नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को ऐतिहासिक शतक के लिए मिलेंगे इतने रुपये
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जड़ने के लिए 14 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को इनाम देने का फैसला किया है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 29 अप्रैल 2025
426
0
...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ ऐतिहासिक शतक जड़ने के लिए 14 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को इनाम देने का फैसला किया है। बिहार सरकार ने घोषणा करते हुए वैभव को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। सीएम नीतीश ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी की असाधारण उपलब्धि की तारीफ करते हुए इसे बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया।


वैभव सूर्यवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएं


सोशल मीडिया पर एक संदेश में सीएम नीतीश कुमार ने लिखा, ‘IPL के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने बिहार के वैभव सूर्यवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएं। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उन पर गर्व हैं। वैभव सूर्यवंशी और उनके पिता जी से साल 2024 में 1 अणे मार्ग में मुलाकात हुई थी तथा उस समय मैंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी।’


देश का नाम रौशन करें


इस ट्वीट में आगे लिखा है, आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के पश्चात फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई भी दी। बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को राज्य सरकार द्वारा 10 लाख रुपये की सम्मान राशि भी दी जाएगी। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।


वैभव ने जयपुर में रचा इतिहास


बता दें कि बिहार के मूल निवासी सूर्यवंशी ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को टी-20 शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी और आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यहां अपना शतक सिर्फ 35 गेंदों में पूरा किया। उनकी 38 गेंदों में 101 रनों की विस्फोटक पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से जीत मिली, जिससे यूसुफ पठान का 15 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
पर्यटकों का इंतजार खत्म... आम जनता के लिए फिर खुला लाल किला
दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला परिसर मंगलवार से आम पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल श्रेणी में शामिल 17वीं शताब्दी का यह किला पांच दिसंबर से आम जनता के लिए बंद है।
41 views • 12 hours ago
Richa Gupta
छावनी क्षेत्रों को और अधिक स्मार्ट, ग्रीन और सिटीजन-फ्रेंडली बनाना है : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के छावनी क्षेत्रों को स्मार्ट, ग्रीन और नागरिक-अनुकूल बनाया जाएगा। जानिए छावनी सुधार से जुड़ी योजनाएं, सुविधाएं और सरकार का विजन।
96 views • 12 hours ago
Sanjay Purohit
अंजान नंबर से आई कॉल लेकिन आवाज नहीं, स्कैमर ऐसे बना रहे लोगों को अपना शिकार
देशभर में अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है। हाल ही में कई लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें ऐसी कॉल्स मिल रही हैं, जिनमें कॉल तो आती है, लेकिन सामने से कोई आवाज नहीं आती।
87 views • 13 hours ago
Sanjay Purohit
भारतीय सीमा पर चीनी सेना की ताइवान से भी खतरनाक प्‍लानिंग, पाकिस्‍तान का साथ
चीन की सेना पीएलए के पश्चिमी थिएटर कमांड और पाकिस्‍तानी सेना ने वॉरियर IX नाम से एक संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास किया है। पाकिस्‍तान में दोनों सेनाओं का यह अभ्‍यास 14 दिसंबर को खत्‍म हो गया। इस दौरान चीन और पाकिस्‍तान की सेनाओं ने संयुक्‍त रूप से आतंकवाद निरोधक अभियान का अभ्‍यास किया। चीनी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि इस अभ्‍यास के दौरान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बनाए रखने की क्षमता का परीक्षण किया गया।
88 views • 14 hours ago
Sanjay Purohit
देश का निर्यात नवंबर में 19.37% बढ़कर 38.13 अरब डॉलर
देश का निर्यात नवंबर में 19.37 प्रतिशत बढ़कर 38.13 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया और आयात 1.88 प्रतिशत घटकर 62.66 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली।
86 views • 14 hours ago
Ramakant Shukla
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विजय दिवस पर वीर जवानों के शौर्य को किया नमन
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान आज के दिन भारतीय सेना ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। यह युद्ध 13 दिनों तक चला था
93 views • 15 hours ago
Richa Gupta
पीएम मोदी ने मथुरा हादसे पर जताया दुख, प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा में हुए दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। जानिए क्या मदद दी जाएगी और प्रशासन की कार्रवाई।
88 views • 15 hours ago
Sanjay Purohit
अब अंडे भी सुरक्षित नहीं? लैब टेस्ट में खतरनाक रसायन मिले
भारत में खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता सामने आई है। हाल ही में हुई एक लैब जांच में अंडे बेचने वाली एक कंपनी के अंडों में नाइट्रोफ्यूरन (Nitrofuran) और नाइट्रोइमिडाजोल (Nitroimidazole) जैसे दो बेहद खतरनाक और प्रतिबंधित रसायन पाए गए हैं।
105 views • 15 hours ago
Richa Gupta
इंडिगो ने यात्रियों से की अपील: फ्लाइट से निकलने से पहले स्थिति जरूर करें चेक
देश की सबसे बड़ी यात्री विमानन कंपनी इंडिगो ने उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम को देखते हुए यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
96 views • 18 hours ago
Richa Gupta
अमित शाह बोले– नितिन नबीन मोदी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नितिन नबीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
75 views • 19 hours ago
...