महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मध्यप्रदेश के साथ ताप्ती नदी बेसिन परियोजना पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद वह उज्जैन पहुंचे जहां बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में विशेष पूजन अभिषेक किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से चर्चा में कहा कि वह अक्सर बाबा महाकाल के मंदिर आते हैं। चुनाव के पहले भी आए थे लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद अवसर नहीं मिल पाया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ एक महत्वपूर्ण सिंचाई समझौता होना था। इसलिए भोपाल आया था तो महाकाल मंदिर दर्शन करने आ गया।
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने किए महाकाल के दर्शन
उन्होंने आगे कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद सदा रहा है। उनके आशीर्वाद से एक असीम ऊर्जा प्राप्त होती है, वह ऊर्जा लेकर जा रहा हूं। जिस मजबूती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उभरा है, बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हूं कि इसी प्रकार बाबा महाकाल भारत को मजबूत बनाएं।