अगले 5 दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, रायपुर समेत कुछ स्थानों पर आज बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय राज्य में मानसून की गतिविधियां थोड़ी धीमी हो गई हैं, लेकिन हल्की वर्षा और तेज हवाएं कुछ क्षेत्रों में राहत देने के संकेत भी दे रही हैं।
Ramakant Shukla
Created AT: 06 जून 2025
432
0
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय राज्य में मानसून की गतिविधियां थोड़ी धीमी हो गई हैं, लेकिन हल्की वर्षा और तेज हवाएं कुछ क्षेत्रों में राहत देने के संकेत भी दे रही हैं।
रायपुर में हल्की बारिश की संभावना
राजधानी रायपुर के मौसम की बात करें तो आज शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर तेज हवाएं 40–50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम