


मध्य प्रदेश विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र का आज सोमवार छठा दिन है। इसे लेकर प्रदेश की राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है। विधानसभा में आज मध्य प्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास विधेयक 2025 पेश होगा, जिसे मेट्रोपॉलिटनविधेयक कहा जा रहा है। इस विधेयक का उद्देश्य भोपाल और इंदौर शहरों के चारों ओर मेट्रोपॉलिटन रीजन का गठन करना है। साथ ही, राज्य सरकार पांच अन्य विधेयकों को भी सदन में पेश करेगी।
मध्य प्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन और विकास विधेयक 2025 के तहत भोपाल और इंदौर के मेट्रोपॉलिटन रीजन की सीमाओं को परिभाषित किया जाएगा। साथ ही, इन क्षेत्रों के विकास और नियोजन के लिए एक मेट्रोपॉलिटन रीजन अथॉरिटी का गठन भी होगा। ये कदम प्रदेश में नगरीय विकास की दिशा में एक अहम सुधार माना जा रहा है।
भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन की सीमाएं
भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन में मंडीदीप, रायसेन, औबेदुल्लागंज, सांची, विदिशा, सीहोर, आष्टा, नरसिंहगढ़, और ब्यावरा जैसे क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा।