सरगुजा के लाल का कमाल, ISRO के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए हुआ चयन
सरगुजा के लाल ने कमाल कर दिखाया है। जवाहर नवोदय विद्यालय, सरगुजा में दसवीं कक्षा के छात्र हर्षित राज का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के “युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम – युविका 2025” के लिए हुआ है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 16 अप्रैल 2025
42
0
...

सरगुजा के लाल ने कमाल कर दिखाया है। जवाहर नवोदय विद्यालय, सरगुजा में दसवीं कक्षा के छात्र हर्षित राज का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के “युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम – युविका 2025” के लिए हुआ है। हर्षित “सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा” में 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे, जहाँ उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीकी खोजों एवं वैज्ञानिक सोच से सीधे रू-ब-रू होने का अवसर मिलेगा।


प्राचार्य डॉ. एसके सिन्हा ने हर्षित को बधाई दी


विद्यालय परिवार इस उपलब्धि से गौरवान्वित है। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके सिन्हा ने हर्षित को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी वैज्ञानिक सोच एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के समन्वयक एवं रसायन शास्त्र के प्रवक्ता राहुल मुद्गल ने हर्षित की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। हर्षित राज की इस उपलब्धि ने विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
इस महीने हट सकता है ट्रांसफर से बैन, नीति जल्द कैबिनेट में आएगी
लंबे समय से ट्रांसफर का इंतजार कर रहे सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए एक जरूरी खबर है। मध्यप्रदेश में जल्द ही तबादलों पर लगा बैन हट सकता है। सामान्य प्रशासन विभाग ने ट्रांसफर पॉलिसी 2025 तैयार कर ली है और सीएम डॉ.मोहन यादव की सलाह पर इसमें कुछ आंशिक बदलाव कर इसे अप्रैल के ही महीने में कैबिनेट में लाने की तैयारी है। बता दें कि मध्यप्रदेश में बीते 3 साल से तबादलों पर बैन लगा हुआ है।
34 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
नक्सलियों ने जारी किया पत्र, 1 महीने के लिए युद्धविराम की अपील
कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उत्तर-पश्चिम सब ज़ोनल ब्यूरो के प्रभारी रूपेश ने सरकार को एक पत्र लिखते हुए एक महीने के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है।
18 views • 9 hours ago
Ramakant Shukla
बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने आंदोलन किया समाप्त, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला
CM विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. बीते 126 दिनों से आंदोलनरत बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद अपना आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की.
23 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
बड़ेसट्टी गांव बना बस्तर का पहला नक्सलमुक्त गांव, अब सरकार देगी 1 करोड़ रुपए
सुकमा जिले का बड़ेसट्टी गांव अब नक्सल मुक्त हो चुका है। तो दूसरी ओर नक्सल पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों की संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सुकमा जिले के बड़ेसट्टी गांव के 11 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। 11 नक्सलियों के सरेंडर करने के बाद बड़ेसट्टी गांव छत्तीसगढ़ का पहला नक्सल मुक्त गांव बन गया है।
29 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
इस तारीख तक शिक्षक नहीं ले सकेंगे छुट्टी,जानिए वजह?
छत्तीसगढ़ में 31 मई तक शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पहले जिलों द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के चलते भ्रम की स्थिति थी, लेकिन अब शिक्षा विभाग ने इस पर स्पष्ट आदेश जारी कर दिया है।
24 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
तेंदूपत्ता बोनस में 7 करोड़ का घोटाला! IFS अधिकारी अशोक पटेल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में ईओडब्ल्यू ने तेंदूपत्ता घोटाले में सुकमा के पूर्व वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) अशोक पटेल को रायपुर के तेलीबांधा स्थित बंगले से गिरफ्तार किया। साथ ही विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश कर 23 अप्रैल तक पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया।
56 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
सुकमा में 40 लाख रुपये के इनामी 22 माओवादियों ने किया सरेंडर
सुकमा जिले में माओवादी लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित होकर 22 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया। इन सभी पर कुल 40 लाख रुपये का इनाम था।
68 views • 16 hours ago
Richa Gupta
वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए विशेष क्षेत्रों में लगेंगे शिविर, परिवहन सचिव ने बैठक में दिए निर्देश
वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगाने के कार्य को तेज करने के लिए अनुबंधित कंपनियों द्वारा विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
48 views • 18 hours ago
Richa Gupta
अग्निवीर के ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी, अधिसूचना जारी
भारतीय थल सेना ने अग्निवीर भर्ती 2025 के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास), महिला सैन्य पुलिस, और रेगुलर कैडर (धर्मगुरु, नर्सिंग सहयोगी, सिपाही फार्मा) जैसे पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
45 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार..., चार डिग्री तक बढ़ेगा पारा
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज से तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार जाने का अनुमान है। इधर बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
61 views • 19 hours ago
...