राम नाम से सजा महाकाल का शीश, भस्म आरती में का अद्भुत शृंगार देखते रह गए भक्त
कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आज शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्त अपने ईष्ट देव के दर्शन करने के लिए देर रात से ही लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 7 hours ago
75
0
...

कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आज शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्त अपने ईष्ट देव के दर्शन करने के लिए देर रात से ही लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। वहीं बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि वार शुक्रवार पर सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का विशेष शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के साथ गुलाब व मोगरे की माला धारण कराई गई। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का निराले स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान उनके शीष पर राम राम लिखे बिल्व पत्र अर्पित किए गए। इस दिव्य दर्शन का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Ramakant Shukla
मध्यप्रदेश को बना रहे हैं देश का नया फूड बॉस्केट- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बीते 20 सालों में मध्यप्रदेश का परिदृश्य बड़ी तेजी से बदला है। हम मध्यप्रदेश को देश का 'मॉडल स्टेट' बनाने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार मध्यप्रदेश को देश का 'न्यू फूड बॉस्केट' बनाने के लिए तेजी से प्रयत्नशील हैं। हमारे अन्नदाता किसानों की मेहनत से प्रदेश के अनाज भंडार अन्न से भरे पड़े हैं। मध्यप्रदेश वह प्रदेश है, जहां तेजी से जिलों में मैडिकल कॉलेज खुल रहे हैं।
14 views • 59 minutes ago
Ramakant Shukla
निवेशकों को करायेंगे प्रदेश की खनिज संपदा और निवेश नीतियों से अवगत- CM डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में 23 अगस्त को कटनी मे 'मध्यप्रदेश माइनिंग कॉनक्लेव 2.0' का आयोजन किया जा रहा है। कॉनक्लेव का मुख्य फोकस क्षेत्र कोयला एवं ऊर्जा, ऊर्जा एवं हाइड्रोकार्बन, प्रौद्योगिकीय प्रगति, महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) और चूना पत्थर एवं सीमेंट होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट में शामिल होने वाले विषय-विशेषज्ञों और निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। कॉन्क्लेव में लगभग 2 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं, जिनमें देश के विभिन्न राज्यों के निवेशक और उद्योगपति शामिल हैं। कॉन्क्लेव में मिनरल एवं माईनिंग से संबंधित विभिन्न सत्रों के दौरान चर्चा होगी।
14 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
ये अब तय है- TMC जाएगी, BJP आएगी… कोलकाता में बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दौरे के बाद शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कई मेट्रो सेवाओं का उद्घाटन किया और इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला और कहा – इस बार ये तय है कि TMC जाएगी और BJP की सरकार आएगी।
17 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
पुलिस से बचने के लिए अर्चना तिवारी ने अपनाई थी ये तरकीब, सीसीटीवी वीडियो में भी पहचान में नहीं आई
कटनी निवासी और सिविल जज बनने की तैयारी कर रही अर्चना तिवारी के लापता होने की गुत्थी सुलझ गई है। अब मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। 7 अगस्त 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से कटनी के लिए नर्मदा एक्सप्रेस में सफर पर निकली अर्चना अब इटारसी रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी है।
93 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
राम नाम से सजा महाकाल का शीश, भस्म आरती में का अद्भुत शृंगार देखते रह गए भक्त
कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आज शुक्रवार सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्त अपने ईष्ट देव के दर्शन करने के लिए देर रात से ही लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे।
75 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
इंदौर में पहली बार देह दान करने पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर
इंदौर अंगदान में देश में पहले स्थान पर है। कई लोग देहदान भी इंदौर में करते है। शुक्रवार को पहला मौका था जब 80 वर्षीय अशोक वर्मा की इच्छा अनुसार उनकी देह एक निजी मेडिकल कॉलेज को सौंपी गई। उससे पहले पुलिस जवानों ने पार्थिव देह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
85 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
मध्य प्रदेश में गहरा सकता है बिजली संकट! 500 मेगावाट की यूनिट दो साल तक ठप रहने की आशंका
पाली स्थित संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र एक बार फिर तकनीकी संकट में फंस गया है। केंद्र की सबसे बड़ी 500 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट रोटर की गंभीर खराबी के कारण बंद पड़ी है। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि रोटर की मरम्मत में करीब दो साल का समय लग सकता है।
30 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
MP में पेट्रोलियम खनिजों की अपार संभावनाए : मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खनिज संसाधनों की प्रचुरता प्रदेश की समृद्धि का आधार बन रही है। क्रिटिकल मिनरल्स, रेयर अर्थ एलिंमेंट्स, हीरा और बहुमूल्य धातुओं के भंडार मिलने से प्रदेश खनन क्षेत्र में देश का सिरमौर बनने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।
79 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
MP में आज इन जिलों में पानी ही पानी! मानसून के 3 सिस्टम एक्टिव
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तीन अलग-अलग सिस्टम सक्रिय हैं, जिनकी वजह से बारिश तेज और व्यापक हो रही है। शुक्रवार को श्योपुर, नीमच और मंदसौर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।
87 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
संत प्रेमानंद महाराज को किडनी देना चाहता है मुस्लिम युवक, कह दी बड़ी बात
श्रद्धा को समुदाय की परिधि में सीमित नहीं किया जा सकता। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के एक वीडियो ने इटारसी के मुस्लिम युवक को उनका मुरीद बना दिया। अब आरिफ खान चिश्ती ने संत को अपनी किडनी दान करने की इच्छा जताई है। इस संबंध में प्रेमानंद महाराज को पत्र लिखा है।
53 views • 8 hours ago
...