लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर शगुन के रूप में दी जायेगी 250 रूपये अतिरिक्त राशि : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की महिलाएं मेरी बहने हैं यह मेरा मान है, सम्मान है, बहनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
61
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की महिलाएं मेरी बहने हैं यह मेरा मान है, सम्मान है, बहनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आगामी 07 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि रक्षाबंधन के शगुन के रूप में दी जायेगी, जो रक्षाबंधन पर भाई की तरफ से छोटा सा उपहार है। यह राशि प्रतिमाह मिलने वाली 1250 रुपए से अतिरिक्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की बेस्ट लाइफ स्टाइल कंपनी में वर्तमान में 1500 बहनों को रोजगार मिल रहा है। आने वाले समय में 4 हजार बहनों को रोजगार मिलेगा। इसके लिए सरकार कंपनी को नवीन जगह दे रही है, जहां बहनों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को बेस्ट लाइफस्टाइल कंपनी उज्जैन में कार्यशील बहनों द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रतिभा सिंटेक्स भी 7 हजार से अधिक बहनों को रोजगार दे रही है और यह बहने अपनी कार्य कुशलता से ऐसे उत्पाद बना रही हैं, जो सीधे अमेरिका को निर्यात किया जा रहा है। कंपनी ने 11 लाख यूनिट कपड़े बनाकर अमेरिका को निर्यात किये है, आने वाले समय में यह कंपनी 20 लाख यूनिट बनाकर निर्यात करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा एकसी कर्मशील बहनों के चरणों में प्रणाम है, बहनें मेरे लिए सब कुछ है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन के कपड़ा मिलो से पहले में 5 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलता था, वर्तमान में 20 हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है और आने वाले समय में यह संख्या लगातार बढ़ती जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की उद्योग धंधे उज्जैन में आ रहे हैं। निवेशक हमारे प्रदेश के प्रति आकर्षित हो रहे हैं, निवेश कर रहे हैं हमें रोजगार भी उपलब्ध करा रहे हैं। यह देश-विदेश में हमारे लिए सम्मान की बात है।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहने हमारे लिए ईश्वर की एक सौगात है। त्यौहारों का राजा रक्षाबंधन है, इस त्यौहार में बहने अपने भाइयों के लिए सब कुछ निछावर कर देती है। प्यार, सम्मान, दुलार और दूसरे परिवार में जाकर उनका सम्मान भी बढ़ाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी बहनों को इस बात का भी ध्यान रखना है कि यह कंपनी लगातार कार्य करती रहे और इस कंपनी में अपने समर्पण के साथ काम करें। इस कंपनी से हमें रोजगार मिलता है जीवन यापन का साधन मिल रहा है तो हमें भी समर्पण के साथ काम करना चाहिए। मध्यप्रदेश सरकार इस कंपनी की बहनों को 5 हजार रूपये प्रदान कर रही है ऐसी भी और कई योजनाएं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश सरकार और बेहतर काम करने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कंपनी की बहनों ने राखी बांधी और तिलक लगाया। मुख्यमंत्री ने बहनों को उपहार प्रदान किए। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित हजारों की संख्या में लाड़ली बहने उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
बाढ़ प्रभावितों से मिले केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिलवानी तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। साथ ही नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
7 views • 14 minutes ago
Sanjay Purohit
सागर की बेटी शानवी शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार
सागर जिले की छात्रा शानवी शर्मा को स्काउट गाइड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ढाना की कक्षा 11वीं की छात्रा शानवी को हाल ही में कटनी में आयोजित राज्य स्तरीय स्काउट गाइड शिविर में शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
45 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
मुख्य सचिव अनुराग जैन इसी माह होंगे रिटायर, सेवा अवधि में विस्तार को लेकर अटकलें तेज
प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि क्या उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा या किसी नए वरिष्ठ अधिकारी को शीर्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रशासनिक हलकों में इसे लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है।
44 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
भस्म आरती में भांग से सजे बाबा महाकाल, श्रावण के अंतिम सोमवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
श्रावण मास के अंतिम सोमवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भोर में 2:30 बजे विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
41 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
मानसून सत्र का छठा दिन आज, सरकार पेश करेगी 6 नए बिल! हंगामे के आसार
मध्य प्रदेश विधानसभा में आज मानसून सत्र का छठा दिन है। ऐसे में मेट्रोपॉलिटन विधेयक समेत 6 नए बिल पेश होंगे। साथ ही, कांग्रेस आदिवासी वनाधिकारों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएगी।
46 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर ‘डबल तोहफा’, इस दिन खाते में आएंगे 1500 रुपए
मध्यप्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जहां रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बहनों के खाते में 1500 सौ रुपए ट्रांसफर करेंगे।
55 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
11 जिलों में ‘मूसलाधार बारिश’ का अनुमान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
मध्यप्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव न होने के बावजूद बारिश का दौर जारी है। रविवार को श्योपुर, सतना, सागर, ग्वालियर, शिवपुरी, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़, बालाघाट में भारी बारिश हुई।
56 views • 2 hours ago
Richa Gupta
लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर शगुन के रूप में दी जायेगी 250 रूपये अतिरिक्त राशि : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश की महिलाएं मेरी बहने हैं यह मेरा मान है, सम्मान है, बहनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आए इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है।
61 views • 3 hours ago
Richa Gupta
भोपाल हाट में 3‑दिवसीय राखी मेला: स्व‑सहायता समूहों का 5 अगस्त से शानदार आयोजन
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूहों का तीन दिवसीय राखी मेला भोपाल 5 अगस्त को प्रात: 10 बजे प्रारंभ होगा।
52 views • 4 hours ago
Richa Gupta
MP में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 25 हजार छात्रों के बदलेंगे स्कूल
मध्यप्रदेश में शिक्षा सुधार के तहत 25,000 छात्रों के स्कूल बदले जाएंगे। यह बदलाव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।
67 views • 6 hours ago
...