ट्रंप ने बीच में छोड़ा G7 सम्मेलन, वाशिंगटन के लिए रवाना
इजराइल-ईरान तनाव का असर G7 समिट पर भी दिख रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कुछ देर में समिट को बीच में छोड़कर अमेरिका लौट रहे हैं।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 11 hours ago
50
0
...

इजराइल-ईरान तनाव का असर G7 समिट पर भी दिख रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कुछ देर में समिट को बीच में छोड़कर अमेरिका लौट रहे हैं। व्हाइट हाउस ने मंगलवार सुबह बताया कि मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते ट्रम्प ने यह फैसला लिया है। हालांकि, अपने बयान में ईरान-इजराइल जंग का जिक्र नहीं किया है।


ईरान को परमाणु 'समझौते' पर हस्ताक्षर करने चाहिए


इस बीच ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर लिखा- ईरान को परमाणु 'समझौते' पर हस्ताक्षर करने चाहिए। ईरान न्यूक्लियर हथियार नहीं रख सकता है। मैंने यह बार-बार कहा है! सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए। समिट के पहले दिन ग्रुप के सभी 7 सदस्य देशों ने इजराइल-ईरान संघर्ष विराम पर एक राय बनाने के लिए प्रस्ताव लाने की कोशिश की, लेकिन ट्रम्प G7 के संयुक्त बयान पर साइन करने को तैयार नहीं हैं। इस बीच पीएम मोदी कनाडा पहुंच गए हैं।


ट्रंप परमाणु समझौते का लक्ष्य बना रहे हैं- पेंटागन प्रमुख

अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने फॉक्स न्यूज को बताया कि इजरायल और ईरान के बीच तनाव के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप तेहरान के साथ परमाणु समझौते की कोशिश कर रहे हैं। हेगसेथ ने कहा कि हमारे सैनिक क्षेत्र में रक्षात्मक रूप से तैनात हैं, ताकि शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम करते हुए अपनी ताकत बनाए रख सकें। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने भी यह साफ कहा कि अमेरिका फिलहाल ईरान पर हमला नहीं करेगा।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या का प्लान
ईरान की इस्लामी क्रांति से करीब साल भर पहले की बात है। 1978 में तब शाह पहलवी का राज था, जिनके खिलाफ विद्रोह को हवा दे रहे थे इस्लामी क्रांति के अगुवा अयातोल्लाह खोमैनी। उस वक्त ईरान के सरकारी अखबार में खोमैनी को ईरान सरकार ने 'भारतीय मुल्ला' और 'ब्रिटेन का एजेंट' लिखा गया। उन्हें ' इश्कमिजाजी गजलों में खोया रहने वाला बूढ़ा' तक कहा गया। इस लेख के छपने के बाद ईरान की जनता भड़क गई। 1979 को ईरान में इस्लामी क्रांति हुई।
20 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
साइप्रस की धरती से पीएम मोदी ने दिया तुर्की को कड़ा संदेश
साइप्रस की यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन को कड़ा संदेश दिया है। पीएम मोदी ने साइप्रस में ग्रीन लाइन का दौरा किया। विश्लेषकों का मानना है कि तुर्की को कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप करने के फैसले पर पछतावा होगा।
95 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
चीन की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने वियतनाम पर डाला प्रेशर!
अमेरिका, चीन की टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन को तोड़ने की योजना बना रहा है। वह वियतनाम से चीनी पुर्जों का इस्तेमाल कम करने को कह रहा है। अमेरिका ने टैरिफ लगाने की धमकी भी दी है। इससे एप्पल, सैमसंग और गूगल जैसी कंपनियों को चिंता हो रही है।
56 views • 8 hours ago
Richa Gupta
ट्रंप ने बीच में छोड़ा G7 सम्मेलन, वाशिंगटन के लिए रवाना
इजराइल-ईरान तनाव का असर G7 समिट पर भी दिख रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कुछ देर में समिट को बीच में छोड़कर अमेरिका लौट रहे हैं।
50 views • 11 hours ago
Sanjay Purohit
ईरान ने इस्राइल पर फिर से किए मिसाइल हमले, 67 लोग घायल
ईरान ने इस्राइल के मध्य तथा उत्तरी क्षेत्र को निशाना बनाते हुए सोमवार को फिर सिलसिलेवार मिसाइल हमले किए जिसमें कम से कम 67 लोग घायल हो गए।दोनों देशों के बीच संघर्ष के चौथे दिन तेल अवीव में सुबह तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं जो संभवत: इस्राइल की रक्षा प्रणाली द्वारा ईरान के मिसाइल हमलों को नाकाम करने की थी।
90 views • 2025-06-16
payal trivedi
पीएम मोदी की साइप्रस यात्रा: आर्थिक सहयोग और डिजिटल क्रांति पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को साइप्रस की राजधानी निकोसिया में इंडिया-साइप्रस CEO फोरम को संबोधित किया। यह दौरा 20 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा है।
86 views • 2025-06-16
Sanjay Purohit
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के लिए और बढ़ी साइप्रस की अहमियत
प्रधानमंत्री मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले साइप्रस की यात्रा की, जो दो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। साइप्रस, भूमध्य क्षेत्र और यूरोपीय संघ में भारत का एक महत्वपूर्ण सहयोगी है, जो व्यापार, सुरक्षा और निवेश को बढ़ावा देने में सहायक है।
88 views • 2025-06-16
Sanjay Purohit
भारत को ये झटके दे सकता है इजरायल और ईरान का तनाव
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। अगर यह बढ़ोतरी कुछ समय के लिए नहीं रही, तो कुछ कंपनियों को नुकसान हो सकता है। खासकर उन कंपनियों को जो कच्चे तेल से सामान बनाती हैं या उससे जुड़े सामान का इस्तेमाल करती हैं।
87 views • 2025-06-16
payal trivedi
ईरान का बड़ा दावा: पाकिस्तान करेगा इजरायल पर परमाणु हमला
ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसमें दोनों देश एक-दूसरे पर मिसाइलें बरसा रहे हैं। इस बीच, ईरान ने इजरायल को परमाणु बम की धमकी दी है।
61 views • 2025-06-16
Sanjay Purohit
क्या पाकिस्तान के फील्ड मार्शल जनरल मुनीर को US मिलिट्री परेड के लिए मिला न्योता?
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया था. व्हाइट हाउस ने इन दावों का खंडन किया है.
103 views • 2025-06-15
...