सीएम डॉ. मोहन यादव मुरैना में आज पूर्व PM स्व. वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, घड़ियालों को ले जाएंगे ‘नये घर’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुरैना प्रवास पर रहेंगे। सीएम डॉ मोहन मुरैना में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 17 फरवरी 2025
93
0
...


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुरैना प्रवास पर रहेंगे। सीएम डॉ मोहन मुरैना में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वन्य जीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य जायेंगे, जहां घड़ियालों को चंबल नदी में छोड़ेंगे। सीएम करह धाम आश्रम का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन भी करेंगे।


वन्य जीव पर्यटन को मिलेगा नया आयाम


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन आज से वन्य-जीव पर्यटन को एक नया आयाम देने चंबल अभयारण्य का भ्रमण कर चंबल नदी के घड़ियाल अभयारण्य की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर पर्यटन सुविधाओं का जायजा लेंगे। सीएम ने कहा कि प्रकृति ने मध्यप्रदेश को कई वरदान दिए हैं। सघन वन, वृक्षों की विविधता के साथ ही वन्य-प्राणियों की भी विविधता मध्यप्रदेश में देखने को मिलती है। वनों और वन्य-प्राणियों से मध्यप्रदेश की एक अलग पहचान बनी है। मध्यप्रदेश बाघ, तेंदुआ और घड़ियाल जैसे प्राणियों की सर्वाधिक संख्या वाला प्रदेश है। चीता पुनर्स्थापन करने वाला मध्यप्रदेश एक मात्र प्रदेश है।


सर्वाधिक घड़ियाल चंबल नदी में पाए जाते


उन्होंने कहा कि देश में ही नहीं पूरे विश्व में सर्वाधिक घड़ियाल चंबल नदी में पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि विश्व में लगभग तीन हजार घड़ियाल हैं, तो इनमें से 85 प्रतिशत चंबल नदी में हैं। करीब चार दशक पहले घड़ियालों की गणना का कार्य शुरू हुआ, जिससे घड़ियालों के इतनी बड़ी संख्या में चंबल में होने की जानकारियां सामने आईं। जनवरी और फरवरी महीने में अनुकूल तापमान का अनुभव कर घड़ियाल पानी से बाहर निकलते हैं और उस वक्त घड़ियालों और मगरमच्छों की गिनती आसानी से हो जाती है।


वन्य-जीव अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल वन्य-जीव अभयारण्य के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटकों में यह चंबल बोट सफारी के नाम से प्रसिद्ध है। यह तीन राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के संयुक्त प्रयासों से एक प्रमुख संरक्षण परियोजना है। मध्यप्रदेश में वर्ष 1978 में इसे वन्य-जीव अभयारण्य के रूप में मान्यता दी गई थी। चंबल घड़ियाल वन्य-जीव अभयारण्य का मुख्य उद्देश्य लुप्तप्राय घड़ियाल, लाल मुकुट वाले छत कछुए और लुप्तप्राय गांगेय डॉल्फिन को संरक्षित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अभयारण्य लगभग साढ़े पांच वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। पहाड़ियों और रेतीले समुद्र तटों की तरह चंबल नदी के तटों से यह धरती भरी हुई है। यह वन्य-जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित है और इसका मुख्यालय मुरैना में है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
महाकाल मंदिर में होली, भस्मारती में बाबा का रंगीन श्रृंगार
उज्जैन के महाकाल मन्दिर में होली का पर्व मनाया गया। इसमें महाकाल के साथ होली खेली गई। पिछले वर्ष हुए अग्निकाण्ड के कारण इस बार भक्तों के होली खेलने पर प्रतिबंध रहा। सुबह चार बजे की भस्मारती में बाबा महाकाल को रंग लगाया गया।
4 views • 2 minutes ago
Ramakant Shukla
MP में धूमधाम से मनाई जा रही होली, CM डॉ. मोहन यादव ने गाया- आज भोपाल में होली रे रसिया..
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सीएम आवास में कार्यकर्ताओं संग होली मनाई। उन्होंने सभी को गुलाल लगाकर रंगों के त्यौहार की बधाई दी। इस दौरान उनका अनोखा अंदाज देखने को मिला। सीएम ने गाना गाया और कलाकारों संग थिरकते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'आज भोपाल में होली रे रसिया' गाया।
5 views • 13 minutes ago
Richa Gupta
ओरछा में 17 मार्च को मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकलकर रामराजा खेलेंगे होली
धार्मिक नगरी के श्री रामराजा मंदिर में 17 मार्च को रात 9.30 बजे होली उत्सव राजशाही परंपरा के अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 5 बजे मंदिर में श्री रामराजा सरकार की मंगला आरती होगी।
23 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
MP में बनेंगे दो नए वन्य जीव अभयारण्य, CM डॉ मोहन यादव ने दी मंजूरी, उज्जैन और जबलपुर में बनेंगे रेस्क्यू सेंटर कम जू
वन्य जीव संरक्षण की दिशा में एक कदम ओर बढ़ाते हुए अब प्रदेश में दो नए वन्य जीव अभयारण्य स्थापित किए जाएंगे। यह नए वन्य जीव अभयारण्य ओंकारेश्वर एवं जहानगढ़ में स्थापित किए जाएंगे।
26 views • 3 hours ago
Richa Gupta
सीएम डॉ मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को होली की बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और मंगलकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि होली का उत्सव होलिका दहन की कथा का स्मरण करवाता है।
23 views • 4 hours ago
Raaj Sharma
वन्य जीवों के संरक्षण के लिए संकल्पित डॉ. मोहन सरकार, प्रदेश में बनेंगे दो नए वन्य जीव अभ्यारण्य।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो नए वन्य जीव अभ्यारण्य के लिए मंजूरी दी, ओंकारेश्वर अभयारण्य देवास-खंडवा और जहानगढ़ अभयारण्य श्योपुर जिले की वनभूमि पर होगा विकसित उज्जैन एवं जबलपुर में बनेंगे रेस्क्यू सेंटर कम जू, प्रदेश में 12,981 गिद्ध मौजूद, साल में गिद्धों की संख्या 19 प्रतिशत बढ़ी।
22 views • 15 hours ago
Richa Gupta
एमपी के इस जिले में भीख मांगने और देने पर रोक, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
मध्य प्रदेश के बैतूल में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले में भिक्षावृत्ति पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है।
41 views • 21 hours ago
Richa Gupta
MP Budget Session : CM डॉ मोहन यादव का सदन में बड़ा ऐलान, सांची का NDDB में नहीं किया जा रहा विलय
मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब दिया।
123 views • 23 hours ago
Richa Gupta
भोपाल में होली और जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर होगा एक्शन
होली का पर्व इस बार रमजान माह के जुमे के दिन है, लिहाजा धार्मिक और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के प्रयास को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट मोड पर है।
126 views • 23 hours ago
Richa Gupta
MPESB ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम किया घोषित, ऐसे करें चेक
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
92 views • 2025-03-13
...