प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के अमरावती में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान को परोक्ष रूप से संदेश देते हुए कहा कि, आज भारत की ताकत सिर्फ हमारे हथियार ही नहीं हैं, बल्कि हमारी एकता भी है। अस दौरान पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम में 58,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। आपको बता दें कि, अमरावती को राजधानी बनाना आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
विकसित राज्य में बदलने की शक्ति है अमरावती
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि, अमरावती सिर्फ एक शहर नहीं है, बल्कि यह आंध्र प्रदेश को एक विकसित राज्य में बदलने की शक्ति है। इसके साथ ही देश के मुखिया ने आगे तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) नीत राजग सरकार के नेतृत्व वाले इस दक्षिणी राज्य के विकास के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
हमने एनटीआर का सपना पूरा कर दिया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, हमें अमरावती को आंध्र प्रदेश को विकसित भारत का विकास इंजन बनाने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा। पीएम ने कहा कि, हमने एनटीआर का सपना पूरा कर दिया है। चंद्रबाबू, भाई पवन कल्याण, हमें यह करना है और हमें ही यह करना है।
विकसित भारत का हो रहा निर्माण - पीएम मोदी
आंध्र प्रदेश के अमरावती में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, भारत अब उन देशों में शामिल है, जहां बुनियादी ढांचे का तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण चार स्तंभों - गरीब, किसान, युवा और महिला शक्ति पर किया जाएगा।