नक्सलियों के सामूहिक सरेंडर पर दोगुना इनाम, सीएम साय ने कहा – नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़ विकास की मुख्यधारा से जुड़ें
नक्सलवाद को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि जब से सरकार में आए हैं नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ रहे हैं। हमारा आवाह्न भी है कि नक्सली गोलीबारी, हिंसा के रास्ते को त्यागकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ें, आपके साथ न्याय होगा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 15 अप्रैल 2025
250
0
...

नक्सलवाद को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि जब से सरकार में आए हैं नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ रहे हैं। हमारा आवाह्न भी है कि नक्सली गोलीबारी, हिंसा के रास्ते को त्यागकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ें, आपके साथ न्याय होगा। सीएम ने कहा, अब तक 1100 से ज्यादा नक्सली आत्मसमर्पण किए हैं, उनके साथ न्याय हो रहा है। 15 हजार पीएम आवास स्वीकृत किए हैं। उनकी स्क्रीनिंग कराकर रोजगार से जोड़ने का काम भी करेंगे।


एक करोड़ के विशेष विकास कार्य भी कराए जाएंगे


नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में अब हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले नक्सलियों को सरकार और अधिक प्रोत्साहन देगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तैयार नई नक्सल आत्मसमर्पण नीति के तहत सामूहिक आत्मसमर्पण करने वालों को न केवल घोषित इनाम की दोगुनी राशि मिलेगी, बल्कि नक्सल मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों में एक करोड़ के विशेष विकास कार्य भी कराए जाएंगे।


विकासात्मक कार्य स्वीकृत किए जाएंगे


नक्सली संगठन की किसी फॉर्मेशन इकाई के यदि 80 प्रतिशत या उससे अधिक सक्रिय सदस्य सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण करते हैं तो उन्हें उनके विरुद्ध घोषित इनामी राशि की दोगुनी राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और कांकेर जैसे अति नक्सल प्रभावित जिलों में यदि किसी ग्राम पंचायत क्षेत्र में सक्रिय समस्त नक्सली व मिलिशिया सदस्य आत्मसमर्पण करते हैं और ग्राम पंचायत को नक्सल मुक्त घोषित किया जाता है तो वहां एक करोड़ रुपए के विकासात्मक कार्य स्वीकृत किए जाएंगे।



नई नीति के तहत यदि पति-पत्नी दोनों आत्मसमर्पण करते हैं तो उन्हें पृथक इकाई मानते हुए अलग-अलग पुनर्वास योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। हालांकि यदि किसी योजना में दोनों को एक इकाई माना जाता है तो वहीं के अनुसार लाभ मिलेगा। इनामी राशि का निर्धारण दोनों के लिए पृथक रूप से किया जाएगा।


आत्मसमर्पण के 10 दिनों के भीतर मिलेगी राहत और सहायता राशि


आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को राहत व सहायता राशि गृह विभाग के बजट से उपलब्ध कराई जाएगी। जिला कलेक्टर को यह सुनिश्चित करना होगा कि आत्मसमर्पण के 10 दिनों के भीतर पूरी राशि संबंधित व्यक्ति को प्रदान कर दी जाए। यदि किसी आत्मसमर्पित नक्सली पर पहले से आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं तो उसके नक्सलवाद उन्मूलन में योगदान और 6 माह तक के अच्छे आचरण को देखते हुए मंत्रिपरिषद की उप समिति इन मामलों को समाप्त करने पर विचार कर सकती है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड,अगले तीन दिन में पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी
राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को रायपुर के आउटर इलाकों में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री कम है। यह इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।
99 views • 19 hours ago
Ramakant Shukla
बदला मौसम का मिजाज, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना
प्रदेश में सर्दी अब अपने रंग दिखाने लगी है। ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी रात के समय लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में तापमान तेजी से गिर रहा है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर के आस-पास के क्षेत्रों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं, मौसम विभाग की ओर से रविवार को कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।
66 views • 2025-11-09
Ramakant Shukla
14 नवंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, इन अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी
49 views • 2025-11-08
Richa Gupta
छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेजों में 1009 नई वैकेंसी, जल्द शुरु होगी भर्ती
छत्तीसगढ़ सरकार ने चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में कुल 1009 नए पदों की भर्ती को मंजूरी दी गई है।
126 views • 2025-11-08
Ramakant Shukla
प्रदेश में गुलाबी ठंड के बीच तापमान में गिरावट, अगले तीन दिनों में पारा 3 डिग्री तक नीचे जाएगा
प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के असर से प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।
62 views • 2025-11-08
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को फिर मिली सफलता, गरियाबंद में 37 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के सामने 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं।
132 views • 2025-11-08
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा, मौसम विभाग ने जताई ठंड बढ़ने की संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद अब बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से आने वाली नमी में कमी दर्ज की जा रही है। इससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है।
133 views • 2025-11-07
Ramakant Shukla
खैरागढ़ में 17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला सोरी ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रही 17 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली कमला सोरी ने आज पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
83 views • 2025-11-06
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ठंड, रात का तापमान 2–3 डिग्री तक गिरने के आसार
छत्तीसगढ़ में वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम जारी रहेगा, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। शुष्क और ठंडी हवा के प्रभाव से रात का तापमान गिर सकता है और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
88 views • 2025-11-06
Ramakant Shukla
बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा से लगे बीजापुर जिले के अन्नाराम और मरीमल्ला के घने जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, यह एनकाउंटर सुबह शुरू हुआ और कई घंटों तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही। मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
65 views • 2025-11-05
...