एमपी में ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की एंट्री, 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौसम प्रभावित हुआ है। दो या तीन दिन गर्मी पड़ने के बाद पश्चिमी विक्षोभ से बादल छा रहे हैं और आंधी जैसा मौसम हो रहा है। बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 11 hours ago
72
0
...

राजस्थान की गर्म हवा थमने व नमी के कारण बादल छाने से दिन में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से घटकर 41.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस कारण ग्वालियर में दिन ज्यादा गर्म नहीं रहा। हालांकि रात का तापमान बढ़कर 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

तापमान में होगी बढ़ोत्तरी

वहीं मध्यप्रदेश की स्थिति देखी जाए तो शिवपुरी व गुना सबसे ज्यादा गर्म रहे हैं। शिवपुरी में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, यहां हीटवेव का प्रभाव रहा। मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रेल से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 25 अप्रेल तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

जम्मू-कश्मीर में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौसम प्रभावित हुआ है। दो या तीन दिन गर्मी पड़ने के बाद पश्चिमी विक्षोभ से बादल छा रहे हैं और आंधी जैसा मौसम हो रहा है। बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। विभाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, जबलपुर और सागर में बारिश और आंधी का अलर्ट है।

इस कारण नरम पड़े गर्मी के तेवर

- झारखंड के पास चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से चक्रवातीय घेरे से होते हुए हरियाणा तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान तक आ चुका है। ट्रफ लाइन की वजह से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है।

- एक अन्य दूसरी ट्रफ लाइन कर्नाटक से मध्य प्रदेश तक बनी है। इस ट्रफ लाइन से भी नमी आ रही है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
CM डॉ. मोहन यादव ने नीमच जिले के जावद में किया सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मंदसौर और नीमच जिले के हर खेत को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई दो बड़ी राष्ट्रीय नदी जोड़ों परियोजना से पूरा मालवा क्षेत्र भी लाभान्वित होगा।
12 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
गांधी सागर अभयारण्य में सीएम डॉ. मोहन यादव ने पावक और प्रभास को बाड़े में छोड़ा
मंदसौर जिले का गांधी सागर अभयारण्य चीतों का नया घर बन गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम को पावक और प्रभास नाम के दो चीतों को अभयारण्य के बाड़े में छोड़ा। पिंजरा खुलते ही एक एक करके दोनों ही चीतों ने बाड़े में दौड़ लगा दी।
12 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
उद्यानिकी के साथ खाद्य प्रसंस्करण हब के रूप में उभरा मध्यप्रदेश
उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण के क्षेत्र में जिस गति से मध्यप्रदेश ने अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनाई है, उससे प्रदेश की उद्यानिकी फसलों के प्रति देश और विदेशों में खासी मांग भी बढ़ रही है। इससे प्रदेश के किसानों को आर्थिक संबल भी मिल रहा है। मध्यप्रदेश उद्यानिकी के साथ खाद्य प्र-संस्करण का मुख्य हब बन कर उभरा है।
29 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
राजगढ़ में वक्फ बोर्ड बनाम नगर पालिका- दरगाह सदर ने बिना अनुमति लगा दिेए नप्ती के निशान
राजगढ़ में वक्फ बोर्ड की जमीन का सीमांकन बिना अनुमति के किया गया। इससे नाराज होकर नगरपालिका अध्यक्ष थाने में धरने पर बैठ गए। दरगाह कमेटी के सदर मोहम्मद शफीक गामा और अन्य सदस्यों पर बिना अनुमति के नप्ती के निशान लगाने का आरोप है।
65 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फसे फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप
फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर एमपी में जमकर हंगामा हुआ है। इंदौर में परशुराम सेना ने नदी में उनके पुतले बहाए हैं। वहीं एक व्यक्ति ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है।
65 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
पंचामृत स्नान के बाद महाकाल ने रमाई भस्म
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रविवार सुबह भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत को अर्पित कर किया।
56 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
एमपी में ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ की एंट्री, 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौसम प्रभावित हुआ है। दो या तीन दिन गर्मी पड़ने के बाद पश्चिमी विक्षोभ से बादल छा रहे हैं और आंधी जैसा मौसम हो रहा है। बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
72 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
एमपी में आदिवासियों की संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा!
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पहले वक्फ बोर्ड किसी की भी जमीन पर अपना दावा कर सकता था, तब जमीन मालिक की जिम्मेदारी होती थी कि वह साबित करे की वह जमीन उसकी है। यदि वह ऐसा नहीं कर पाता था, तो जमीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा हो जाता था।
72 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
सिंगर अरिजीत सिंह पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के महान सिंगर अरिजीत सिंह रविवार तड़के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने न सिर्फ बाबा महाकाल के दर्शन किए, बल्कि भस्म आरती में भी शामिल हुए।
59 views • 11 hours ago
Ramakant Shukla
MP के 5 जिलों में चलेगी लू, पारा 44 डिग्री पहुंचा
प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश के 5 जिले रविवार को हीट वेव यानी, लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं, ग्वालियर, शिवपुरी और मंडला की रात गर्म रह सकती है।प्रदेश में शनिवार को भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिले। रतलाम, गुना, सागर, दमोह, सीधी में लू का असर रहा। वहीं शिवपुरी सबसे गर्म रहा यहां का तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया।
56 views • 12 hours ago
...