भस्म आरती में चंद्रमा और कमल से सजे बाबा महाकाल
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर आज गुरुवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 16 अक्टूबर 2025
150
0
...

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर आज गुरुवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार मे हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे। आज पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से भी गुंजायमान हो गया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि गुरुवार की सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का दिव्य स्वरूप में शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के साथ रुद्राक्ष और मुंड माला धारण कराई। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल के शीष पर चंद्रमा और कमल लगाकर भव्य शृंगार किया गया। जिसके दिव्य दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
MP में कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली तोहफा! महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की संभावना
मध्यप्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली के मौके पर राहत देने की तैयारी में है। हाल ही में पेंशनरों के लिए दो प्रतिशत महंगाई राहत बढ़ाने के बाद अब माना जा रहा है कि राज्य सरकार नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से दीपावली से पहले या फिर 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव में घोषणा की जा सकती है।
73 views • 8 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रूपये की राहत राशि का अंतरण करेंगे एवं 33 करोड़ रूपये की लागत की ब्यावरा में नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे।
100 views • 10 hours ago
Richa Gupta
एमपी पुलिस में थर्ड जेंडरों की भर्ती: परीक्षा में शामिल होने 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में ट्रांसजेंडर भी शामिल हो सकेंगे। ईएसबी (ESB) ने आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती के लिए तारीख बढ़ा दी है।
60 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
बाबा महाकाल के आंगन में कैसे मनेगी दीवाली, कब लगेगा 56 भोग
महाकाल मंदिर में इस वर्ष दीपपर्व की शुरुआत शनि प्रदोष के संयोग में आई धनतेरस से हो रहा है। शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि होने से शनि प्रदोष का संयोग बनता है। महाकालेश्वर मंदिर की पूजन परंपरा में शनि प्रदोष का विशेष महत्व है।
77 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
डॉ. नरोत्तम मिश्रा बोले- बिहार में कमल खिलेगा
मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जोरदार प्रचार कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर और बोचहां में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देकर उन्होंने बूथ स्तर पर रणनीति को मजबूत किया।
68 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
जीतू पटवारी पर FIR होने पर आगबबूला हुई कांग्रेस, कहा- जल्द करेंगे बड़ा खुलासा
MP की सियासत में फिर से उथल-पुथल मची हुई है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पर बिना परमिशन प्रदर्शन करने के मामले में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक सहित 20-25 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
40 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
MP में ‘हेड कांस्टेबल’ 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
MP में आए दिन लोकायुक्त के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जाता है। मगर बावजूद इसके रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही मामला सिवनी जिले से सामने आया है। यहां पर प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
33 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
MP में रोड पर तड़प रहे लोगों को देख कलेक्टर मैडम ने रूकवाई गाड़ी और साथ ले गईं अस्पताल
MP के डिंडौरी जिले की कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मानवीयता और संवेदनशीलता दिखाते हुए सड़क पर तड़प रहे लोगों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं कलेक्टर मैडम खुद अस्पताल पहुंची और डॉक्टर्स को घायलों का तुरंत और समुचित इलाज देने के निर्देश भी दिए।
80 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
MP में होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई विभागों को मिलेंगे मुखिया
दीपावली के बाद फिर MP में प्रशासनिक सर्जरी होगी। इसमें 15 से 20 अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व इंदौर जैसे बड़े शहरों को अतिरिक्त एडीएम मिलेंगे तो महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी और माध्यमिक शिक्षा मंडल में भी अधिकारियों की तैनाती होगी।
75 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
क्या है ला लीना: MP में सर्दी की जल्दी एंट्री, IMD ने बताई वजह
MP में इस साल समय से पहले ही सर्दी की दस्तक हो गई है। दिन को भी फिजा में भी ठंडक का अहसास हो रहा है। दीपावली तक गुलाबी ठंड पडऩे लगेगी। इसकी वजह मौसम वैज्ञानिक ला लीना(La Nina) के असर को मान रहे हैं।
84 views • 15 hours ago
...