गरीबों-किसानों-श्रमिकों की समृद्धि का आधार मनरेगा- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब, महिला, किसान और युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के विजन को साकार करने के लिये देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार इस अभियान को मिशन मोड में संचालित कर रही है। प्रदेश में कमजोर वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें मनरेगा योजना गरीबों किसानों और श्रमिकों की आर्थिक समृद्धि का आधार बनी है।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 6 hours ago
51
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब, महिला, किसान और युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के विजन को साकार करने के लिये देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार इस अभियान को मिशन मोड में संचालित कर रही है। प्रदेश में कमजोर वर्गों के आर्थिक सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें मनरेगा योजना गरीबों किसानों और श्रमिकों की आर्थिक समृद्धि का आधार बनी है।

32 लाख श्रमिकों को मिला रोजगार 1500 करोड़ रुपये की मजदूरी का भुगतान


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस योजना के माध्यम से न सिर्फ गरीब, श्रमिकों और किसानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिला रहा है, बल्कि सिंचाई की उपलब्धता भी बन रही है। योजना के अंतर्गत खेत-तालाब, अमृत-सरोवर, कुएं, चेक-डैम, भूमि समतलीकरण, मेड़बंदी, बागवानी, जल निकायों का निर्माण, जीर्णोद्धार और वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण सहित जल संचयन के अन्य निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। मनरेगा योजना से जल गंगा संवर्धन अभियान में अब तक प्रदेश के 32 लाख लोगों को रोजगार मिला है। वर्ष 2025-26 में मजदूरों को अब तक लगभग 1500 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।

22 लाख परिवारों को मिला लाभ

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निवासरत लोगों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिले, इसके लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा मनरेगा योजना चलाई जा रही है। मनरेगा योजना में लोगों को स्थानीय स्तर पर 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश में अप्रैल माह से अब तक 22 लाख परिवारों के 32 लाख लोगों को मनरेगा योजना का लाभ मिला है।

वृहद स्तर पर किए जा रहे जल संरचना के कार्य

प्रदेश में बारिश के पानी का बड़े स्तर पर संचयन किया जा सके, लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रदेश में बड़े स्तर पर जल संरचना के कार्य किए जा रहे है। 14 जून की स्थिति में प्रदेश में 80 हजार 496 खेत तालाब, एक लाख एक हजार 61 कूप रिचार्ज पिट और एक हजार 283 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिल रहा है।

कारगर साबित हो रहा जल गंगा संवर्धन अभियान

प्रदेश सरकार द्वारा तीन माह के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। वह भी ऐसे समय में जब खेती-किसानी का समय नहीं रहता है। किसानों, गरीबों और श्रमिकों को रोजगार की तलाश रहती है। ऐसे में जल गंगा संवर्धन अभियान कारगर साबित हुआ है। मनरेगा के तहत स्थानीय स्तर पर रोजगार मिला। जिससे काम की तलाश में दूसरे राज्यों या जिलों में नहीं जाना पड़ा। साथ ही लोगों के पलायन में भी कमी आई।

खेती-किसानी और घरेलू खर्चों में बनी मददगार

मनरेगा योजना से मिलने वाली मजदूरी श्रमिकों-किसानों-गरीबों के लिए केवल रोज़गार का साधन नहीं, बल्कि खेती-किसानी, घरेलू ज़रूरतों और बच्चों की शिक्षा जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मददगार बन रही है। योजना के माध्यम से खेत-तालाब, अमृत सरोवर, कूप रिचार्ज पिट, सड़कों का सुधार, वर्षा जल संचयन सहित अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं, जो ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मज़बूत बना रहे हैं।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
भोपाल एयरपोर्ट को मिलेगा हाई-टेक रडार सिस्टम, हर मौसम में फ्लाइट की लोकेशन पर रखेगा नजर
भोपाल के राजा भोज इंटरनेशन एयरपोर्ट के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब सुरक्षित विभाग ऑपरेशन के लिए आधुनिक रडार सिस्टम लगाने की मंजूरी मिल गई है।
8 views • 7 minutes ago
Richa Gupta
कांग्रेस के दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, जीतू पटवारी को दिया इस्तीफा
मध्य प्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर से हलचल मचा देने वाला घटनाक्रम देखने को मिला है। दरअसल, शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा से पूर्व विधायक और कद्दावर नेता वीरेंद्र रघुवंशी ने सोमवार को अचानक कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
63 views • 1 hour ago
Richa Gupta
महाकाल की शरण में पहुंचे रवि किशन, भस्म आरती में हुए शामिल
फिल्म एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन आज सोमवार को विश्व प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा का दर्शन-पूजन किया।
35 views • 2 hours ago
Richa Gupta
सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से कान्हा टाइगर रिजर्व की ऊंची उड़ान, बाघों का सर्वश्रेष्ठ आवास क्षेत्र घोषित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वन अभ्यारण्य के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।
47 views • 3 hours ago
Richa Gupta
एमपी यूथ कांग्रेस चुनाव का ऐलान, 20 जून से 19 जुलाई तक होगी वोटिंग
मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है, जिसमें सदस्यता और मतदान की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
48 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
230 किलो मोगरे के फूलों से सजा बाबा महाकाल का आंगन
महाकालेश्वर मंदिर का आज 230 किलो मोगरे के फूलों से शृंगार करवाया गया। मंदिर में की गई मोगरे की आकर्षक सजावट को देखकर यहां पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए और यह समझ नहीं पाए कि आखिर आज ऐसा कौन सा विशेष पर्व है, जब बाबा महाकाल का दरबार मोगरे की महक से सुगंधित हो रहा है।
43 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
भांग से हुआ ऐसा महाकाल का शृंगार, भस्म आरती में 'गूंजा जय श्री महाकाल'
श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि सोमवार की सुबह 4 बजे हुई भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर शृंगार किया गया। भांग से शृंगार के बाद बाबा महाकाल को भस्म रमाई गई। इस दौरान हजारों भक्तों ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिसके बाद जय श्री महाकाल के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा।
43 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
सोनम सहित पांचों आरोपियों को इंदौर लाएगी शिलांग पुलिस
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल राज-सोनम सहित पांचों आरोपियों का रिमांड जारी है। बुधवार को रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस कोर्ट से पांचों आरोपियों को इंदौर लाने की अनुमति ले सकती है। अभी तक आरोपियों के पास से कई चीजें बरामद नहीं हुई है, जो शिलांग पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सबूत है।
53 views • 4 hours ago
Durgesh Vishwakarma
लक्ष्मण सिंह तो पीएम मोदी के पास जाने का ढूंढ रहे रास्ता - सज्जन सिंह वर्मा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, लक्ष्मण सिंह तो वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नजदीक जाने का रास्ता ढूंढ रहे थे।
18 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
भोपाल में आज से नहीं चल रही सिटी बसें, अनिश्चित कालीन हड़ताल पर BCLL बस चालक
BCLL बस चालकों ने आज से भोपाल के 12 रूटों पर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरु कर दी है। ऐसे में यहां बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे हजारों यात्री परेशान हो रहे हैं।
37 views • 4 hours ago
...