उत्तरी हवा की हुई एंट्री, अगले 2 दिनों में तेजी से गिरेगा तापमान
उत्तर प्रदेश में बना चक्रवातीय घेरा कमजोर पड़ने के बाद हवा का रुख बदल गया। उत्तर से आने वाली सर्द हवा की वजह से न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे रात में ठंडक बढ़ गई। सुबह के समय सर्दी का अहसास हो रहा है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 16 अक्टूबर 2025
108
0
...

उत्तर प्रदेश में बना चक्रवातीय घेरा कमजोर पड़ने के बाद हवा का रुख बदल गया। उत्तर से आने वाली सर्द हवा की वजह से न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे रात में ठंडक बढ़ गई। सुबह के समय सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दीपावली तक तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की संभावना जताई है।

आने वाले 2 दिनों में बढ़ेगी ठंड

दरअसल हिमालय पर जल्दी बर्फबारी हो गई है। इस बर्फबारी का असर ग्वालियर-चंबल संभाग के मौसम पर दिख रहा है। रात के तापमान में गिरावट आ रही है, जिससे रात में ठंडक बढ़ गई है। सुबह के समय गर्म कपड़े पहनकर निकलना पड़ रहा है। वहीं दिन में मौसम सामान्य होने लगा है। अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

रबी की फसलों के लिए अनुकूल हुआ मौसम

सिंतबर के अंत में तेज गर्मी हो रही थी, जिससे रबी की फसल पर संकट था। अब रबी की फसलों के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। सरसों सहित दलहन की फसलों के अंकुरण अच्छा होगा। बारिश की भी संभावना नहीं है, जिसकी वजह से धान को भी नुकसान नहीं आएगा।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
MP में कर्मचारियों को मिल सकता है दिवाली तोहफा! महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी की संभावना
मध्यप्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली के मौके पर राहत देने की तैयारी में है। हाल ही में पेंशनरों के लिए दो प्रतिशत महंगाई राहत बढ़ाने के बाद अब माना जा रहा है कि राज्य सरकार नियमित कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से दीपावली से पहले या फिर 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव में घोषणा की जा सकती है।
73 views • 8 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 अक्टूबर को राजगढ़ एवं सीहोर जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 277 करोड़ रूपये की राहत राशि का अंतरण करेंगे एवं 33 करोड़ रूपये की लागत की ब्यावरा में नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन करेंगे।
100 views • 10 hours ago
Richa Gupta
एमपी पुलिस में थर्ड जेंडरों की भर्ती: परीक्षा में शामिल होने 22 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में ट्रांसजेंडर भी शामिल हो सकेंगे। ईएसबी (ESB) ने आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती के लिए तारीख बढ़ा दी है।
60 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
बाबा महाकाल के आंगन में कैसे मनेगी दीवाली, कब लगेगा 56 भोग
महाकाल मंदिर में इस वर्ष दीपपर्व की शुरुआत शनि प्रदोष के संयोग में आई धनतेरस से हो रहा है। शनिवार के दिन त्रयोदशी तिथि होने से शनि प्रदोष का संयोग बनता है। महाकालेश्वर मंदिर की पूजन परंपरा में शनि प्रदोष का विशेष महत्व है।
77 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
डॉ. नरोत्तम मिश्रा बोले- बिहार में कमल खिलेगा
मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए जोरदार प्रचार कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर और बोचहां में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देकर उन्होंने बूथ स्तर पर रणनीति को मजबूत किया।
68 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
जीतू पटवारी पर FIR होने पर आगबबूला हुई कांग्रेस, कहा- जल्द करेंगे बड़ा खुलासा
MP की सियासत में फिर से उथल-पुथल मची हुई है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर पर बिना परमिशन प्रदर्शन करने के मामले में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक सहित 20-25 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
40 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
MP में ‘हेड कांस्टेबल’ 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराया, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
MP में आए दिन लोकायुक्त के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जाता है। मगर बावजूद इसके रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसा ही मामला सिवनी जिले से सामने आया है। यहां पर प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।
33 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
MP में रोड पर तड़प रहे लोगों को देख कलेक्टर मैडम ने रूकवाई गाड़ी और साथ ले गईं अस्पताल
MP के डिंडौरी जिले की कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने मानवीयता और संवेदनशीलता दिखाते हुए सड़क पर तड़प रहे लोगों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। इतना ही नहीं कलेक्टर मैडम खुद अस्पताल पहुंची और डॉक्टर्स को घायलों का तुरंत और समुचित इलाज देने के निर्देश भी दिए।
80 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
MP में होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, कई विभागों को मिलेंगे मुखिया
दीपावली के बाद फिर MP में प्रशासनिक सर्जरी होगी। इसमें 15 से 20 अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर व इंदौर जैसे बड़े शहरों को अतिरिक्त एडीएम मिलेंगे तो महिला एवं बाल विकास विभाग, उद्यानिकी और माध्यमिक शिक्षा मंडल में भी अधिकारियों की तैनाती होगी।
75 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
क्या है ला लीना: MP में सर्दी की जल्दी एंट्री, IMD ने बताई वजह
MP में इस साल समय से पहले ही सर्दी की दस्तक हो गई है। दिन को भी फिजा में भी ठंडक का अहसास हो रहा है। दीपावली तक गुलाबी ठंड पडऩे लगेगी। इसकी वजह मौसम वैज्ञानिक ला लीना(La Nina) के असर को मान रहे हैं।
84 views • 15 hours ago
...