मैहर स्थित मां शारदा मंदिर का रोपवे अगले नौ दिनों तक बंद रहेगा। कंपनी के मुताबिक आगामी 17 मार्च से 26 मार्च तक कंपनी ने रोपवे बंद करने का फैसला किया है। यह फैसला नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर किया गया है। संचालक कंपनी रोपवे का मेंटनेंस कर रही है।
चैत्र नवरात्रि के त्यौहार में अब कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में मैहर के त्रिकूट पर्वत पर विराजी मां शारदा देवी का मंदिर प्रशासन भी तैयारियों मेंलग गया है। हर वर्ष लाखों की संख्या में भक्तगण माता रानी की दर्शन करते हैं। ऐसे में जिला प्रशासन भी यहां तैयारियों में लग गया है। साथ ही व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटा है। शारदा मंदिर तक पहुंचाने वाले रोपवे को 17 मार्च से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद रोपवे की शुरुआत 26 मार्च से होगी।
दर्शन के लिए चढ़ने होंगी 1063 सीढ़ियां
जानकारी के अनुसार रोपवे सर्विस को अचानक बंद करने का कारण मेंटेनेंस बताया जा रहा है। दरअसल, 17 मार्च से 26 मार्च तक रोपवे मेंटेनेंस के लिए बंद रहेंगी। इस दौरान दर्शनार्थियों को माता के दर्शन के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी।