अब नौ सेना को भी मिलेंगे राफेल, अप्रैल में 26 विमानों की होगी डील
भारत और फ्रांस ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को अंतिम रूप दे दिया है। समझौते पर आधिकारिक हस्ताक्षर अप्रैल में अपेक्षित हैं। 22 राफेल एम विमान विमानवाहक पोतों के लिए लिहाज से बनेंगे। डिलीवरी 2029 में शुरू होने की उम्मीद है।


Sanjay Purohit
Created AT: 10 hours ago
33
0

भारतीय नौसेना फ्रांस की राफेल से अपने पुराने मिग 29 लड़ाकू विमानों को बदलने की तैयारी में है। नौसेना के लिए भारत 26 नए राफेल विमान खरीदेगा। इस सौदे की आधिकारिक घोषणा अप्रैल 2025 में होने की उम्मीद है जब फ्रांस के रक्षा मंत्री भारत आएंगे। इस पूरे सौदे की कीमत लगभग 7.6 अरब डॉलर होगी।
नौ सेना के लिहाज से मॉडिफाई होंगे राफेल
ये नए राफेल एम विमान, पुराने MiG-29K और MiG-29KUB विमानों की जगह लेंगे। ये पुराने विमान अभी भारतीय नौसेना के 300 स्क्वाड्रन 'व्हाइट टाइगर्स' और 303 स्क्वाड्रन 'ब्लैक पैंथर्स' में इस्तेमाल हो रहे हैं। नए राफेल जेट आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य नाम के एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भरेंगे। ये विशाल जहाज समुद्र में तैरते हुए हवाई अड्डे की तरह होते हैं। इन 26 राफेल विमानों में से 22 राफेल एम विमान होंगे। ये खासतौर पर एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भरने के लिए डिजाइन किए गए हैं। बाकी के चार विमान राफेल बी ट्रेनर विमान होंगे।
भारत में फैक्ट्री लगाएगी राफेल वाली कंपनी
राफेल विमान बनाने वाली कंपनी दसॉ एविएशन भारत में अपनी एक असेंबली लाइन लगाने पर भी विचार कर रही है। इसका मतलब है कि कुछ राफेल विमान भारत में ही बनाए जाएंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि भारत समेत कई देशों से राफेल विमानों के बहुत सारे ऑर्डर मिले हैं। भारत की 'मेक इन इंडिया' पॉलिसी के तहत खरीदे जाने वाले 60% हथियार भारत में ही बनने चाहिए।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम