INDIA गठबंधन में फूट, कांग्रेस गुजरात में अकेले लड़ेगी उपचुनाव
भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (INDIA) में कई बार फूट देखने को मिली है। अब ताजा मामला गुजरात उपचुनाव से जुड़ा है। हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और आप एक बार फिर गुजरात उपचुनाव में अलग लड़ने जा रही है, जबकि ये दोनों दल इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 19 अप्रैल 2025
194
0
...

भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (INDIA) में कई बार फूट देखने को मिली है। अब ताजा मामला गुजरात उपचुनाव से जुड़ा है। हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और आप एक बार फिर गुजरात उपचुनाव में अलग लड़ने जा रही है, जबकि ये दोनों दल इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने संकेत दिया कि आम आदमी पार्टी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा होने के बावजूद विसावदर सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करके गठबंधन धर्म निभाने में विफल रही है।


क्या कहा शक्ति सिंह गोहिल ने?


गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने शुक्रवार को घोषणा की कि पार्टी अपने इंडिया ब्लॉक सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) के साथ साझेदारी किए बिना स्वतंत्र रूप से विसावदर और कादी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी। गोहिल ने स्पष्ट किया कि राज्य में पिछले चुनावी रुझानों का विश्लेषण करने के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘गुजरातियों ने कभी तीसरे मोर्चे के लिए वोट नहीं दिया है। यहां या तो कांग्रेस है या भाजपा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले चुनावों के दौरान आप ने अपनी पूरी कोशिश की।


आप के सभी बड़े नेताओं ने पार्टी के लिए प्रचार किया, लेकिन वे केवल 10.5-11 प्रतिशत वोट पाने में सफल हुए और चुनावों में कांग्रेस पार्टी को नुकसान पहुंचाया।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा को हराने के लिए मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस है। हम आप से आगामी विसावदर और कादी उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों को वापस लेने का आग्रह करते हैं। कांग्रेस पार्टी दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी।’


इस वजह से दोनों सीटे हैं खाली


बता दें कि चुनाव आयोग ने अभी उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन AAP ने पिछले महीने पार्टी नेता गोपाल इटालिया को विसावदर सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था। आप विधायक भूपेंद्र भयानी के इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट दिसंबर 2023 से खाली है। वहीं, मेहसाणा की कादी सीट, जो अनुसूचित जाति (एससी) के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है, भाजपा विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद 4 फरवरी से खाली है।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
भारत बनेगा डाटा का 'ग्लोबल पावरहाउस', 2030 तक 5 गुना बढ़ जाएगी क्लाउड क्षमता
सरकार ने संसद में बताया कि भारत आने वाले वर्षों में डाटा का ‘ग्लोबल पावरहाउस’ बनने की ओर बढ़ रहा है। देश की क्लाउड डाटा सेंटर क्षमता 2030 तक मौजूदा स्तर से 4-5 गुना बढ़ने का अनुमान है।
99 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार सुबह शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। इसके बाद जेपी नड्डा अभिनंदन समारोह के लिए खुली गाड़ी में पीटरहॉफ, शिमला पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
116 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीयो को गूगल की सौगात, कोई भी हेडफोन लगाकर अब दूसरी भाषा बोलने वाले की समझ पाएगे लाइव बात
अब आप किसी भी हेडफोन को रियल टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस में बदल सकते हैं। किसी भी स्पीच या फिर बाचतीच को उसी समय अपनी भाषा में सुन सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल ट्रांसलेट का इस्तेमाल करना होगा। गूगल ट्रांसलेट ऐप में जेमिनी की क्षमताओं को जोड़ा गया है।
109 views • 21 hours ago
Sanjay Purohit
पूर्व कानून सचिव राजकुमार गोयल होंगे नए मुख्य सूचना आयुक्त! 8 नए सूचना आयुक्त भी नियुक्त हुए
पिछले लंबे समय से खाली चल रहे केंद्रीय सूचना आयोग और सूचना आयुक्तों के पदों पर नियुक्ति के लिए कवायद तेज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय कमेटी की मीटिंग भी हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व कानून और न्याय सचिव राज कुमार गोयल को मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) चुना गया है।
135 views • 21 hours ago
Ramakant Shukla
संसद हमले की 24वीं बरसी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- ‘अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की...’
संसद भवन पर हमले की शनिवार को 24वीं बरसी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि 13 दिसंबर 2001 को ‘लोकतंत्र के मंदिर' संसद भवन पर हुए कायराना आतंकी हमले को विफल कर माँ भारती के मान की रक्षा करने वाले वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि व शत-शत नमन
102 views • 23 hours ago
Ramakant Shukla
दिल्ली में प्रदूषण के चलते फिर लागू हुआ GRAP-3, AQI 700 के पार
दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है और हालात चिंताजनक बने हुए हैं। राजधानी में अचानक प्रदूषण पीक पर पहुँचने के कारण CAQM (वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग) ने तत्काल प्रभाव से GRAP-3 लागू कर दिया है। यह फैसला 13 दिसंबर की सुबह लिया गया, जब दिल्ली में AQI 700 से 800 के बीच दर्ज किया गया।
59 views • 2025-12-13
Richa Gupta
नारियल किसानों की आय बढ़ेगी, कोपरा उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहन: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि नारियल किसानों की आय बढ़ाने और कोपरा उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी। इससे किसानों की आजीविका सुदृढ़ होगी और कृषि क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा।
86 views • 2025-12-13
Richa Gupta
चुनाव आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर तैनात किए
चुनाव आयोग ने कई राज्यों में मतदाता सूची अद्यतन और पुनरीक्षण के लिए स्पेशल रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किए। इस पहल से मतदाता सूची की सटीकता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
79 views • 2025-12-13
Ramakant Shukla
केंद्र ने जनगणना 2027 के लिए ₹11,718 करोड़ मंजूर किए, पहली बार डिजिटली होगा सेंसस
देश में वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना पहली बार पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ₹11,718.24 करोड़ की राशि को मंज़ूरी दी है।
82 views • 2025-12-13
Ramakant Shukla
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, मनरेगा का नाम बदला, अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’
शुक्रवार को हुई मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में एक बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक में दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा का नाम बदलने को मंज़ूरी दी गई। अब यह योजना ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना’ के नाम से जानी जाएगी।
101 views • 2025-12-13
...