CM डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण पाथेय के संबंध में की बैठक, कहा- गुजरात गमन पथ के लिए गुजरात सरकार से भी लेंगे सहयोग
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण पाथेय के संदर्भ में मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार एकमत है। हम राजस्थान सरकार के साथ मिलकर श्रीकृष्ण पाथेय के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण के गुजरात गमन पथ के विकास के लिए हम गुजरात सरकार से सहयोग लेकर इस दिशा में काम करेंगे।
Img Banner
profile
Ramakant Shukla
Created AT: 07 मार्च 2025
449
0
...

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण पाथेय के संदर्भ में मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार एकमत है। हम राजस्थान सरकार के साथ मिलकर श्रीकृष्ण पाथेय के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण के गुजरात गमन पथ के विकास के लिए हम गुजरात सरकार से सहयोग लेकर इस दिशा में काम करेंगे।

श्रीकृष्ण के गुजरात गमन पथ के लिए गुजरात सरकार से भी लेंगे सहयोग

गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में श्रीकृष्ण पाथेय के संबंध में विषय विशेषज्ञ समिति की बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का ईश्वरीय स्वरूप तो स्तुत्य है ही, हमारी सरकार उनके दूसरे महत्वपूर्ण पक्षों को भी समाज के समक्ष प्रकाश में लाएगी। इसमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा उज्जैन में शिक्षा ग्रहण करना, सुदामा से मित्रता निभाना, वनवासी से प्रेम और गुरू-शिष्य परम्परा की मिसाल कायम करने जैसे प्रसंग शामिल है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण पाथेय के विकास के लिए सभी समितियों को सक्रिय किया जाए। पुरातत्वविदों, धर्माचार्यों एवं भगवान श्रीकृष्ण साहित्य के अच्छे लेखकों को भी इस समिति में जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण पाथेय के विकास के लिए भोपाल में आयोजित इस बैठक के अलावा उज्जैन और राजस्थान के जयपुर या भरतपुर या ब्रज या चौरासी कोस या अन्य किसी विशिष्ट स्थल पर समिति बैठकें की जाएं। इससे दोनों राज्यों में श्रीकृष्ण पाथेय के लिए सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा।

मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण पाथेय के संबंध में बैठक लेकर दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरा इतिहास में भगवान श्रीकृष्ण का भारत देश (जम्बूद्वीप) के कई क्षेत्रों में आवागमन का उल्लेख मिलता है। समिति भगवान श्रीकृष्ण के उन सभी गमन स्थलों को चिन्हित कर इनका अभिलेखीकरण करें। उज्जैन के सांदीपनि आश्रम को श्रीकृष्ण पाथेय के विकास एवं विस्तार के लिए केन्द्र बिन्दु बनाया जा सकता है। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा लोक कल्याण के लक्ष्य पूर्ति के लिए यद्यपि मथुरा, उज्जैन, द्वारिका, ब्रज मंडल, मेवात, हाड़ौत, मालवा, निमाड़, गुजरात, राजस्थान, विदर्भ, महाराष्ट्र के अनेक क्षेत्रों की यात्राएं की गईं, तथापि उनकी यात्रा का प्रमुख केन्द्र उज्जैन ही रहा था।

सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश में धार्मिक त्यौहारों में सरकार की सहभागिता बढ़ी है। हमने दशहरे में शस्त्र पूजा, दीपावली पर गोवर्धन पूजा और हाल ही में गीता जयंती भी मनाई है। प्रदेश के 17 पवित्र/धार्मिक शहरों में हमने शराबबंदी लागू करने का निर्णय ले लिया है। इससे समाज में एक अच्छे संदेश का संचार हुआ है। बैठक में समिति के सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार श्रीकृष्ण पाथेय के लिए फोकस्ड होकर काम करेगी। भविष्य में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी अन्य लीलाओं को भी हम इस कार्य से जोड़ेंगे।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश में 20 IPS अधिकारियों का तबादला,2 जिलों के SP बदले
मध्यप्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। धार और अशोकनगर के SP बदले गए हैं।
18 views • 33 minutes ago
Ramakant Shukla
भोपाल, जबलपुर और रीवा से चलेंगी पांच जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। रेलवे ने 21 सितंबर से 30 नवंबर तक कुल 150 पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अधिसूचना जारी कर दी है।
76 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
MP के इस गांव में लोगों ने खुद से की 'शराबबंदी'
पांढुर्णा जिले के देवनाला रैयत गांव में लोगों ने खुद ही शराबबंदी की है। ग्रामसभा ने यह फैसला लिया है कि अगर कोई व्यक्ति शराब बनाएगा या बेचेगा तो उस पर 50000 रुपए का जुर्माना लगेगा।
63 views • 5 hours ago
Richa Gupta
8 साल बाद भारत बना एशियाई चैंपियन, MP CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, कहा – "जय हो!"
8 साल बाद भारतीय टीम ने एशिया कप जीतकर देश का मान बढ़ाया। MP के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को बधाई दी और इसे गौरव का क्षण बताया।
74 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
राहुल गांधी पर बरसे सीएम मोहन, कहा-भारत का अपमान करने वालों को पाकिस्तान से चुनाव लड़ना चाहिए
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को रीवा से अलग होकर बने मऊगंज जिले के देवतालाब पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने 241 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। इसके बाद देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे प्रहार किए।
30 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
बाबा महाकाल की भस्म आरती में दिव्य मंत्रोच्चार की गूंज
बाबा श्री महाकाल जी के देश और दुनिया भर में भक्त मौजूद हैं। वहीं, आज प्रातःकाल भगवान महाकाल के मंदिर के पट खोलने से पहले पूरे मंदिर परिसर को धोया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ भगवान महाकाल को स्नान कराया गया। फिर बाबा महाकाल की भस्म आरती प्रारंभ हुई।
67 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
तीन जिलों में अटकी जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति, ‘निगम मंडल अध्यक्ष’ अगले महीने
भाजपा और कांग्रेस के लिए सितंबर का महीना नियुक्तिया लेकर आया है। दोनों दलों में कई स्तर पर एक के बाद एक नियुक्तिया होनी हैं। कांग्रेस ने जिला कार्यकारिणी से लेकर पंचायत और वार्ड स्तर तक नियुक्तिया करने के लिए 40 से 45 दिन की अवधि तय की है।
80 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशों की अनदेखी
गुना शहर और आसपास की सड़कों की हालत बेहद खराब है। इन सड़कों पर दुर्घटना की आशंका के साथ वाहनों में टूटफूट और खराबी तो हो ही रही है। वाहन चालक कमर और गर्दन दर्द जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में सड़कों की दशा सुधारने के लिए अफसरों ने कोई कसरत शुरु नहीं की है।
69 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
किरायेदारों के लिए बड़ी खबर! जल्द आ रहा नया कानून, किराये और कब्जे पर लगाम की तैयारी
किरायेदार और मकान मालिक दोनों को सुरक्षित करने के लिए सरकार मॉडल किराएदारी बिल (Model Tenancy Bill) लागू करने जा रही है। बिल को अंतिम रूप देने के लिए नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने फिर कवायद शुरू की है।
71 views • 6 hours ago
Sanjay Purohit
48 घंटे बाद दोबारा शुरू होगा मानसून का तांडव, सभी जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
प्रदेश में जारी बारिश का दौर थम गया है। प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाले जो सिस्टम थे, वह आगे बढ़ गए है। आगे भी कोई मजबूत सिस्टम नहीं है। इसके कारण अगले 5 दिन तेज बारिश की उम्मीद कम है लेकिन मंगलवार से पूर्वी हिस्से में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
78 views • 6 hours ago
...