दिग्विजय ने कुंभ में मृतकों की संख्या पर उठाए सवाल, X पर पोस्ट कर की ये मांग...
पूर्व सीएम एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 में मृतकों और घायलों के वास्तविक आंकडे पर सवाल उठाते हुए राज्यसभा में चर्चा की मांग को खारिज कर दिया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 04 फरवरी 2025
39
0

पूर्व सीएम एवं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 में मृतकों और घायलों के वास्तविक आंकडे पर सवाल उठाते हुए राज्यसभा में चर्चा की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा- कल मैंने व लगभग सभी राज्यसभा विपक्षी पार्टी के संसद सदस्यों ने कुंभ में दुःखद घटना पर सभी विषयों को स्थगित कर सदन में चर्चा कराने की मांग की थी लेकिन सभापति ने हमारी मांग खारिज कर दी। यहां तक सदन द्वारा इस दुखद घटना में जो श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है उनकी स्मृति में राज्यसभा में शोक प्रस्ताव की भी इजाजत नहीं दी। क्या यह न्याय पूर्ण है?


संगम क्षेत्र में 30 की मृत्यु और 60 से अधिक घायल


दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा- राज्यसभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन के नियमों के नियम 267 के तहत, मैं सदन के निर्धारित कार्यों को स्थगित कर प्रयागराज महाकुंभ 2025 में 29 जनवरी 2025 को हुई दुखद भगदड़ पर चर्चा कराने हेतु यह नोटिस प्रस्तुत कर रहा हूं। प्रारंभिक रिपोर्टों में बताया गया था कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में संगम क्षेत्र में 30 श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई और 60 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए। यद्यपि, हाल ही में सामने आई जानकारियों से यह पता चला है कि कम से कम छह अन्य स्थानों पर भी भगदड़ हुई, जिससे वास्तविक मृतकों की संख्या और सरकार द्वारा दी गई जानकारी की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न उठते हैं। कई प्रमुख संतों, विशेष रूप से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ने प्रशासन से कुंभ मेले में अव्यवस्था और घटना के सही आंकड़ों की अनुपलब्धता पर सवाल उठाए हैं।


इस प्रकार की घटनाओं को रोकने कदम उठाए


महाकुंभ जैसे विशाल धार्मिक आयोजन में उचित भीड़ प्रबंधन की कमी, मृतकों की संख्या को लेकर सूचना को छुपाने के आरोप, और संत समाज को सही जानकारी से वंचित रखने की घटनाओं ने जनमानस में भारी आक्रोश उत्पन्न कर दिया है। इस घटना ने करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताओं को जन्म दिया है, जिसके लिए सदन में तत्काल चर्चा आवश्यक है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर तत्काल चर्चा सुनिश्चित करने के लिए सभी निर्धारित कार्यों को स्थगित किया जाए, जिससे जवाबदेही सुनिश्चित हो, पीड़ितों को न्याय मिले और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर 3 हजार होगी
लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,553 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं में करोड़ों रुपये की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। सीएम ने कहा कि अब बहनों को धीरे-धीरे 3 हजार रुपये दिए जाएंगे।
12 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
लाड़ली बहनों के खातों में 1,553 करोड़ रुपये ट्रांसफर, 81 लाख किसानों के भी खिले चेहरे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार, 10 फरवरी को देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के ग्राम पीपलरावां में कई योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे उनके खातों में राशि ट्रांसफर की। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के तहत लाखों लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
32 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
एमपी में 4,900 स्टार्ट-अप्स कार्यरत, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट देगी स्टार्ट-अप्स को नई उड़ान- CM यादव
राजधानी भोपाल में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 24 और 25 फरवरी को आयोजित हो रही है। इसमें देश और विदेश के निवेशक और उद्यमी शामिल होंगे। इसमें मध्य प्रदेश के युवा उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय तकनीकी और नवाचारों का ज्ञान मिलेगा।
53 views • 3 hours ago
Richa Gupta
GIS में अब मात्र 13 दिन शेष: सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा, प्रदेश के स्टार्ट-अप को मिलेगी नई उड़ान
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जीआईएस (GIS) के अब मात्र 13 दिन शेष है। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि जीआईएस प्रदेश के स्टार्ट-अप को नई उड़ान देगा।
74 views • 4 hours ago
Richa Gupta
महाकुंभ के चलते जबलपुर-कटनी-रीवा में लगा लंबा जाम, CM डॉ. मोहन ने अफसरों को दिए ये निर्देश
महाकुंभ में आस्था का सैलाब इस कदर उमड़ा कि मुख्य सड़क से लेकर गालियां तक वाहनों से पैक हो गई। प्रयागराज जाने वाले रास्ते जैसे जबलपुर-कटनी-रीवा में 50 किलोमीटर से ज्यादा जाम लग गया।
110 views • 6 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की अब दो परीक्षाएं होंगी, जानिए कब होगा एग्जाम?
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं- 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा निर्णय किया है। दोनों परीक्षाओं में अब पूरक का प्रावधान खत्म किया जा रहा है। अब दो मुख्य परीक्षाएं होंगी। दूसरी फेल होने वाले विद्यार्थियों के लिए होगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह निर्णय लागू किया गया है। इसके आधार पर वार्षिक परीक्षा का परिणाम तैयार किया जाएगा।
23 views • 6 hours ago
Richa Gupta
बेटों की शादी से पहले गृह ग्राम में भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और पत्नी ने गीत गाकर बांधा समां
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और साधना सिंह के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल चौहान की शादी जल्द ही शादी होने जा रही है।
15 views • 8 hours ago
Ramakant Shukla
MP में हवाओं का रुख बदला, सोमवार से बढ़ने लगेगा तापमान
सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में रविवार को कुछ शहरों में तापमान में गिरावट हुई, लेकिन शेष शहरों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहडोल,मंडला में शीतलहर का प्रभाव रहा। प्रदेश में सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।
63 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
जबलपुर-कटनी-रीवा में लगा लंबा जाम, CM डॉ. मोहन यादव ने अफसरों को दिए ये निर्देश
प्रयागराज जाने वाले रास्ते जैसे जबलपुर-कटनी-रीवा में 50 किलोमीटर से ज्यादा जाम लग गया। वहीं 5 हजार से ज्यादा वाहन फंस गए। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं।
26 views • 9 hours ago
Richa Gupta
परीक्षा पे चर्चा के लिए प्रदेश से 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने कराया पंजीयन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 11 बजे देश के विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री हर वर्ष परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों से संवाद करते हैं।
72 views • 10 hours ago