कनाडा में दो गैंग की फायरिंग में भारतीय छात्रा हरसिमरत की गोली लगने से हुई मौत
हैमिल्टन पुलिस ने बताया है कि, सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि, एक काले रंग की कार में सवार लोगों ने एक सफेद रंग की कार पर गोली चलाई थी। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Img Banner
profile
Durgesh Vishwakarma
Created AT: 14 hours ago
78
0
...

कनाडा में 21 साल भारतीय छात्रा की गोलीबारी की एक घटना में मौत हो गई। हैमिल्टन पुलिस ने बताया है कि, घटना के समय पीड़िता एक बस स्टॉप पर खड़े होकर काम पर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, तभी उसे गोली लगी। पुलिस का कहना है कि, बस स्टॉप के नजदीक ही एक कार से गोली चलाई गई। मृतक छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में हुई है, जो ओंटारियो के हैमिल्टन में मोहॉक कॉलेज में पढ़ रही थी। दरअसल दो कार सवारों ने एक दूसरे पर गोली चलाई थी। इसी गोलीबारी की चपेट में भारतीय छात्रा आ गई, जिससे उसकी जान चली गई।


हम हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से दुखी हैं - महावाणिज्य दूतावास


टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया साइट X पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि, हम भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से दुखी हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, वह बेगुनाह पीड़ित थी, जो बस स्टॉप पर हुई गोलीबारी के बीच फंस गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हम पीड़िता के परिवार के संपर्क में हैं और सभी जरूरी मदद कर रहे हैं। इस मुश्किल वक्त में हमारी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं।


पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, हुई मौत


हैमिल्टन पुलिस ने बताया कि, शाम लगभग 7.30 बजे उन्हें हैमिल्टन में अपर जेम्स इलाके में गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर भारतीय छात्रा घायल अवस्था में मिली और उसके सीने में गोली लगी थी। उन्होंने आगे बताया है कि, पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई।


नजदीक के घर में भी बाल-बाल बचे लोग


हैमिल्टन पुलिस ने अपने बयान में आगे यह भी बताया है कि, सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि, एक काले रंग की कार में सवार लोगों ने एक सफेद रंग की कार पर गोली चलाई थी। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। नजदीक के एक घर में भी गोली खिड़की को पार करते हुए निकल गई। जिससे घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
दो दिन के दौरे पर सऊदी अरब जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब जाएंगे. यह यात्रा भारत-सऊदी अरब के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित होगी. दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध पहले से ही मजबूत हैं, इस दौरे में व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, IMEEC जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.
32 views • 12 hours ago
Ramakant Shukla
अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप,दिल्ली-NCR में भी महसूस हुए झटके
अफगानिस्तान में शनिवार को दोपहर 12:17 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का असर दिल्ली-NCR तक महसूस किया गया।
20 views • 13 hours ago
Durgesh Vishwakarma
कनाडा में दो गैंग की फायरिंग में भारतीय छात्रा हरसिमरत की गोली लगने से हुई मौत
हैमिल्टन पुलिस ने बताया है कि, सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला कि, एक काले रंग की कार में सवार लोगों ने एक सफेद रंग की कार पर गोली चलाई थी। गोलीबारी के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
78 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे बड़ा दांव
अमेरिका ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के लिए क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने का मन बना लिया है। यूएस सीजफायर की शर्त के तहत क्रीमिया को रूसी क्षेत्र मान सकता है। हालांकि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि वह यह क्षेत्र नहीं देंगे।
53 views • 15 hours ago
payal trivedi
Trump प्रशासन की सख्ती- अमेरिका में रहना है तो मानना होगा कानून
अमेरिकी विदेश विभाग ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन आव्रजन कानूनों को सख्ती से लागू कर रहा है। विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा कि जो लोग कानून का उल्लंघन करेंगे, उन्हें परिणाम भुगतने होंगे।
54 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
क्या संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बन पाएगा भारत?
भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए सुधारों की लंबे समय से मांग कर रहा है। भारत ने धर्म के आधार पर सदस्यता दिए जाने का विरोध किया है। भारत को अब कुवैत से बड़ा समर्थन मिला है।
21 views • 2025-04-18
Durgesh Vishwakarma
विदेश मंत्रालय की बांग्लादेश को दो टूक - पहले अपने यहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान दें
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि, पश्चिम बंगाल की घटनाओं को लेकर बांग्लादेश की तरफ से की गई टिप्पणियां अस्वीकार्य हैं।
81 views • 2025-04-18
Sanjay Purohit
एक दिन में अरबों डॉलर की कमाई: मुकेश अंबानी बने दुनिया के टॉप अर्नर
एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और भारत के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को ज़बरदस्त उछाल दर्ज किया गया। घरेलू शेयर बाजार में आई मजबूत तेजी का सीधा असर दोनों उद्योगपतियों की संपत्ति पर पड़ा।
103 views • 2025-04-18
Sanjay Purohit
भारतीय वैज्ञानिक निक्कू मधुसूदन कौन हैं, जिनकी एलियन ग्रह की खोज ने किया कमाल
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की लैब में बैठकर भारतीय मूल के वैज्ञानिक निक्कू मधुसूदन उस सवाल को हल करने के पास पहुंच गए हैं, जिसका जवाब इंसान सदियों से खोज रहा है। उन्होंने धरती से बहुत दूर मौजूद ग्रह पर जीवन के संकेत खोजे हैं।
88 views • 2025-04-18
Sanjay Purohit
राफेल, मिग-29 और F-16 फाइटर जेट के हर राज जान लेगा चीन!
चीन ने गाजा युद्ध के बीच मिस्र के साथ मिलकर व्यापक हवाई अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास में मिस्र अपने एफ-16, मिग 29 और राफेल फाइटर जेट को उतार सकता है। चीन और मिस्र दोनों ने अभी इन विमानों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
75 views • 2025-04-18
...