महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति को ऐतिहासिक जनादेश, पीएम मोदी ने जनता का जताया आभार
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति को ऐतिहासिक जीत मिली है। इस प्रचंड जनादेश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 1 hour ago
61
0
...

महाराष्ट्र नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों में महायुति को मिले प्रचंड समर्थन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद अनिल बलूनी ने खुशी जताई है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत एनडीए के सभी नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।


प्रधानमंत्री ने कहा महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है


प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभारी हूं। यह जन-केंद्रित विकास के हमारे दृष्टिकोण पर जनता के विश्वास को दर्शाता है। हम राज्यभर के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं भाजपा और महायुति कार्यकर्ताओं द्वारा जमीनी स्तर पर की गई कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं।


जेपी नड्डा ने शुभकामनाएं और बधाई दी


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘एक्स’ पर लिखा कि महाराष्ट्र में नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों में महायुति की ऐतिहासिक विजय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनडीए के सभी सदस्यों और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में भाजपा व एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


जनकल्याणकारी नीतियों को जनता का अटूट समर्थन


उन्होंने कहा कि महायुति की यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता का अटूट समर्थन दर्शाती है।


अनिल बलूनी ने प्रदेश की जागरूक जनता को दिया हृदय से आभार


भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि महाराष्ट्र नगर पंचायत एवं नगर परिषद चुनावों में महायुति को मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जागरूक जनता का हृदय से आभार। यह ऐतिहासिक जनादेश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए सरकारों द्वारा समाज के हर वर्ग के उत्थान और समावेशी विकास के लिए किए जा रहे कार्यों पर जनता की गहरी आस्था और विश्वास को दर्शाता है।


भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


उन्होंने इस शानदार विजय पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार सहित एनडीए परिवार के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के नगर परिषदों और नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन को बताया ऐतिहासिक जनादेश


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक जनादेश बताया। चुनाव परिणाम आने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों के 20 से 25 वर्षों के इतिहास में यह जीत अभूतपूर्व है।




ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति को ऐतिहासिक जनादेश, पीएम मोदी ने जनता का जताया आभार
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति को ऐतिहासिक जीत मिली है। इस प्रचंड जनादेश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया।
61 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
अगले दो दशकों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता तय करेगी वृद्घि की रफ्तारः CEA
मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और प्रासंगिकता क्षमता अगले 20 वर्षों में भारत के जनसांख्या संबंधी लाभांश को वृद्धि का इंजन बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।
40 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, 125 दिन रोजगार पर विपक्ष को क्यों आपत्ति?
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल उठाया है कि आखिर 125 दिन के रोजगार प्रावधान पर विपक्ष को आपत्ति क्यों हो रही है।
42 views • 18 hours ago
Sanjay Purohit
तिरुपति बालाजी मंदिर कितना अमीर?
जब बात श्रद्धा, अटूट विश्वास और वैभव की आती है, तो जुबां पर सबसे पहला नाम तिरुपति बालाजी का आता है. आंध्र प्रदेश की सप्तगिरि पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर का यह मंदिर न केवल करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, बल्कि यह दुनिया के सबसे धनी धार्मिक स्थलों में से भी एक माना जाता है.
48 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
ISRO का ब्लू बर्ड ब्लॉक, 24 दिसंबर को लॉन्च होगा – 6 अरब मोबाइल यूजर को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
ISRO के आगामी ‘एलवीएम3 एम6 मिशन’ के तहत 24 दिसंबर को ‘ब्लू बर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यह मिशन अमेरिका में स्थित एएसटी स्पेसमोबाइल के साथ हुए वाणिज्यिक समझौते का हिस्सा है।
47 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
PM किसान योजना को लेकर अपडेट, जाने कब खाते में आ सकती है 22वीं किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक लोकप्रिय योजना है। करोड़ों किसान इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत हर साल सरकार तीन बराबर किस्तों के जरिए किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान करती है। अब तक इस योजना की कुल 21 किस्तों को जारी किया जा चुका है।
60 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
PGI चंडीगढ़ की रिपोर्ट में कैंसर के बारे में चौंकाने वाला खुलासा!
कैंसर आज समाज के लिए सबसे गंभीर और चुनौतीपूर्ण बीमारियों में से एक बन गया है। पहले यह बीमारी बढ़ी उम्र से जोड़ी जाती थी, लेकिन अब लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण युवाओं में भी कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
43 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
दिल्ली में 'जहरीली हवा' का आतंक: 40% निवासी शहर छोड़ने के इच्छुक
इलनेस टू वेलनेस फाउंडेशन की ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि दिल्ली का वायु प्रदूषण इतना गंभीर हो गया है कि शहर के 40 प्रतिशत निवासी यहां से पलायन करने पर विचार कर रहे हैं।
44 views • 20 hours ago
Sanjay Purohit
प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस समय होंगे दर्शन
प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के समय में बदलाव किया गया है। पहले यह पदयात्रा रोजाना सुबह 2 बजे निकलती थी, लेकिन अब शनिवार से यात्रा के समय में बदलाव किया गया है और अब यह यात्रा शाम 5 बजे निकलेगी। इस बदलाव के बाद पदयात्रा में भक्तों की संख्या और बढ़ गई है।
108 views • 20 hours ago
Ramakant Shukla
रेल का सफर होगा महंगा, 26 दिसंबर से बढ़ने वाले हैं टिकट के दाम
अगर आप रेल से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है। भारतीय रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के टिकट के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार यह बदलाव 26 दिसंबर 2025 से लागू होगा। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब सफर के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
62 views • 21 hours ago
...