025-06-04
...